पंचायती राज व्यवस्था | संविधान Gk

General Knowledge Questions On पंचायती राज व्यवस्था, भारतीय संविधान Gk से सम्बंधित सामान्य ज्ञान, Gk Questions, Gk Quiz in hindi सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, FCI, GD Etc. के लिए हिंदी में पंचायती राज व्यवस्था, Constitution Gk के Top Gk Questions In Hindi, Gk Quiz सभी EXAMS के लिए.


General Knowledge Questions For पंचायती राज व्यवस्था | संविधान Gk

Q1.बलवंत राय मेहता समिति ने किसको अधिक शक्तिशाली बनाने का सुझाव दिया?

  1. पंचायत समिति
  2. जिला परिषद
  3. ग्राम सभा
  4. ग्राम पंचायत

Correct Ans: A. पंचायत समिति

Q2.भारत में प्रत्यक्ष लोकतंत्र का उदाहरण क्या है?

  1. ग्राम सभा
  2. क्षेत्र पंचायत
  3. जिला पंचायत
  4. नगर पंचायत

Correct Ans: A. ग्राम सभा

Q3.भारतीय संविधान के किस भाग में पंचायती राज से संबंधित प्रावधान है?

  1. भाग-8
  2. भाग-9
  3. भाग-6
  4. भाग-7

Correct Ans: B. भाग-9

Q4.भारत में सही मायने में स्थानीय स्वशासन का जनक किसे कहा जाता है?

  1. लॉर्ड कर्जन
  2. लॉर्ड क्लाइव
  3. लॉर्ड मेयो
  4. लॉर्ड रिपन

Correct Ans: D. लॉर्ड रिपन

Q5.भारतीय संविधान के किस भाग में नगरपालिकाओं से संबंधित प्रावधान है?

  1. भाग-14 क
  2. भाग-22
  3. भाग-4 क
  4. भाग-9 क

Correct Ans: D. भाग-9 क

Q6.भारत के ‘पंचायती राज व्यवस्था का वास्तुकार’ (शिल्पी) किसे कहा जाता है?

  1. जी. बी. के राव
  2. आचार्य नरेंद्र देव
  3. बी. आर. मेहता
  4. एल. एम. सिंघवी

Correct Ans: C. बी. आर. मेहता

Q7.संविधान के किस भाग में ग्राम पंचायतों की स्थापना की बात कही गई है?

  1. भाग-5
  2. भाग-6
  3. भाग-3
  4. भाग-4

Correct Ans: D. भाग-4

Q8.73 वें संविधान संशोधन का अभिपालन करने वाला पहला राज्य है?

  1. आन्ध्र प्रदेश
  2. राजस्थान
  3. मध्य प्रदेश
  4. पंजाब

Correct Ans: C. मध्य प्रदेश

Q9.भारतीय संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से कौन – सा अनुच्छेद राज्य सरकारों को ग्राम पंचायतों को संगठित करने का निर्देश देता है?

  1. अनु. 48
  2. अनु. 51
  3. अनु. 40
  4. अनु. 46

Correct Ans: C. अनु. 40

Q10.विकेंद्रीकरण प्रणाली की सिफारिश किसने की थी?

  1. बलवंत राय मेहता
  2. अशोक मेहता
  3. सी – रामगोपालचारी
  4. जे० बी० कृपलानी

Correct Ans: A. बलवंत राय मेहता

Q11.संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में निम्नलिखित में से क्या सम्मिलित है?

  1. मूल अधिकार
  2. मूल कर्तव्य
  3. राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत
  4. पंचायतों का कार्यक्रम

Correct Ans: D. पंचायतों का कार्यक्रम

Q12.1957 में किस समिति ने भारत में त्रिस्तरीय पंचायती राज की सर्वप्रथम सिफारिश की थी?

  1. बलवंत राय मेहता समिति
  2. हनुमतैया समिति
  3. अशोक मेहता समिति
  4. सीतलवाड़ समिति

Correct Ans: A. बलवंत राय मेहता समिति

Q13.पंचायती राज प्रणाली किस पर आधारित है?

  1. प्रशासक व जनता के सहयोग पर
  2. सत्ता के केन्द्रीयकरण पर
  3. सत्ता के विकेन्द्रीयकरण पर
  4. उपर्युक्त सभी पर

Correct Ans: C. सत्ता के विकेन्द्रीयकरण पर

Q14.भारत में पंचायती राज प्रणाली का शुभारम्भ कब और कहाँ हुआ?

  1. 14 नवम्बर, 1959, अहमदाबाद
  2. 3 दिसम्बर, 1960, भोपाल
  3. 5 जुलाई, 1957, फ़ैजाबाद
  4. 2 अक्टूबर, 1959, नागौर

Correct Ans: D. 2 अक्टूबर, 1959, नागौर

Q15.पंचायती राज प्रदान करता है?

  1. ग्रामीण स्तर पर उचित राजस्व का संचालन
  2. देहाती क्षेत्र में शिक्षा का फैलाव
  3. पिछड़े क्षेत्रों का कृषि विकास
  4. स्थानीय स्तर पर लोकतांत्रिक प्रशासन

Correct Ans: D. स्थानीय स्तर पर लोकतांत्रिक प्रशासन

Q16.निम्नलिखित में से भारत में पहला नगर निगम कहाँ स्थापित हुआ था?

  1. मुम्बई
  2. दिल्ली
  3. कलकत्ता
  4. चेन्नई

Correct Ans: D. चेन्नई

Q17.पंचायती राज का प्रधान लक्ष्य है?

  1. चुनाव में लड़ने के लिए ग्रामवासियों को प्रशिक्षण देना
  2. ग्रामवासियों के बीच प्रतिद्वन्द्व को बढ़ाना
  3. ग्रामवासियों में शक्ति का विकेन्द्रीयकरण
  4. इनमें से कोई नहीं

Correct Ans: C. ग्रामवासियों में शक्ति का विकेन्द्रीयकरण

Q18.यदि पंचायत भंग होती है, तो किस अवधि के अंदर निर्वाचन होंगे?

  1. 6 माह
  2. 1 वर्ष
  3. 1 माह
  4. 3 माह

Correct Ans: A. 6 माह

Q19.पंचायती राज का मुख्य उद्देश्य है?

  1. जनता को राजनीतिक रूप से जागृत करना
  2. जनता को विकासमूलक प्रशासन में भागीदारी योग्य बनाना
  3. कृषि उत्पादन को बढ़ाना
  4. रोजगार सृजित करना

Correct Ans: B. जनता को विकासमूलक प्रशासन में भागीदारी योग्य बनाना

Q20.एक विकास खंड पर पंचायत समिति होती है?

  1. एक परामर्शदात्री समिति
  2. एक निरीक्षण प्राधिकरण
  3. एक सलाहकार समिति
  4. एक प्रशासकीय अधिकरण

Correct Ans: D. एक प्रशासकीय अधिकरण

Q21.73 वाँ सांविधानिक संशोधन का संबंध किससे है?

  1. पंचायती राज
  2. भारतीय रिजर्व बैंक
  3. मुद्रा विनिमय
  4. वित्त आयोग

Correct Ans: A. पंचायती राज

Q22.ग्राम पंचायतों की आय का स्त्रोत कौन – सा है?

  1. मृत्यु कर
  2. मकान एवं पशु कर
  3. भूमि एवं स्थानीय कर
  4. मेला एवं बाजार कर

Correct Ans: D. मेला एवं बाजार कर

Q23.73वां संविधान संशोधन संबंधित है?

  1. पंचायती राज प्रणाली से
  2. चुनाव आयोग की आरक्षण से नियुक्ति से
  3. राष्ट्रपति के महाभियोग से
  4. शैक्षणिक संस्थाओं में सीटों के

Correct Ans: A. पंचायती राज प्रणाली से

Q24.पंचायती राज संस्थाएं अपनी निधि हेतु निर्भर है?

  1. स्थानीय कर पर
  2. विशेष कर पर
  3. सम्पत्ति कर पर
  4. सरकारी अनुदान पर

Correct Ans: D. सरकारी अनुदान पर

Q25.भारत में निम्नलिखित में से किसके अंतर्गत पंचायती राज प्रणाली की व्यवस्था की गई है?

  1. नीति निर्देशक सिद्धांत
  2. चुनाव आयोग अधिनियम
  3. मौलिक अधिकार
  4. मौलिक कर्तव्य

Correct Ans: A. नीति निर्देशक सिद्धांत

Q26.बलवंत राय मेहता समिति प्रतिवेदन में पंचायती राज संस्थाओं को कितने स्तर पर करने का सुझाव दिया गया?

  1. तीन
  2. चार
  3. दो
  4. एक

Correct Ans: A. तीन

Q27.बलवंत राय मेहता समिति का गठन किस वर्ष किया गया?

  1. 1955 ई.
  2. 1957 ई.
  3. 1953 ई.
  4. 1954 ई.

Correct Ans: B. 1957 ई.

Q28.किस संवैधानिक संशोधन द्वारा पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया है?

  1. 73वां
  2. 74वां
  3. 71वां
  4. 72वां

Correct Ans: A. 73वां

Q29.राजस्थान में पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत किस जिले से हुई?

  1. नागौर
  2. बीकानेर
  3. जैसलमेर
  4. श्रीगंगानगर

Correct Ans: A. नागौर

Q30.73वें संविधान संशोधन द्वारा संविधान में कौन – सी अनूसूची जोड़ी गई?

  1. 11वीं
  2. 12वीं
  3. 9वीं
  4. 10वीं

Correct Ans: A. 11वीं

Q31.पंचायती राज त्रिसोपान प्रणाली का प्राथमिक भाग है?

  1. ग्राम पंचायत
  2. जिला समिति
  3. पंचायत समिति
  4. इनमें से कोई नहीं

Correct Ans: A. ग्राम पंचायत

Q32.73 वें संविधान संशोधन द्वारा 11 वीं अनुसूची में पंचायती राज संस्थाओं को कितने कार्य सौंपे गये हैं?

  1. 25
  2. 29
  3. 18
  4. 23

Correct Ans: B. 29

Q33.पंचायत समिति के प्रशासन का प्रबंध एक सरकारी अधिकारी करता है, जिसे कहते हैं?

  1. म्युनिसिपल कमीश्नर
  2. सरपंच
  3. खंड विकास पदाधिकारी
  4. डिप्टी कमीश्नर

Correct Ans: C. खंड विकास पदाधिकारी

Q34.73वें संविधान संशोधन के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं में अध्यक्ष के कम-से-कम कितने पद महिलाओं के लिए आरक्षित किये गये हैं?

  1. तीन चौथाई
  2. आधी
  3. एक तिहाई
  4. दो तिहाई

Correct Ans: C. एक तिहाई

Q35.पंचायत समिति का गठन होता है?

  1. अनुमंडल स्तर पर
  2. जिला स्तर पर
  3. ग्राम स्तर पर
  4. प्रखंड स्तर पर

Correct Ans: D. प्रखंड स्तर पर

Q36.73वीं संविधान संशोधन के प्रावधानों को समाज के किस वर्ग को सत्ता हस्तांतरण की दृष्टि से ऐतिहासिक कदम माना जाता है?

  1. पुरुष वर्ग
  2. महिला वर्ग
  3. मध्यम वर्ग
  4. कृषक वर्ग

Correct Ans: B. महिला वर्ग

Q37.पंचायती राज संस्थान के अधिकतम आय का स्त्रोत है?

  1. सरकारी अनुदान
  2. संघीय राजस्व में अंश
  3. स्थानीय कर
  4. क्षेत्रीय निधि

Correct Ans: A. सरकारी अनुदान

Q38.73वें संविधान संशोधन द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के लिए किस तरह के चुनाव का प्रावधान किया गया है?

  1. गुप्त मतदान
  2. खुला मतदान
  3. प्रत्यक्ष एवं गुप्त मतदान
  4. अप्रत्यक्ष मतदान

Correct Ans: C. प्रत्यक्ष एवं गुप्त मतदान

Q39.पंचायती राज के कार्यक्षेत्र में नहीं आता है?

  1. कृषि उत्पादन
  2. माध्यमिक शिक्षा
  3. ग्रामीण सड़कें
  4. ग्रामोद्योग

Correct Ans: B. माध्यमिक शिक्षा

Q40.भारत में किसके चुनाव में आरक्षित स्थानों की चक्रानुक्रम से भरे जाने का प्रावधान किया गया है?

  1. विधान सभा के चुनाव में
  2. पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में
  3. लोकसभा के चुनाव में
  4. राज्यसभा के चुनाव में

Correct Ans: B. पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में

Q41.पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा होनी चाहिए?

  1. 21 वर्ष
  2. 30 वर्ष
  3. 18 वर्ष
  4. 20 वर्ष

Correct Ans: A. 21 वर्ष

Q42.पंचायत के विघटन के उपरांत निम्नलिखित में से कौन-सी समय अवधि नए चुनाव कराने हेतु सही है?

  1. 6 माह के अंदर ही
  2. 6 माह के बाद किन्तु 1 वर्ष के अंदर
  3. 1 माह के अंदर ही
  4. 2 माह के अंदर ही

Correct Ans: A. 6 माह के अंदर ही

Q43.पंचायती राज व्यवस्था अपनाई गई थी?

  1. लोकतंत्र की शक्तियों के विकेन्द्रीकरण के लिए
  2. लोगों को राजनैतिक जागरूकता प्रदान करने हेतु
  3. कृषकों को शिक्षित करने के लिए
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Correct Ans: A. लोकतंत्र की शक्तियों के विकेन्द्रीकरण के लिए

Q44.पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के लिए उत्तरदायी है?

  1. केन्द्रीय संसद
  2. राज्य विधान सभा
  3. केन्द्रीय निर्वाचन आयोग
  4. राज्य निर्वाचन आयोग

Correct Ans: D. राज्य निर्वाचन आयोग

Q45.निम्नलिखित में से कौन पंचायती राज की तीन स्तरीय व्यवस्था के अंतर्गत नहीं हैं?

  1. प्रखण्ड स्तर
  2. तहसील स्तर
  3. जिला स्तर
  4. ग्राम स्तर

Correct Ans: B. तहसील स्तर

Q46.73वें संविधान संशोधन के अनुसार पंचायती राज संस्था का कार्यकाल कितने वर्ष रखा गया है?

  1. 4 वर्ष
  2. 5 वर्ष
  3. 2 वर्ष
  4. 3 वर्ष

Correct Ans: B. 5 वर्ष

Q47.पंचायत स्तर पर राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व कौन करता है?

  1. सरपंच
  2. पंचायत समिति
  3. पंचायत सेवक
  4. ग्राम मुखिया

Correct Ans: C. पंचायत सेवक

Q48.भारत के पंचायती राज के प्रबल समर्थक थे?

  1. सिद्धराज दडा
  2. महात्मा गांधी
  3. राजीव गांधी
  4. उपर्युक्त सभी

Correct Ans: D. उपर्युक्त सभी

Q49.निम्नलिखित में से कौन – सा संविधान संशोधन यह कहता है कि ग्राम पंचायत में एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होनी चाहिए?

  1. 71वां
  2. 73वां
  3. 81वां
  4. 84वां

Correct Ans: B. 73वां

Q50.पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं तथा दुर्बल वर्गों के अधिक प्रतिनिधित्व के समर्थक थे?

  1. मोरारजी देसाई
  2. राजीव गांधी
  3. लाल बहादुर शास्त्री
  4. जवाहरलाल नेहरु

Correct Ans: B. राजीव गांधी

Q51.पंचायतों के द्वारा कौन – सा कर वसूला जाता है?

  1. भू-राजस्व
  2. सीमा कर
  3. स्थानीय मेलों का कर
  4. बिक्री कर

Correct Ans: C. स्थानीय मेलों का कर

Q52.भारत में महिलाओं के लिए स्थान आरक्षित हैं?

  1. मंत्रिमंडल में
  2. लोकसभा में
  3. पंचायतीराज संस्थाओं में
  4. राज्य विधान सभाओं में

Correct Ans: C. पंचायतीराज संस्थाओं में

Q53.पंचायती राज विषय है?

  1. राज्य सूची में
  2. विशेषाधिकार सूची में
  3. समवर्ती सूची में
  4. केंद्र सूची में

Correct Ans: A. राज्य सूची में

Q54.73वें संविधान संशोधन अधिनियम किस तिथि से लागू हुआ?

  1. 1 मई, 1993
  2. अभी लागू नहीं हुआ है
  3. 24 अप्रैल, 1993
  4. 24 अप्रैल, 1994

Correct Ans: C. 24 अप्रैल, 1993

Q55.सामान्यत: पंचायत समिति में कितने प्रकार के सदस्य होते हैं?

  1. सहयोगी सदस्य
  2. सहयोजित सदस्य
  3. पदेन सदस्य
  4. उपर्युक्त सभी

Correct Ans: D. उपर्युक्त सभी

Q56.भारत में पंचायती राज अधिनियम कब लागू हुआ?

  1. 24 मई, 1993
  2. 24 मई, 1994
  3. 24 अप्रैल, 1993
  4. 24 अप्रैल, 1994

Correct Ans: C. 24 अप्रैल, 1993

Q57.ग्राम पंचायत का निर्वाचन कराना निर्भर करता है?

  1. केंद्र सरकार
  2. राज्य सरकार
  3. कलेक्टर
  4. चुनाव आयोग

Correct Ans: B. राज्य सरकार

Q58.पंचायत के चुनाव कराने हेतु निर्णय किसके द्वारा लिया जाता है?

  1. जिला न्यायाधीश
  2. चुनाव आयोग
  3. केंद्र सरकार
  4. राज्य सरकार

Correct Ans: D. राज्य सरकार

Q59.स्थानीय सांसद और विधायक किसके पदेन सदस्य होते हैं?

  1. ग्राम पंचायत
  2. ग्राम सभा
  3. जिला परिषद
  4. उपर्युक्त में कोई नहीं

Correct Ans: C. जिला परिषद

Q60.भारत में पंचायती राज का प्रारम्भ कब किया गया?

  1. 1958 ई.
  2. 1959 ई.
  3. 1956 ई.
  4. 1957 ई.

Correct Ans: B. 1959 ई.

Q61.पंचायती राज की प्रधान समस्या है?

  1. अशिक्षा
  2. सामाजिक कुरीतियाँ
  3. निर्धनता
  4. दलगत राजनीति

Correct Ans: D. दलगत राजनीति

Q62.पंचायती राज प्रथम प्रवर्तित किया गया?

  1. हिमाचल प्रदेश में
  2. राजस्थान में
  3. आन्ध्र प्रदेश में
  4. उत्तर प्रदेश में

Correct Ans: B. राजस्थान में

Q63.पंचायती राज की मुख्य उपलब्धि है?

  1. ग्रामीण समृद्धि
  2. ग्रामीण एकता का निर्माण
  3. राजनीतिक चेतना का विकास
  4. ग्रामीण विकास

Correct Ans: C. राजनीतिक चेतना का विकास

Q64.भारत में सबसे पहले राजस्थान में पंचायती राज की स्थापना किस वर्ष हुई?

  1. 1959 ई.
  2. 1960 ई.
  3. 1952 ई.
  4. 1956 ई.

Correct Ans: A. 1959 ई.

Q65.जिला परिषद का मुख्य कार्य है?

  1. नागरिक सुविधाएं जुटाना
  2. ग्रामीण एकता का निर्माण
  3. समन्वय एवं पर्यवेक्षण
  4. ग्राम विकास

Correct Ans: C. समन्वय एवं पर्यवेक्षण

Q66.स्थानीय ग्रामीण शासन के रूप में पंचायती राज प्रणाली सर्वप्रथम (क्रमानुसार) अपनाई गई थी?

  1. आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल द्वारा
  2. राजस्थान और आन्ध्र प्रदेश द्वारा
  3. आन्ध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश द्वारा
  4. राजस्थान और मध्य प्रदेश

Correct Ans: B. राजस्थान और आन्ध्र प्रदेश द्वारा

Q67.पंचायत समिति का मुख्य निष्पादक होता है?

  1. जिला प्रमुख
  2. खंड विकास पदाधिकारी
  3. प्रधान
  4. सरपंच

Correct Ans: B. खंड विकास पदाधिकारी

Q68.2 अक्टूबर, 1959 को भारत में पंचायती राज का शुभारम्भ निम्नलिखित में से कहाँ पर किया गया था?

  1. सीतामढ़ी (बिहार)
  2. अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)
  3. नागौर (राजस्थान)
  4. राजमुंदरी (आन्ध्र प्रदेश)

Correct Ans: C. नागौर (राजस्थान)

Q69.पंचायती राज की आधारशिला है?

  1. पंचायत समिति
  2. जिला परिषद
  3. ग्राम सभा
  4. ग्राम पंचायत

Correct Ans: C. ग्राम सभा

Q70.देश के ग्रामीण क्षेत्र के सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान के लिए सामुदायिक विकास कार्यक्रम कब प्रारम्भ किया गया?

  1. 2 अक्टूबर, 1952
  2. 14 नवम्बर, 1954
  3. 15 अगस्त, 1947
  4. 26 जनवरी, 1950

Correct Ans: A. 2 अक्टूबर, 1952

Q71.पंचायती राज संस्थाओं के उच्चतम स्तर पर कौन है?

  1. पंचायत समिति
  2. ग्राम सभा व पंचायत
  3. जिला परिषद
  4. इनमें से कोई नहीं

Correct Ans: C. जिला परिषद

Q72.सामुदायिक विकास कार्यक्रम का सार था?

  1. लोक भागीदारी
  2. सिंचाई
  3. सड़कों का निर्माण
  4. परिवार नियोजन

Correct Ans: A. लोक भागीदारी

Q73.पंचायती राज संस्थाओं के निम्नतर स्तर पर कौन है?

  1. पंचायत समिति
  2. जिला परिषद
  3. ग्राम सभा व पंचायत
  4. इनमें से कोई नहीं

Correct Ans: C. ग्राम सभा व पंचायत

Q74.सामुदायिक विकास कार्यक्रम की असफलता का कारण है?

  1. गुटबाजी
  2. अशिक्षा
  3. धन की कमी
  4. सरकारी कर्मचारियों पर निर्भरता

Correct Ans: B. अशिक्षा

Q75.1977 में पंचायती राज व्यवस्था की समीक्षा के लिए गठित समिति की अध्यक्षता किसने की थी?

  1. के. एन. काटजू
  2. जगजीवन राम
  3. बलवंत राय मेहता
  4. अशोक मेहता

Correct Ans: D. अशोक मेहता

Q76.पंचायती राज की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण प्रतिवेदन है?

  1. बलवंत राय मेहता समिति प्रतिवेदन
  2. आनंदपुर साहिब प्रस्ताव
  3. सरकारिया आयोग प्रतिवेदन
  4. प्रशासनिक सुधार आयोग प्रतिवेदन

Correct Ans: A. बलवंत राय मेहता समिति प्रतिवेदन

Q77.अशोक मेहता समिति किससे संबंधित था?

  1. पंचायती राज
  2. बैंकिंग प्रणाली में सुधार
  3. केंद्र राज्य संबंध
  4. आर्थिक सुधार

Correct Ans: A. पंचायती राज

Q78.लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण का सुझाव दिया गया?

  1. जयप्रकाश नारायण द्वारा
  2. बलवंत राय मेहता द्वारा
  3. महात्मा गांधी द्वारा
  4. विनोबा भावे द्वारा

Correct Ans: B. बलवंत राय मेहता द्वारा

Q79.अशोक मेहता समिति ने किन दो स्तरों की बात की?

  1. मंडलीय पंचायत एवं जिला परिषद
  2. पंचायत समिति एवं मंडलीय परिषद
  3. ग्राम सभा एवं जिला परिषद
  4. मंडलीय समिति एवं जिला परिषद

Correct Ans: A. मंडलीय पंचायत एवं जिला परिषद

Q80.लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण की योजना प्रस्तुत करने वाली समिति है?

  1. सादिक अली समिति
  2. बलवंत राय मेहता समिति
  3. राष्ट्रीय विकास परिषद
  4. योजना आयोग

Correct Ans: B. बलवंत राय मेहता समिति