Science Gk Question विद्युत और चुम्बकत्व | Gk Quiz In Hindi

Science Gk Question विद्युत और चुम्बकत्व, Science Gk से सम्बंधित सामान्य ज्ञान, Gk Questions, Gk Quiz in hindi सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, FCI, GD Etc. के लिए हिंदी में Science Gk Question विद्युत और चुम्बकत्व, Science Gk विज्ञान Gk के Top सामान्य ज्ञान Gk Questions In Hindi, Gk Quiz सभी EXAMS के लिए.


Science Gk Question | विद्युत और चुम्बकत्व Gk Quiz In Hindi

Q1.बल्ब को तोड़ने पर तेज आवाज होती है क्यूंकि-

  1. बल्ब का फिलामेंट वायु से क्रिया करता है
  2. बल्ब के अंदर की गैस अचानक प्रसारित होती है
  3. बल्ब के अंदर निर्वात में वायु तेजी से प्रवेश करती है
  4. बल्ब के अंदर विस्फोटक गैस होती है

Correct Ans: C. बल्ब के अंदर निर्वात में वायु तेजी से प्रवेश करती है

Q2.एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में बल रेखाएं होनी चाहिए-

  1. एक-दूसरे के समांतर
  2. प्रतिच्छेद
  3. अभिसारी
  4. अपसारी

Correct Ans: A. एक-दूसरे के समांतर

Q3.जब कांच की छड़ को रेशम से रगड़ा जाता है तो छड-

  1. उदासीन रहती है
  2. पहले ऋणावेशित होती है फिर धनावेशित
  3. ऋनावेशित हो जाती है
  4. धनावेशित हो जाती है

Correct Ans: D. धनावेशित हो जाती है

Q4.विषुवत रेखा पर नीति कोण का मान होता है?

  1. 180°
  2. 45°
  3. 90°

Correct Ans: C. 0°

Q5.किसी आवेशित चालक का सम्पूर्ण आवेश उसके-

  1. बाहरी पृष्ठ पर
  2. कुछ आन्तरिक व कुछ बाहरी पृष्ठ पर रहता है
  3. आंतरिक पृष्ठ पर रहता है
  4. सभी सत्य है

Correct Ans: A. बाहरी पृष्ठ पर

Q6.चुम्बक निम्नलिखित गृह उपकरणों में से किसका अत्यावश्यक भाग है?

  1. पंखा
  2. धुलाई मशीन
  3. बुलाने की घंटी
  4. उपरोक्त सभी

Correct Ans: D. उपरोक्त सभी

Q7.दो विद्युत आवेशों के बीच लगने वाले बल से सम्बन्धित है?

  1. फैराडे का नियम
  2. ओम का नियम
  3. एम्पीयर का नियम
  4. कुलॉम का नियम

Correct Ans: D. कुलॉम का नियम

Q8.लोहा का क्युरी ताप होता है-

  1. 635°C
  2. 780°C
  3. 450°C
  4. 575°C

Correct Ans: B. 780°C

Q9.यदि दो विद्युत आवेशों के मध्य दूरी को आधा कर दिया जाये तो उनके मध्य विद्युत बल का मान हो जायेगा?

  1. चौगुना
  2. एक चौथाई
  3. आधा
  4. दूना

Correct Ans: A. चौगुना

Q10.पृथ्वी एक बहुत बड़ा चुम्बक है इसका चुम्बकीय क्षेत्र किस दिशा में विस्तृत होता है?

  1. उत्तर से दक्षिण
  2. दक्षिण से उत्तर
  3. पूर्व से पश्चिम
  4. पश्चिम से पूर्व

Correct Ans: B. दक्षिण से उत्तर

Q11.समान आवेशों में होता है?

  1. प्रतिकर्षण
  2. संसंजन
  3. आकर्षण
  4. आसंजन

Correct Ans: A. प्रतिकर्षण

Q12.यदि किसी चुम्बक का तीसरा ध्रुव हो तो तीसरा ध्रुव कहलाता है?

  1. दोषपूर्ण ध्रुव
  2. परिणामी ध्रुव
  3. अतिरिक्त ध्रुव
  4. यादृच्छिक ध्रुव

Correct Ans: B. परिणामी ध्रुव

Q13.जब एबोनाइट की छड़ को बिल्ली की खाल से रगड़ते है तो एबोनाईट की छड़ी-

  1. उदासीन रहती है
  2. पहले ऋणावेशित होती है फिर धनावेशित
  3. ऋणावेशित हो जाती है
  4. धनावेशित हो जाती है

Correct Ans: C. ऋणावेशित हो जाती है

Q14.लेन्ज का नियम है-

  1. उर्जा संरक्षण का
  2. द्रव्यमान व् उर्जा संरक्षण का
  3. द्रव्यमान संरक्षण का
  4. संवेग संरक्षण का

Correct Ans: A. उर्जा संरक्षण का

Q15.वस्तुओं का आवेशन किसके स्थानान्तरण के फलस्वरूप होता है?

  1. प्रोट्रोंन
  2. न्यूटॉन
  3. इलेक्टॉन
  4. पोजिटॉन

Correct Ans: C. इलेक्टॉन

Q16.ट्रांसफ़ॉर्मर क्या है?

  1. AC वोल्टता को DC वोल्टता में परिवर्तित करता है
  2. वैद्युत उर्जा को यांत्रिक उर्जा में परिवर्तित करता है
  3. DC को AC में परिवर्तित करता है
  4. AC वोल्टता को घटाने और बढ़ाने में प्रयुक्त होता है

Correct Ans: D. AC वोल्टता को घटाने और बढ़ाने में प्रयुक्त होता है

Q17.आप कार में जा रहे हैं।यदि आसमान से बिजली गिरने वाली हो तो सुरक्षित रहने के लिए-

  1. कार से उतर कर नीचे बैठ जायेंगे
  2. कार के उपर बैठ जायेंगे
  3. कार की खिड़कियाँ बंद कर लेंगे
  4. कार की खिड़कियाँ खोल देंगे

Correct Ans: C. कार की खिड़कियाँ बंद कर लेंगे

Q18.ट्रांसफार्मर का सिद्धांत आधारित है?

  1. स्वप्रेरण के सिद्धांत पर
  2. अन्योन्य प्रेरण के सिधांत पर
  3. चुम्बकीय प्रेरण के सिद्धांत पर
  4. विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के सिद्धांत पर

Correct Ans: D. विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के सिद्धांत पर

Q19.दो स्थिर आवेशों के बीच लगने वाला बल उनकी मात्राओं के गुणनफल के अनुक्रमानुपाती तथा उनकी बीच की दूरी के वर्ग केव्युत्क्रमानुपाती होता है’ यह नियम है-

  1. कुलॉम का नियम
  2. फैराडे का नियम
  3. ओम का नियम
  4. किरचाफ का नियम

Correct Ans: A. कुलॉम का नियम

Q20.ट्रांसफार्मर के क्रोड बनाने के लिए निम्नलिखित पदार्थों में से कौन सा अधिक उपयुक्त होता है?

  1. ताम्बा
  2. स्टेनलेस स्टील
  3. नर्म लोहा
  4. निकिल

Correct Ans: C. नर्म लोहा

Q21.किसी विद्युत परिपथ में इकाई धन आवेश को एक बिंदु से दुसरे बिंदु तक ले जाने में किये गए कार्य द्वारा मापा जाता है उन बिन्दुओं के बीच के-

  1. धारा को
  2. विद्युत धारा की प्रबलता को
  3. प्रतिरोध को
  4. विभवान्तर को

Correct Ans: D. विभवान्तर को

Q22.विद्युत मोटर निम्न सिद्धांत के अनुसार कार्य करती है?

  1. ओम का नियम
  2. फ्लेमिंग का नियम
  3. फैराडे के नियम
  4. लेन्ज का नियम

Correct Ans: C. फैराडे के नियम

Q23.धातुएं विद्युत की सुचालक होती है क्योंकि-

  1. उनके परमाणु हल्के होते है
  2. उनमें गलनांक ऊँचा होता है
  3. उनमे मुक्त इलेक्ट्रोन होते है
  4. उपरोक्त सभी

Correct Ans: C. उनमे मुक्त इलेक्ट्रोन होते है

Q24.डाइनेमो के कार्य करने करने का सिद्धांत है?

  1. विद्युत चुम्बकीय प्रभाव
  2. धारा का चुम्बकीय प्रभाव
  3. ताप विद्युत प्रभाव
  4. उर्जा संरक्षण

Correct Ans: A. विद्युत चुम्बकीय प्रभाव

Q25.निम्नलिखित में से कौन सर्वोत्तम विद्युत चालक है?

  1. एलुमिनियम
  2. चांदी
  3. ताम्बा
  4. लोहा

Correct Ans: B. चांदी

Q26.डाइनेमो का कार्य सिद्धांत निम्नलिखित में से सम्बन्धित है?

  1. यह विद्युत उर्जा को ध्वनि उर्जा में परिवर्तित करता है
  2. यह यांत्रिक उर्जा को विद्युत उर्जा में परिवर्तित करता है
  3. यह ध्वनि उर्जा को यांत्रिक उर्जा में परिवर्तित करता है
  4. यह विद्युत उर्जा को यांत्रिक उर्जा में परिवर्तित करता है

Correct Ans: B. यह यांत्रिक उर्जा को विद्युत उर्जा में परिवर्तित करता है

Q27.अतिचालक का लक्षण है?

  1. शून्य पारगम्यता
  2. अनंत पारगम्यता
  3. उच्च पारगम्यता
  4. निम्न पारगम्यता

Correct Ans: C. उच्च पारगम्यता

Q28.विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के नियमों का उपयोग निम्न में से किसको बनाने में उपयोग किया गया है?

  1. विद्युत मोटर
  2. जनित्र
  3. धारामापी
  4. वोल्ट मीटर

Correct Ans: B. जनित्र

Q29.निम्नलिखित में कौन अर्धचालक नहीं है?

  1. क्वार्ट्ज
  2. गैलियम आर्सेनाइड
  3. सिलिकन
  4. जर्मेनियम

Correct Ans: A. क्वार्ट्ज

Q30.फ्लेमिंग के बाएं हाथ का नियम दिशा बताते है-

  1. विद्युत चालक में चुम्बकीय क्षेत्र की
  2. विद्युत चालक में बल की दिशा जब चालक चुम्बकीय क्षेत्र में है
  3. विद्युत धारा की उस चालक में जो विद्युत क्षेत्र में रखा है
  4. इनमे से कोई नही

Correct Ans: B. विद्युत चालक में बल की दिशा जब चालक चुम्बकीय क्षेत्र में है

Q31.ऐसे पदार्थ जिनमे सामान्य अवस्था में मुक्त इलेक्ट्रॉन नही होते लेकिन विशेष परिस्थितियों जैसे उच्च ताप या अशुद्धि मिलाने पर मुक्त इलेक्ट्रॉन प्राप्त किये जा सकते है कहलाते हैं?

  1. अचालक पदार्थ
  2. अर्धचालक पदार्थ
  3. सुचालक पदार्थ
  4. कुचालक पदार्थ

Correct Ans: B. अर्धचालक पदार्थ

Q32.चुम्बकीय सुई किस तरफ संकेत करता है?

  1. उत्तर
  2. आकाश
  3. पूर्व
  4. पश्चिम

Correct Ans: A. उत्तर

Q33.ताप के बढ़ाने पर चालक पदार्थों का विद्युत प्रतिरोध एवं वैद्युत चालकता पर क्या प्रभाव पड़ता है?

  1. वैद्युत प्रतिरोध एवं वैद्युत चालकता दोनों घटता है
  2. वैद्युत प्रतिरोध एवं वैद्युत चालकता दोनों बढ़ता है
  3. वैद्युत प्रतिरोध बढ़ता है जबकि वैद्युत चालकता घटती है
  4. वैद्युत प्रतिरोध घटता है जबकि वैद्युत चालकता बढती है

Correct Ans: C. वैद्युत प्रतिरोध बढ़ता है जबकि वैद्युत चालकता घटती है

Q34.वह क्रिया जिसके द्वारा धातु को अचुम्बकीय बनाया जाता है कहलाती है-

  1. डीगेडिंग
  2. डीग्रीसिंग
  3. डीमैग्नेटाईजेशन
  4. डिगाइसिंग

Correct Ans: C. डीमैग्नेटाईजेशन

Q35.ताम्बा मुख्य रूप से विद्युत चालन के लिए प्रयोग किया जाता है क्यूंकि-

  1. यह बहुत टिकाऊ होता है
  2. इसकी विद्युत प्रतिरोधकता निम्न होती है
  3. इसका गंलनांक अधिक होता है
  4. यह सस्ता होता है

Correct Ans: B. इसकी विद्युत प्रतिरोधकता निम्न होती है

Q36.फ्लस्क धनता और चुम्बकीय क्षेत्र की क्षमता का अनुपात किसी माध्यम किसी माध्यम में होता है उसका-

  1. सम्बन्धित व्याप्तता
  2. पारगम्यता
  3. चुम्बकन की घनता
  4. ग्रहण शीलता

Correct Ans: B. पारगम्यता

Q37.इलेक्ट्रॉनिक करेंट का यूनिट निम्नलिखित में से कौन सा है?

  1. केंडेला
  2. एम्पीयर
  3. केल्विन
  4. मोल

Correct Ans: B. एम्पीयर

Q38.एक स्थिर चुम्बक हमेशा दर्शाती है-

  1. उत्तर-दक्षिण तथा दक्षिण उत्तर
  2. पूर्व -पूर्व तथा पश्चिम-पश्चिम
  3. उत्तर-उतर तथा दक्षिण-दक्षिण
  4. इनमे से कोई नही

Correct Ans: C. उत्तर-उतर तथा दक्षिण-दक्षिण

Q39.प्रत्यावर्ती धारा को दिष्ट धारा में किसके द्वारा बदला जाता है?

  1. मोटर
  2. ट्रांसफार्मर
  3. फिल्टर
  4. रेक्टिफायर

Correct Ans: D. रेक्टिफायर

Q40.मुक्त रूप से लटकी चुम्बकीय सुई अक्ष भौगोलिक अक्ष के साथ कोण बनाता है?

  1. 18° का
  2. 15° का
  3. 20° का
  4. 16° का

Correct Ans: A. 18° का

Q41.विद्युत फिटिंग में एक तार को भू सम्पर्कित किया जाता है इसका कारण है-

  1. यह विद्युत परिपथ को पूर्ण करता है
  2. इससे विद्युतका उच्चावचन दूर हो जाता है
  3. यदि लघु पथन हो जाए तो धारा भूमि में चली जायेंगी
  4. इससे विद्युत का क्षय नही होता है

Correct Ans: C. यदि लघु पथन हो जाए तो धारा भूमि में चली जायेंगी

Q42.ध्रुव पर नमन कोण का मान कितना होता है?

  1. 60°
  2. 90°
  3. 45°

Correct Ans: B. 90°

Q43.विद्युत उपकरण में अर्थ (Earth) का उपयोग होता है-

  1. सुरक्षा के लिए
  2. फ्यूज के रूप में
  3. खर्च को कम करने के लिए
  4. क्यूंकि उपकरण 3-फेज में काम करते हैं

Correct Ans: A. सुरक्षा के लिए

Q44.विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव सर्वप्रथम अवलोकित किया गया-

  1. फैराडे द्वारा
  2. वोल्टा द्वारा
  3. हेनरी द्वारा
  4. ओरस्टेड द्वारा

Correct Ans: D. ओरस्टेड द्वारा

Q45.एक आदर्श वोल्ट मीटर का प्रतिरोध होता है-

  1. असीमित
  2. उच्च
  3. शून्य
  4. निम्न

Correct Ans: A. असीमित

Q46.किसी चुम्बकीय पदार्थ को विचुम्बकीय किया जा सकता है-

  1. गर्म कर
  2. हथोड़े से पीटकर
  3. उपरोक्त दोनों
  4. इनमे से कोई नही

Correct Ans: C. उपरोक्त दोनों

Q47.किसी परिपथ में एक बिंदु पर मिलने वाली धाराओं का बीजीय योग होता है?

  1. शून्य
  2. शून्य व् अनंत के बीच
  3. अनंत
  4. उपरोक्त में से कोई नही

Correct Ans: A. शून्य

Q48.मुक्त रूप से अपने गुरुत्व केंद्र पर आलम्बित चुम्बकीय सुई क्षैतिज के साथ जो कोण बनाती है उसे कहते है-

  1. दिकपात कोण
  2. क्षैतिज कोण
  3. नमन कोण
  4. इनमे से कोई नही

Correct Ans: C. नमन कोण

Q49.एक चालक का प्रतिरोध 440 ओम है यदि इसे 110 वोल्ट के स्त्रोत से जोड़ा जाए तो इससे कितनी धारा प्रवाहित होगी?

  1. 4A
  2. 1.25A
  3. 0.5A
  4. 0.25A

Correct Ans: D. 0.25A

Q50.एक शक्तिशाली चुम्बक-

  1. केवल लोहा एवं उसकी मिश्रधातुओं को आकर्षित करता है किन्तु किसी को प्रतिकर्षित नही करता है
  2. कुछ पदार्थो को आकर्षित करता है कुछ को प्रतिकर्षित करता है
  3. सब पदार्थों को आकर्षित करता है
  4. केवल लोहा एवं उसकी मिश्रधातुओं को आकर्षित करता है

Correct Ans: A. केवल लोहा एवं उसकी मिश्रधातुओं को आकर्षित करता है किन्तु किसी को प्रतिकर्षित नही करता है

Q51.प्रतिरोध का मात्रक है?

  1. हेनरी
  2. ओम
  3. एम्पीयर
  4. कुलॉम

Correct Ans: B. ओम

Q52.निम्न में से कौन प्रति चुम्बकीय है?

  1. निकिल
  2. कोबाल्ट
  3. लोहा
  4. बिस्मथ

Correct Ans: D. बिस्मथ

Q53.घरों में लगे पंखे बल्ब आदि लगे होते है?

  1. समान्तर क्रम में
  2. किसी भी क्रम में
  3. श्रेणी क्रम में
  4. मिश्रित क्रम में

Correct Ans: A. समान्तर क्रम में

Q54.निम्नलिखित में से कौन सा धातु चुम्बक द्वारा आकर्षित नही होता है?

  1. कोबाल्ट
  2. एलुमिनियम
  3. लोहा
  4. निकिल

Correct Ans: B. एलुमिनियम

Q55.किसी चालक के सिरों के बीच विभवान्तर उसमे बहने वाली धारा के समानुपाती होता है’ यह नियम है-

  1. जुल का नियम
  2. ओम का नियम
  3. कुलॉम का नियम
  4. फैराडे का नियम

Correct Ans: B. ओम का नियम

Q56.चुम्बकीय याम्योतर और भौगोलिक याम्योतर के बीच के कोण को कहते है?

  1. चुम्बकीय आधुर्ण
  2. चुम्बकीय दिक्पात
  3. चुम्बकीय नति
  4. इनमे से कोई नही

Correct Ans: B. चुम्बकीय दिक्पात

Q57.यदि किसी तार की त्रिज्या आधी कर दी जाए तो उसका प्रतिरोध-

  1. एक चौथाई रह जायेगा
  2. सोलह गुना हो जाएगा
  3. आधा रह जायेगा
  4. दुगुना हो जायेगा

Correct Ans: B. सोलह गुना हो जाएगा

Q58.निम्न में से कौन विद्युत अचुम्बकीय है?

  1. क्रोमियम
  2. ताम्बा
  3. निकिल
  4. कोबाल्ट

Correct Ans: B. ताम्बा

Q59.ओम का नियम क्या परिभाषित करता है?

  1. केवल वोल्टता
  2. धारा और वोल्टता दोनों
  3. प्रतिरोध को
  4. केवल धारा

Correct Ans: B. धारा और वोल्टता दोनों

Q60.निम्नलिखित में से कौन सा एक प्रकृति में अनुचुम्बकीय है?

  1. ऑक्सीजन
  2. नाइट्रोजन
  3. लौह
  4. हाइड्रोजन

Correct Ans: A. ऑक्सीजन

Q61.विशिष्ट प्रतिरोध का SI मात्रक है

  1. ओम/मीटर
  2. ओम/मीटर²
  3. ओम
  4. ओम-मीटर

Correct Ans: D. ओम-मीटर

Q62.एक स्वतंत्र रूप से लटका हुआ चुम्बक सदैव ठहरता है-

  1. उत्तर दक्षिण दिशा में
  2. दक्षिण पश्चिम दिशा
  3. पूर्व-उतर दिशा में
  4. उत्तर-पश्चिम दिशा में

Correct Ans: A. उत्तर दक्षिण दिशा में

Q63.एक तार की लम्बाई L मीटर है तार को खीचकर उसकी लम्बाई 2L मीटर कर दी जाती है अब तार का प्रतिरोध हो जायेगा-

  1. पहले का एक चौथाई
  2. अपरिवर्तित रहेगा
  3. पहले का दोगुना
  4. पहले का चार गुना

Correct Ans: C. पहले का दोगुना

Q64.स्टील के चुंबकीय करना कठिन है क्योंकि उसकी-

  1. अधिक चुम्बकशील होने के कारण
  2. अधिक घनत्व के कारण
  3. कम चुम्बकशील होने के कारण
  4. अधिक धारण क्षमता होने के कारण

Correct Ans: D. अधिक धारण क्षमता होने के कारण

Q65.एक सामान्य शुष्क सेल में विद्युत अपघटय होता है?

  1. अमोनियम क्लोराइड
  2. मैगनीज डाईऑकसाइड
  3. जिंक
  4. गंधक का अम्ल

Correct Ans: A. अमोनियम क्लोराइड

Q66.निम्नलिखित में से कौन एक अचुम्बकीय पदार्थ है?

  1. कोबाल्ट
  2. पीतल
  3. लोहा
  4. निकिल

Correct Ans: B. पीतल

Q67.एक कार बैटरी में प्रयुक्त अपघट्य होता है?

  1. नाइट्रिक अम्ल
  2. आसुत जल
  3. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
  4. सल्फ्यूरिक अम्ल

Correct Ans: D. सल्फ्यूरिक अम्ल

Q68.चुम्बकीय कम्पास की सुई किस ओर इंगित करती है?

  1. चुम्बकीय दक्षिण
  2. चुम्बकीय उतर व् दक्षिण
  3. चुम्बकीय उत्तर
  4. इनमे से कोई नही

Correct Ans: B. चुम्बकीय उतर व् दक्षिण

Q69.शुष्क सेल है?

  1. तृतीयक सेल
  2. चतुर्थक सेल
  3. प्राथमिक सेल
  4. द्वितीयक सेल

Correct Ans: C. प्राथमिक सेल

Q70.मुख्य रूप से निलंबित चुंबकीय सुई किस दिशा में टिकती है?

  1. उत्तर पूर्व दिशा
  2. दक्षिण पश्चिम दिशा
  3. उत्तर पश्चिम दिशा
  4. उत्तर दक्षिण दिशा

Correct Ans: D. उत्तर दक्षिण दिशा

Q71.लोहे के ऊपर जिंक की परत चढ़ाने को क्या कहते है?

  1. इलेक्टोप्लेटिंग
  2. आयनन
  3. गैल्वेनाइजेशन
  4. इनमे से कोई नही

Correct Ans: C. गैल्वेनाइजेशन

Q72.स्थायी चुम्बक जिस पदार्थ का बना होता है वह होता है?

  1. डाइमैग्नेटिक
  2. एंटीफेरोमाग्नेटिक
  3. फेरोमैग्नेटिक
  4. उपरोक्त सभी

Correct Ans: C. फेरोमैग्नेटिक

Q73.वैद्युत अपघटन की क्रिया में किसी इलेक्ट्रोड पर मुक्त हुए पदार्थ की मात्रा सम्पूर्ण प्रवाहित आवेश के अनुक्रमानुपाती होता है’ यह नियम है-

  1. फैराडे का विद्युत अपघटन सम्बन्धी द्वितीय नियम
  2. फैराडे का विद्युत अपघटन सम्बन्धी प्रथम नियम
  3. फैराडे का विद्युत अपघटन सम्बन्धी तृतीय नियम
  4. इनमे से कोई नही

Correct Ans: B. फैराडे का विद्युत अपघटन सम्बन्धी प्रथम नियम

Q74.1 डोमेन (Domain) में परमाणुओं की संख्या होती है-

  1. 10^18 से 10^21
  2. 10^21 से 10^24
  3. 10^12 से 10^15
  4. 10^15 से 10^18

Correct Ans: A. 10^18 से 10^21

Q75.फैराडे का नियम सम्बन्धित है-

  1. विद्युत विच्छेदन से
  2. विद्युत प्रसार से
  3. विद्युत अपघटन से
  4. गैसों के दाब से

Correct Ans: C. विद्युत अपघटन से

Q76.लौह चुम्बकीय पदार्थों के भीतर परमाणुओं के असंख्य अति सूक्ष्म संरचनाओं को क्या कहा जाता है?

  1. टोराइड
  2. डोमेन
  3. परिनालिका
  4. इनमे से कोई नही

Correct Ans: B. डोमेन

Q77.एक विद्युत सर्किट में एक फ्यूज तार का उपयोग किया जाता है?

  1. सर्किट में प्रवाहित होने वाले अधिक विद्युत धारा को रोकने के लिए
  2. विद्युत तार को अधिक गर्म होने से बचाने के लिए
  3. संचारण में विद्युत उर्जा के खर्च को कम करने के लिए
  4. वोल्टेज के स्तर को स्थिर रखने के लिए

Correct Ans: A. सर्किट में प्रवाहित होने वाले अधिक विद्युत धारा को रोकने के लिए

Q78.निम्नलिखित में से कौन अनुचुम्बकीय पदार्थ है?

  1. ऑक्सीजन
  2. लोहा
  3. हाइड्रोजन
  4. नाइट्रोजन

Correct Ans: A. ऑक्सीजन

Q79.फ्यूज का सिद्धांत है?

  1. विद्युत का उष्मीय प्रभाव
  2. विद्युत का चुम्बकीय प्रभाव
  3. विद्युत का रासायनिक प्रभाव
  4. विद्युत का यांत्रिक प्रभाव

Correct Ans: A. विद्युत का उष्मीय प्रभाव

Q80.चुम्बकीय फ्लक्स का मात्रक है

  1. हर्ट्ज
  2. टेसला
  3. वेबर
  4. गौस

Correct Ans: C. वेबर