History Gk Questions गुप्त काल | Gk Quiz In Hindi

History Gk Questions गुप्त काल, इतिहास Gk से सम्बंधित सामान्य ज्ञान, Gk Questions, Gk Quiz in hindi सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, FCI, GD Etc. के लिए हिंदी में History Gk Questions गुप्त काल इतिहास के Top Gk Questions In Hindi, Gk Quiz सभी EXAMS के लिए.


History Gk Questions | गुप्त काल Gk Quiz In Hindi

Q1.नगरों का क्रमिक पतन किस काल की एक महत्त्वपूर्ण विशेषता थी?

  1. राष्ट्रकूट
  2. सातवाहन युग
  3. गुप्त काल
  4. प्रतिहार काल

Correct Ans: C. गुप्त काल

Q2.कुतुबमीनार के निकट स्थित लौह-स्तम्भ, वैज्ञानिकों का ध्यान क्यों खींच रहा हैं?

  1. उसकी कठोरता के कारण
  2. उसकी जंगगरोधकता के कारण
  3. उसकी पुरावशेषता के कारण
  4. उसकी चमक-दमक के कारण

Correct Ans: B. उसकी जंगगरोधकता के कारण

Q3.गुप्त वंश का संस्थापक कौन था?

  1. चन्द्रगुप्त
  2. श्रीगुप्त
  3. घटोत्कचगुप्त
  4. इनमें से कोई नहीं

Correct Ans: B. श्रीगुप्त

Q4.गुप्त राजा जिसने ‘विक्रमादित्य’ की पदवी ग्रहण की थी?

  1. चन्द्रगुप्त द्वितीय
  2. कुमारगुप्त
  3. स्कंदगुप्त
  4. समुद्रगुप्त

Correct Ans: A. चन्द्रगुप्त द्वितीय

Q5.गुप्त किसके सामंत थे?

  1. कुषाणों के
  2. सातवाहनों के
  3. मौर्यों के
  4. इनमें से कोई नहीं

Correct Ans: A. कुषाणों के

Q6.कन्नौज को सर्वप्रथम महत्ता प्रदान करने वाले थे?

  1. मौखरि
  2. कुषाण
  3. मौर्य
  4. गुप्त

Correct Ans: A. मौखरि

Q7.गुप्त वंश के किस शासक ने सर्वप्रथम ‘महाधिराज’ की उपाधि धारण की?

  1. घटोत्कचगुप्त ने
  2. समुद्रगुप्त ने
  3. श्रीगुप्त ने
  4. चन्द्रगुप्त ने

Correct Ans: D. चन्द्रगुप्त ने

Q8.मिहिरकुल का संबंध था?

  1. कुषाण
  2. मौखरि
  3. गुप्त
  4. हूण

Correct Ans: D. हूण

Q9.गुप्त शासन के दौरान निम्नलिखित में ऐसा व्यक्ति कौन था जो एक महान् खगोलविज्ञानी और गणितज्ञ था?

  1. बाणभट्ट
  2. आर्यभट्ट
  3. भानुगुप्त
  4. इनमे से कोई नही

Correct Ans: B. आर्यभट्ट

Q10.कौन सही सुमेलित नहीं है?

  1. विशाखदत्त – मुद्राराक्षस
  2. भर्तृहरि – मेघदूतम्
  3. वाग्भट्ट – अष्टांग हृदय
  4. कामंदक – नीति सार

Correct Ans: B. भर्तृहरि – मेघदूतम्

Q11.गुप्त शासकों की सरकारी / दरबारी भाषा थी?

  1. हिन्दी
  2. संस्कृत
  3. पालि
  4. प्राकृत

Correct Ans: B. संस्कृत

Q12.कौन सही सुमेलित नहीं है?

  1. दशकुमार चरित – दंडिन
  2. मृच्छकटिकम – शूद्रक
  3. प्रयाग प्रशस्ति – रविकीर्ति
  4. किरातर्जुनीयम् – भारवि

Correct Ans: C. प्रयाग प्रशस्ति – रविकीर्ति

Q13.इतिहासकार वी. ए. स्मिथ ने किसकी विजयों से प्रभावित होकर उसे ‘भारत का नेपोलियन’ कहकर पुकारा है?

  1. ब्रह्मगुप्त को
  2. समुद्रगुप्त को
  3. स्कन्दगुप्त को
  4. चन्द्रगुप्त को

Correct Ans: B. समुद्रगुप्त को

Q14.कौन सुमेलित नहीं है?

  1. विनयस्थिति स्थापक – धार्मिक मामलों का प्रमुख अधिकारी
  2. महाश्वपति – गज सेना का अध्यक्ष
  3. महासंधिविग्रहिक – युद्ध व शांति का मंत्री
  4. महादंडनायक – सेना का सर्वोच्च अधिकारी

Correct Ans: B. महाश्वपति – गज सेना का अध्यक्ष

Q15.गुप्त वंश का वह राजा कौन था जिसने हूणों को भारत पर आक्रमण करने से रोका?

  1. स्कंदगुप्त
  2. चन्द्रगुप्त
  3. कुमारगुप्त
  4. समुद्रगुप्त

Correct Ans: A. स्कंदगुप्त

Q16.किसने अंतिम शक शासक रुद्रसिंह III को पराजित कर और उसकी हत्या कर शकों का अंतिम रूप से उन्मूलन किया?

  1. समुद्रगुप्त
  2. स्कंदगुप्त
  3. चन्द्रगुप्त I
  4. चन्द्रगुप्त II

Correct Ans: D. चन्द्रगुप्त II

Q17.गुप्त राजवंश किस लिए प्रसिद्ध था?

  1. राजस्व एवं भूमि कर
  2. साहित्यिक कार्यों का संरक्षण
  3. कला एवं स्थापत्य
  4. साम्राज्यवाद

Correct Ans: C. कला एवं स्थापत्य

Q18.सर्वराजोछेता’ (सभी राजाओं को उखाड़ फेंकने वाला) की उपाधि किसने धारण की?

  1. समुद्रगुप्त
  2. स्कंदगुप्त
  3. चन्द्रगुप्त I
  4. चन्द्रगुप्त II

Correct Ans: A. समुद्रगुप्त

Q19.अजंता कलाकृतियाँ किससे संबंधित है?

  1. बुद्ध काल से
  2. गुप्त काल से
  3. हड़प्पा काल से
  4. मौर्य काल से

Correct Ans: B. गुप्त काल से

Q20.किस गुप्त शासक ने दक्षिणापथ में स्थित 12 राज्यों पर ‘धर्मविजय’ की?

  1. चन्द्रगुप्त II
  2. स्कंदगुप्त
  3. चन्द्रगुप्त I
  4. समुद्रगुप्त

Correct Ans: D. समुद्रगुप्त

Q21.कुछ विद्वानों के अनुसार कवि कालिदास किसके राजकवि थे?

  1. चन्द्रगुप्त ॥ ‘विक्रमादित्य’
  2. हर्ष
  3. चन्द्रगुप्त मौर्य
  4. समुद्रगुप्त

Correct Ans: A. चन्द्रगुप्त ॥ ‘विक्रमादित्य’

Q22.तांबे के सिक्के जारी करने वाला पहला गुप्त शासक कौन था?

  1. रामगुप्त
  2. स्कंदगुप्त
  3. चन्द्रगुप्त I
  4. चन्द्रगुप्त ॥

Correct Ans: A. रामगुप्त

Q23.अजंता चित्रकारी का विषयवस्तु निम्नलिखित में किससे संबंधित है?

  1. वैष्णव मत
  2. शैव मत
  3. जैन धर्म
  4. बौद्ध धर्म

Correct Ans: D. बौद्ध धर्म

Q24.गुप्तकालीन पुस्तक ‘नवनीतकम्’ का संबंध है?

  1. चिकित्सा से
  2. धातु विज्ञान से
  3. खगोल शास्त्र से
  4. गणित से

Correct Ans: A. चिकित्सा से

Q25.उत्तर-गुप्त युग में जो विश्वविद्यालय प्रसिद्ध हुआ, वह था?

  1. नालंदा
  2. वल्लभी
  3. कांची
  4. तक्षशिला

Correct Ans: A. नालंदा

Q26.वह प्रथम भारतीय विद्वान् कौन था, जिसने गणित को एक पृथक विषय के रूप में स्थापित किया?

  1. ब्रह्मगुप्त
  2. धन्वन्तरि
  3. आर्यभट्ट
  4. वराहमिहिर

Correct Ans: C. आर्यभट्ट

Q27.एरण अभिलेख का संबंध किस शासक से है?

  1. चन्द्रगुप्त II
  2. भानुगुप्त
  3. ब्रह्मगुप्त
  4. चन्द्रगुप्त I

Correct Ans: B. भानुगुप्त

Q28.निम्नलिखित में किस गुप्त शासक ने अपने सिक्कों पर अपने को वीणा बजाते हुए आकृति में अंकित करवाया है?

  1. चन्द्रगुप्त II
  2. स्कंदगुप्त
  3. चन्द्रगुप्त I
  4. समुद्रगुप्त

Correct Ans: D. समुद्रगुप्त

Q29.फाह्यान किसके शासन काल में भारत आया था?

  1. हर्षवर्धन
  2. चन्द्रगुप्त ii
  3. चन्द्रगुप्त I
  4. अशोक

Correct Ans: B. चन्द्रगुप्त ii

Q30.निम्न में से कौन सा गुप्त वंश के पतन का कारण नहीं था?

  1. प्रांतीय शासकों का विद्रोह
  2. सत्ता के नियंत्रण के लिए आंतरिक कलह
  3. स्कंदगुप्त के बाद केन्द्र की शक्तियों का दुर्बल होना
  4. हूणों का आक्रमण

Correct Ans: B. सत्ता के नियंत्रण के लिए आंतरिक कलह

Q31.भारतीय संस्कृति का ‘स्वर्ण युग’ (Golden Age) था?

  1. चोल काल
  2. गुप्त काल
  3. मौर्य काल
  4. राजपूत काल

Correct Ans: B. गुप्त काल

Q32.वर्तमान गणित में दशमलव प्रणाली आविष्कार का श्रेय निम्न में से किस युग को है?

  1. मौर्य युग
  2. वर्धन युग
  3. कुषाण युग
  4. गुप्त युग

Correct Ans: D. गुप्त युग

Q33.फाह्यान कहाँ का निवासी था?

  1. चीन
  2. बर्मा
  3. भूटान
  4. अमेरिका

Correct Ans: A. चीन

Q34.कालिदास की किस कृति की गिनती विश्व की सौ प्रसिद्ध साहित्यिक कृतियों में होती है?

  1. अभिज्ञान शाकुन्तलम्
  2. कुमारसंभवम्
  3. ऋतुसंहार
  4. मेघदूतम

Correct Ans: A. अभिज्ञान शाकुन्तलम्

Q35.सेतुबंध’ का रचनाकार प्रवरसेन II किस वंश का शासक था?

  1. वाकाटक
  2. सातवाहन
  3. शक
  4. कण्व

Correct Ans: A. वाकाटक

Q36.चन्द्रगुप्त II के काल में विद्या, कला व साहित्य का महान केन्द्र कौन-सा था?

  1. उज्जैन
  2. विदिशा।
  3. धारवाड़
  4. वाराणसी

Correct Ans: A. उज्जैन

Q37.किस गुप्तकालीन शासक को ‘कविराज’ कहा गया?

  1. समुद्रगुप्त
  2. स्कन्दगुप्त
  3. श्रीगुप्त
  4. चन्द्रगुप्त II

Correct Ans: A. समुद्रगुप्त

Q38.गुप्त शासकों द्वारा जारी किए गए चाँदी के सिक्के कहलाते थे?

  1. दीनार
  2. पण
  3. रूपक
  4. कार्षापण

Correct Ans: C. रूपक

Q39.स्कन्दगुप्त को किस स्तंभ लेख में ‘शक्रोपम’ कहा गया?

  1. प्रयाग प्रशस्ति
  2. मन्दसौर लेख
  3. कहौम स्तंभ लेख
  4. जूनागढ़ अभिलेख

Correct Ans: C. कहौम स्तंभ लेख

Q40.गुप्त काल में उत्तर भारतीय व्यापार निम्नलिखित किस एक पतन से संचालित होता था?

  1. कल्याण
  2. काम्ब्रे
  3. ताम्रलिप्ति
  4. भड़ौच

Correct Ans: C. ताम्रलिप्ति

Q41.श्रीलंका के राजा मेघवर्मन ने किस स्थान पर भगवान बुद्ध का मंदिर बनवाने के लिए समुद्रगुप्त से अनुमति मांगी थी?

  1. कुशीनगर
  2. अमरावती
  3. प्रयाग
  4. बोधगया

Correct Ans: D. बोधगया

Q42.किस गुप्त शासक को नालंदा विश्वविद्यालय का संस्थापक माना जाता है?

  1. समुद्रगुप्त
  2. चन्द्रगुप्त।
  3. कुमारगुप्त।
  4. स्कंदगुप्त

Correct Ans: C. कुमारगुप्त।

Q43.मंदिर निर्माण कला का जन्म सर्वप्रथम कब हुआ?

  1. कुषाण काल में
  2. सैंधव काल में
  3. मौर्य काल में
  4. गुप्त काल में

Correct Ans: D. गुप्त काल में

Q44.गुप्तकालीन सिक्कों का सबसे बड़ा ढेर कहाँ से प्राप्त हुआ है?

  1. भूमरा (मध्य प्रदेश)
  2. तिगवा (मध्य प्रदेश)
  3. बयाना (भरतपुर)
  4. देवगढ़ (झांसी)

Correct Ans: C. बयाना (भरतपुर)

Q45.चन्द्रगुप्त II ने ‘विक्रमादित्य’ की उपाधि कब धारण की?

  1. गुप्त सिंहासन पर बैठने के बाद
  2. चांदी के सिक्के जारी करने पर
  3. शकों का उन्मूलन करने के बाद
  4. उपर्युक्त सभी

Correct Ans: C. शकों का उन्मूलन करने के बाद

Q46.सती प्रथा का पहला उल्लेख कहाँ से मिलता है?

  1. एरण अभिलेख से
  2. भितरी स्तंभ लेख से
  3. भीतरगांव लेख से
  4. विलसद स्तंभ लेख से

Correct Ans: A. एरण अभिलेख से

Q47.गुप्त काल के सर्वाधिक लोकप्रिय देवता कौन थे?

  1. बुद्ध
  2. सूर्य
  3. शिव
  4. विष्णु

Correct Ans: D. विष्णु

Q48.यूरोपीय भाषा में अनूदित / अनुवादित प्रथम भारतीय ग्रंथ कौन-सा है?

  1. कुमारसंभवम्
  2. कामसूत्र
  3. भगवद्गीता
  4. अभिज्ञान शाकुंतलम्

Correct Ans: D. अभिज्ञान शाकुंतलम्

Q49.चन्द्रगुप्त II ने अपनी किस विजय की खुशी में चाँदी के विशेष सिक्के जारी किए?

  1. हुणों को परास्त करने के बाद
  2. शकों को पराजित करने के बाद
  3. बाल्हीक प्रदेश को जीतने के बाद
  4. इनमें से कोई नहीं

Correct Ans: B. शकों को पराजित करने के बाद

Q50.सोने के सर्वाधिक सिक्के किस काल में जारी किये गये?

  1. मौर्य काल में
  2. हिन्द-यवन काल में
  3. कुषाण काल में
  4. गुप्त काल में

Correct Ans: D. गुप्त काल में

Q51.मेहरौली (दिल्ली) स्थित लौह-स्तम्भ का निर्माण किस सदी में हुआ?

  1. तृतीय सदी ई०
  2. द्वितीय सदी ई०
  3. चतुर्थ सदी ई०
  4. सप्तम सदी ई०

Correct Ans: C. चतुर्थ सदी ई०

Q52.बाल विवाह की प्रथा आरंभ हुई?

  1. गुप्त काल में
  2. हर्षवर्धन के काल में
  3. मौर्य काल में
  4. कुषाण काल में

Correct Ans: A. गुप्त काल में

Q53.फाह्यान और ह्वेनसांग ने … के राज्यों को देखा-

  1. चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य एवं कृष्णदेव राय क्रमशः
  2. चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य एवं हर्षवर्धन क्रमशः
  3. चन्द्रगुप्त मौर्य एवं हर्ष क्रमशः
  4. हर्ष एवं चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य क्रमशः

Correct Ans: B. चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य एवं हर्षवर्धन क्रमशः

Q54.गुप्त वंश ने ………अवधि में शासन किया-

  1. 325-375 ई०
  2. 566-597 ई०
  3. 319-500 ई०
  4. 319-371 ई०

Correct Ans: C. 319-500 ई०

Q55.गुप्तकालीन शासन प्रणाली किस प्रकार की थी?

  1. लोकतंत्रात्मक
  2. गणतंत्रात्मक
  3. राजतंत्रात्मक
  4. इनमें से कोई नहीं

Correct Ans: C. राजतंत्रात्मक

Q56.अजंता गुफाओं के सरीखी/जैसी गुफाएँ मध्य प्रदेश में कहाँ हैं?

  1. उदयगिरि (विदिशा)
  2. बाघ (धार)
  3. माण्डू
  4. कहीं नहीं

Correct Ans: B. बाघ (धार)

Q57.फाह्यान द्वारा रचित ग्रंथ ‘फो-कुओ-की’ में निम्न में से किसका विवरण नहीं मिलता है?

  1. गौतम बुद्ध के उपदेशों का
  2. बौद्ध मंदिरों, स्तूपों एवं विहारों का
  3. बौद्ध धर्म के सिद्धांतों
  4. बौद्ध राज्यों का

Correct Ans: C. बौद्ध धर्म के सिद्धांतों

Q58.निम्नलिखित में कौन-सा नाटक कालिदास ने नहीं लिखा था?

  1. विक्रमोर्वशीयम्
  2. जानकी हरण
  3. मालविकाग्निमित्र
  4. अभिज्ञान शाकुन्तलम

Correct Ans: B. जानकी हरण

Q59.गुप्त स्थापत्य कला का सर्वोत्कृष्ट मंदिर निम्न में से कौन है?

  1. भूमरा का शिव मंदिर
  2. तिगवा का विष्णु मंदिर
  3. भीतरगांव का मंदिर
  4. देवगढ़ का दशावतार मंदिर

Correct Ans: D. देवगढ़ का दशावतार मंदिर

Q60.कौन सा राजवंश हुणों के आक्रमण से अत्यंत विचलित हुआ?

  1. गुप्त
  2. शुंग
  3. मौर्य
  4. कुषाण

Correct Ans: A. गुप्त

Q61.अजंता की गुफाओं में किन गुफाओं का निर्माण गुप्त काल में हुआ?

  1. 2,3 एवं 4
  2. 14. 15 एवं 1
  3. 16, 17 एवं 19
  4. सभी गुफाओं का

Correct Ans: C. 16, 17 एवं 19

Q62.निम्न में किस काल में स्त्रियों की पुरुषों से बराबरी थी?

  1. मौर्य काल में
  2. चोल काल में
  3. गुप्त काल में
  4. इनमें से किसी में भी नहीं

Correct Ans: C. गुप्त काल में

Q63.’अमरकोश’ के लेखक अमर सिंह किस शासक के दरबार से जुड़े थे?

  1. स्कन्दगुप्त
  2. चन्द्रगुप्त II
  3. समुद्रगुप्त
  4. चन्द्रगुप्त I

Correct Ans: B. चन्द्रगुप्त II

Q64.समुद्रगुप्त की सैनिक उपलब्धियों का वर्णन उसके किस अभिलेख में उपलब्ध है?

  1. नालंदा के
  2. प्रयाग के
  3. एरण के
  4. गया के

Correct Ans: B. प्रयाग के

Q65.गुप्त संवत् (319-320) को प्रारंभ करने का श्रेय किसे दिया जाता है?

  1. समुद्रगुप्त
  2. स्कन्दगुप्त
  3. चन्द्रगुप्त I
  4. चन्द्रगुप्त II

Correct Ans: C. चन्द्रगुप्त I

Q66.कालिदास द्वारा रचित ‘मालविकाग्निमित्र’ नाटक का नायक था?

  1. अग्निमित्र
  2. चन्द्रगुप्त II
  3. पुष्यमित्र शुंग
  4. गौतमीपुत्र शातकर्णी

Correct Ans: A. अग्निमित्र

Q67.चन्द्रगुप्त 1 ने गुप्त संवत् का प्रारंभ किस उपलक्ष्य में किया?

  1. शकों के उन्मूलन के उपलक्ष्य में
  2. हूणों को परास्त करने के उपलक्ष्य में
  3. अपने राज्यारोहण के स्मारक के रूप में
  4. इनमें से कोई नहीं

Correct Ans: C. अपने राज्यारोहण के स्मारक के रूप में

Q68.दिल्ली के मेहरौली के कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद के प्रांगण में स्थित प्रसिद्ध लौह स्तंभ किसकी स्मृति में है?

  1. हर्ष
  2. अनंगपाल
  3. अशोक
  4. चन्द्र

Correct Ans: D. चन्द्र

Q69.प्रयाग प्रशस्ति अभिलेख का लेखक हरिषेण किस शासक का दरबारी कवि था?

  1. कनिष्क
  2. चन्द्रगुप्त II
  3. समुद्रगुप्त
  4. अशोक

Correct Ans: C. समुद्रगुप्त

Q70.किस वंश के शासकों ने मंदिरों एवं ब्राह्मणों को सबसे अधिक ग्राम अनुदान में दिया था?

  1. राष्ट्रकूट
  2. प्रतिहार
  3. गुप्त वंश
  4. पाल वंश

Correct Ans: C. गुप्त वंश

Q71.सारनाथ के ‘धमेख स्तूप’ का निर्माण किस काल में हुआ?

  1. शुंग
  2. गुप्त
  3. मौर्य
  4. कुषाण

Correct Ans: B. गुप्त

Q72.गुप्त युग में भू-राजस्व की दर थी?

  1. उपज का आठवाँ भाग
  2. उपज का आधा भाग
  3. उपज का चौथा भाग
  4. उपज का छठा भाग

Correct Ans: D. उपज का छठा भाग

Q73.गुप्त काल की सोने की मुद्रा को कहा जाता था?

  1. निष्क
  2. काकिनी
  3. दीनार
  4. कार्षापण

Correct Ans: C. दीनार

Q74.नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना का युग है?

  1. गुप्त
  2. पाल
  3. मौर्य
  4. कुषाण

Correct Ans: A. गुप्त

Q75.‘कुमारसंभव’ महाकाव्य किस कवि ने लिखा?

  1. हरिषेण
  2. कालिदास
  3. बाणभट्ट
  4. चंदबरदाई

Correct Ans: B. कालिदास