History Gk In Hindi, History Gk Questions से सम्बंधित सामान्य ज्ञान, Gk Questions, Gk Quiz in hindi सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, FCI, GD Etc. के लिए हिंदी में History gk इतिहास के Top 100 Gk Questions In Hindi, Gk Quiz सभी EXAMS के लिए.
History Gk In Hindi | History Gk Questions
Q1.निम्नांकित में से कौन मौर्य वंश का शासक नहीं है?
- अशोक
- बिन्दुसार
- अजातशत्रु
- चन्द्रगुप्त मौर्य
Correct Ans: C. अजातशत्रु
Q2.अशोक द्वारा कलिंग पर चढ़ाई की जानकारी के लिए कौन सबसे महत्त्वपूर्ण स्रोत है?
- 13वाँ वृहत शिलालेख
- 7वाँ स्तम्भ अभिलेख
- महावंश
- दिव्यावदान
Correct Ans: A. 13वाँ वृहत शिलालेख
Q3.निम्नलिखित में से अशोक का उत्तराधिकारी कौन था?
- बिन्दुसार
- राहुल
- कुणाल
- इनमें से कोई नहीं
Correct Ans: C. कुणाल
Q4.किस मौर्य सम्राट् ने एक विदेशी राजा-सीरिया के एण्टियोकस 1-से अंजीर, शराब और दार्शनिक को भारत भेजने का आग्रह किया था?
- अशोक
- कुणाल
- चन्द्रगुप्त
- बिन्दुसार
Correct Ans: D. बिन्दुसार
Q5.मुद्राराक्षस’ का लेखक निम्न में से कौन है?
- कालिदास
- भास
- अश्वघोष
- विशाखदत्त
Correct Ans: D. विशाखदत्त
Q6.’भारतीय लिखने की कला नहीं जानते’ यह किसकी उक्ति है?
- प्लुटार्क
- मेगास्थनीज
- कौटिल्य
- प्लिनी
Correct Ans: B. मेगास्थनीज
Q7.मालवा, गुजरात एवं महाराष्ट्र किस शासक ने पहली बार जीते?
- विक्रमादित्य
- चन्द्रगुप्त मौर्य
- हर्ष
- स्कंदगुप्त
Correct Ans: B. चन्द्रगुप्त मौर्य
Q8.अत्यन्त पॉलिश किये गये एकाश्म अशोक स्तम्भ जिसे पाण्डुरंजित बालुकाश्म के एकल टुकड़ों में तक्षित किये गये, उसे साधारणतः कहाँ की खदानों से निकाला गया?
- वाराणसी के समीप सारनाथ
- भुवनेश्वर के समीप उदयगिरि
- मिर्जापुर के समीप चुनार
- लौरियानंदन गढ़
Correct Ans: C. मिर्जापुर के समीप चुनार
Q9.किसने सहिष्णुता, उदारता और करुणा के त्रिविध आधार पर राजवंश की स्थापना की?
- रणजीत सिंह
- शिवाजी
- अशोक
- अकबर
Correct Ans: C. अशोक
Q10.अशोक का अभिलेख भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर भी पाया गया है निम्नलिखित में किस देश में यह पाया गया है?
- बर्मा
- नेपाल
- अफगानिस्तान
- चीन
Correct Ans: C. अफगानिस्तान
Q11.कृष्णदेव राय किसके समकालीन थे?
- बाबर
- अकबर
- शेरशाह
- हुमायूँ
Correct Ans: A. बाबर
Q12.कहाँ के शासक की उपाधि ‘सुल्तान-उस-शर्क’ (पूर्व का स्वामी) थी?
- मालवा
- गुजरात
- जौनपुर
- खानदेश
Correct Ans: C. जौनपुर
Q13.हम्पी, तिरुवनमलै, चिदम्बरम, श्रीरंगम, तिरुपति आदि मंदिरों के सामने की ओर बने हुए ‘रायगोपुरम’ का निर्माता कौन था?
- हरिहर
- राजराजा
- विद्यारण्य
- कृष्णदेव राय
Correct Ans: D. कृष्णदेव राय
Q14.तैमूर लंग के आक्रमण (1398 ई०) के बाद गंगा की घाटी में स्थापित होने वाला राज्य था?
- खानदेश
- बुंदेलखंड
- जौनपुर
- रामपुर
Correct Ans: C. जौनपुर
Q15.हरिहर एवं बुक्का ने, जिस संत के प्रभाव में आकर विजयनगर राज्य की स्थापना की, उसका नाम था?
- मध्वाचार्य
- निम्बार्काचार्य
- माधव विद्यारण्य
- रामानुजाचार्य
Correct Ans: C. माधव विद्यारण्य
Q16.खानदेश राज्य का संस्थापक था?
- जौना खाँ
- जलालुद्दीन अहसान शाह
- मलिक रजा फारुकी
- अलाउद्दीन हसन
Correct Ans: C. मलिक रजा फारुकी
Q17.विजयनगर का अपने स्थापना से लेकर पतन तक किस राज्य के साथ संघर्ष चलता रहा?
- बहमनी राज्य से
- पाण्ड्यों से
- पुर्तगालियों से
- कालीकट से
Correct Ans: A. बहमनी राज्य से
Q18.तेलुगू के ‘कवित्रय’ में शामिल नहीं था?
- येराप्रगड
- तिरुवल्लुवर
- नान्नय
- तिकन्न
Correct Ans: B. तिरुवल्लुवर
Q19.विजयनगर-बहमनी संघर्ष का आरंभ किसके शासनकाल में आरंभ हुआ?
- देवराय द्वितीय
- कृष्णदेव राय
- हरिहर एवं बुक्का
- देवराय।
Correct Ans: C. हरिहर एवं बुक्का
Q20.विजनगर साम्राज्य में सैनिक विभाग किस नाम से जाना जाता था?
- अठवण
- वेस-वेग
- कदाचार
- इनमें से कोई नहीं
Correct Ans: C. कदाचार
Q21.1857 के विद्रोह का नेतृत्व बिहार में किसने किया?
- तात्या टोपे
- रानी राम कुआंरि
- खान बहादुर खां
- कुँवर सिंह
Correct Ans: D. कुँवर सिंह
Q22.किसके मत में 1857 की क्रांति ‘आरंभ में सैनिक विद्रोह था जो बाद में राष्ट्रीय विद्रोह / स्वतंत्रता संग्राम में परिणत हो गया?
- आर. सी. मजुमदार
- एस. एन. सेन
- वी. डी. सावरकर
- इनमें से कोई नहीं
Correct Ans: B. एस. एन. सेन
Q23.1857 का विद्रोह मुख्यतः किस कारण से असफल रहा?
- इसके प्रभाव का सीमित क्षेत्र
- जमींदारों की असहभागिता
- हिन्दू-मुस्लिम एकता की कमी
- किसी सामान्य योजना और केन्द्रीय संगठन की कमी
Correct Ans: D. किसी सामान्य योजना और केन्द्रीय संगठन की कमी
Q24.निम्नलिखित में से किसने 1857 के विप्लव (uprising) को ‘प्रथम भारतीय स्वातंत्र्य युद्ध’ की संज्ञा दी?
- आर. सी. मजुमदार
- एस. एन. सेन
- वी. डी. सावरकर
- बी. जी. तिलक
Correct Ans: C. वी. डी. सावरकर
Q25.निम्नलिखित में किसने 1857 के विद्रोह को एक ‘षड्यंत्र’ की संज्ञा दी?
- सर जॉन लॉरन्स
- टी. आर. होम्स
- जेम्स आउट्रम व W टेलर
- सर जान के.
Correct Ans: C. जेम्स आउट्रम व W टेलर
Q26.सर्वप्रथम किसने 1857 के विद्रोह के तुरंत बाद इसे एक राष्ट्रीय विद्रोह’ की संज्ञा दी?
- के. एम. पणिक्कर
- ताराचंद
- बेंजामिन डिजरायली
- वी. डी. सावरकर
Correct Ans: C. बेंजामिन डिजरायली
Q27.1857 में किसने इलाहाबाद को आपातकालीन मुख्यालय बनाया था?
- लॉर्ड वेलेस्ली
- लॉर्ड विलियम बैंटिक
- लॉर्ड कैनिंग
- लॉर्ड कार्नवालिस
Correct Ans: C. लॉर्ड कैनिंग
Q28.किसी स्थान पर हुए विद्रोह के दमन के दौरान ब्रिटिश सैन्य अधिकारी हैवलाक की मौत हो गई?
- लखनऊ
- झांसी
- दिल्ली
- कानपुर
Correct Ans: A. लखनऊ
Q29.गड़करी विद्रोह (1844) का केन्द्र था?
- सूरत
- सिलहट
- बिहारशरीफ
- कोल्हापुर
Correct Ans: D. कोल्हापुर
Q30.1857 के विद्रोह के क्रम में दिल्ली विद्रोह के दमन करने में किस ब्रिटिश सैन्य अधिकारी की मृत्यु हो गई?
- हैवलाक
- कर्नल नील
- निकल्सन
- हडसन
Correct Ans: C. निकल्सन
Q31.दारा शिकोह ने किस सूफी सिलसिले को अपनाया?
- फिरदौसी
- कादिरी
- चिश्ती
- नक्शबंदी
Correct Ans: B. कादिरी
Q32.’मीराज-उल-आसिकीन’–उर्दू शायरी की पहली किताब के सूफी रचयिता है?
- अमीर खुसरो
- सैय्यद मुहम्मद गेसूदराज ‘बंदानवाज’
- बाबा फरीद
- शेख सलीम चिश्ती
Correct Ans: B. सैय्यद मुहम्मद गेसूदराज ‘बंदानवाज’
Q33.निम्नलिखित में कौन चिश्ती सिलसिला का नहीं था?
- बाबा फरीद
- शेख बहाउद्दीन जकारिया
- कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी
- शेख हमीदुद्दीन नागौरी
Correct Ans: B. शेख बहाउद्दीन जकारिया
Q34.किस सूफी संत ने कहा था, ‘हनीज दिल्ली दूर अस्त’ (अभी दिल्ली दूर है)?
- सलीम चिश्ती
- शेख फरीद
- शेख नासिरुद्दीन
- शेख निजामुद्दीन औलिया
Correct Ans: D. शेख निजामुद्दीन औलिया
Q35.निम्नलिखित में से किस सुल्तान से निजामुद्दीन औलिया ने भेंट करने से इंकार कर दिया था?
- गयासुद्दीन तुगलक
- मुहम्मद बिन तुगलक
- जलालुद्दीन फिरोज खल्जी
- अलाउद्दीन खल्जी
Correct Ans: D. अलाउद्दीन खल्जी
Q36.किसी सूफी को ‘महबूब-ए-इलाही’ (अल्लाह के प्रिय) कहा जाता है?
- बाबा फरीद
- सलीम चिश्ती
- शेख निजामुद्दीन औलिया
- शेख नासिरुद्दीन
Correct Ans: C. शेख निजामुद्दीन औलिया
Q37.निम्नलिखित सूफी सिलसिलों (संप्रदायों) में कौन संगीत के विरुद्ध था?
- कादिरी
- नक्शबंदी
- चिश्ती
- सुहरावर्दी
Correct Ans: D. सुहरावर्दी
Q38.काव्याभिव्यक्ति के रूप में ऊर्दू का प्रयोग करनेवाला पहला लेखक था?
- बहादुर शाह जफर
- फैज
- अमीर खुसरो
- मिर्जा गालिब
Correct Ans: C. अमीर खुसरो
Q39.दारा शिकोह ने किस शीर्षक से उपनिषदों का फारसी में अनुवाद किया था?
- मज्म-उल-बहरीन
- सिर्र-ए-अकबर
- अल-फिहरिश्त
- किताब-उल-व्याँ
Correct Ans: B. सिर्र-ए-अकबर
Q40.शेख फरीदहीन मसूद गंज एशकर (शेख फरीद / बाबा फरीद) की गतिविधियों का क्षेत्र था?
- सीकरी
- हांसी एवं अजोधन
- अजमेर
- दिल्ली
Correct Ans: B. हांसी एवं अजोधन
Q41.’महाराष्ट्र का सुकरात’ किसे कहा जाता है?
- फिरोजशाह मेहता
- महादेव गोविंद राणाडे
- बाल गंगाधर तिलक
- बिपिनचन्द्र पाल
Correct Ans: B. महादेव गोविंद राणाडे
Q42.’तुहफात-उल-मोहवद्दीन’ के रचनाकार हैं?
- काजी नजरुल इस्लाम
- दयानंद सरस्वती
- स्वामी विवेकानन्द
- राजा राममोहन राय
Correct Ans: D. राजा राममोहन राय
Q43.स्वामी विवेकानंद किस स्थान पर हुए धार्मिक सम्मेलन से प्रसिद्ध हुए?
- शिकागो
- बर्लिन
- लंदन
- पेरिस
Correct Ans: A. शिकागो
Q44.स्वामी विवेकानन्द ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की, वर्ष-
- 1893 में
- 1896 में
- 1861 में
- 1891 में
Correct Ans: B. 1896 में
Q45.राजा राममोहन राय ने अपने असाधारण काम की खातिर भारतीय इतिहास में अपनी पहचान बनाई, उनका मुख्य काम इस दिशा में था?
- शिक्षा
- अंग्रेजी का परिचय
- धर्म की ऊँचा उठाना
- समाज सुधार
Correct Ans: D. समाज सुधार
Q46.19वीं सदी के उत्तरार्द्ध में ‘नव हिन्दूवाद (Neo-Hinduism) के सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि’ थे?
- बंकिमचन्द्र चटर्जी
- राजा राममोहन राय
- रामकृष्ण परमहंस
- स्वामी विवेकानन्द
Correct Ans: D. स्वामी विवेकानन्द
Q47.अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी?
- मुहम्मद इकबाल
- मुहम्मद अली
- सैयद अहमद खाँ
- इनमें से कोई नहीं
Correct Ans: C. सैयद अहमद खाँ
Q48.दयानंद सरस्वती द्वारा स्थापित है?
- प्रार्थना समाज
- बहुजन समाज
- ब्रह्म समाज
- आर्य समाज
Correct Ans: D. आर्य समाज
Q49.किसे ‘आधुनिक भारत का जनक’ कहते हैं?
- राजा राममोहन राय
- भगत सिंह
- लाला लाजपत राय
- महात्मा गाँधी
Correct Ans: A. राजा राममोहन राय
Q50.कूका आंदोलन को किसने संगठित किया?
- गुरु राम सिंह
- गुरु गोविंद सिंह
- गुरु रामदास
- गुरु नानक
Correct Ans: A. गुरु राम सिंह
Q51.पाल वंश की राजधानी थी?
- कन्नौज
- मुद्दगिरि / मुंगेर
- दिल्ली
- इनमें से कोई नहीं
Correct Ans: B. मुद्दगिरि / मुंगेर
Q52.भारत में प्रथम आक्रमणकारी था?
- मुहम्मद बिन कासिम
- मुहम्मद गोरी
- कुतुबुद्दीन ऐबक
- महमूद गजनवी
Correct Ans: A. मुहम्मद बिन कासिम
Q53.पाल वंश का संस्थापक था?
- धर्मपाल
- देवपाल
- गोपाल
- इनमें से कोई नहीं
Correct Ans: C. गोपाल
Q54.जगन्नाथ मंदिर किस राज्य में है?
- केरल
- उत्तर प्रदेश
- बंगाल
- उड़ीसा
Correct Ans: D. उड़ीसा
Q55.त्रिपक्षीय संघर्ष में भाग लेकर उत्तर भारत की राजनीति में हस्तक्षेप करने वाली और दक्षिण से उत्तर पर आक्रमण करनेवाली दक्षिण की प्रथम शक्ति थे?
- विजयनगर
- बहमनी
- राष्ट्रकूट
- चौल
Correct Ans: C. राष्ट्रकूट
Q56.पुरी में स्थित कोणार्क के विशाल सूर्यदेव के मंदिर के निर्माता थे?
- पुरुषोत्तम
- चोड गंग
- नरसिंह-I
- कपिलेन्द्र
Correct Ans: C. नरसिंह-I
Q57.त्रिपक्षीय संघर्ष का आरंभ और अंत किस राजवंश ने किया?
- प्रतिहार
- राष्ट्रकूट।
- पाल
- इनमें से कोई नहीं
Correct Ans: A. प्रतिहार
Q58.अजयपाल संस्थापक थे-
- अजमेर के
- चित्तौड़गढ़ के
- अलवर के
- भरतपुर के
Correct Ans: A. अजमेर के
Q59.त्रिपक्षीय संघर्ष का आरंभ किस सदी में हुआ?
- 6ठी सदी ई० में
- 9वीं सदी ई० में
- 8वीं सदी ई० में
- 7वीं सदी ई० में
Correct Ans: C. 8वीं सदी ई० में
Q60.निम्नलिखित में से कौन ‘कविराज’ के नाम से विख्यात था?
- मिहिर भोज
- भूंज
- भोज परमार
- सिंधुराज
Correct Ans: C. भोज परमार
Q61.पुरापाषाण काल में आदिमानव के मनोरंजन के साधन थे?
- संगीत
- घुड़सवारी
- शिकार
- जुआ
Correct Ans: C. शिकार
Q62.बौद्ध, जैन एवं ब्राह्मण धर्मों में कौन-सी धारणा एक जैसी है?
- ईश्वर में विश्वास
- कठोर तप/वैराग्य
- कर्मवाद का सिद्धांत
- आत्मा की अनश्वरता
Correct Ans: C. कर्मवाद का सिद्धांत
Q63.स्रोत का नाम बतलाएं जो प्राचीन भारत के व्यापारिक मार्गों पर मौन है?
- मिलिंद पण्हो
- संगम साहित्य
- जातक साहित्य
- उपर्युक्त सभी
Correct Ans: A. मिलिंद पण्हो
Q64.’मुद्राराक्षस’ नामक पुस्तक का लेखक कौन था?
- बाणभट्ट
- कल्हण
- विशाखदत्त
- कौटिल्य
Correct Ans: C. विशाखदत्त
Q65.आधुनिक मानव के हाल का पूर्वज है?
- नियंडरथल मनुष्य
- पेकिंग मानुष
- जावा मनुष्य
- क्रो-मैग्नन मनुष्य
Correct Ans: D. क्रो-मैग्नन मनुष्य
Q66.निम्नलिखित प्राचीन भारतीय अभिलेखों में कौन-सा एक खाद्यान्न को देश में संकटकाल में उपयोग हेतु सुरक्षित रखने के बारे में प्राचीनतम शाही आदेश है?
- प्रयाग प्रशस्ति
- चंद्र का मेहरौली लौह स्तम्भ लेख
- सोहगौरा ताम्रपत्र
- अशोक का रुम्मिनदेई स्तम्भ लेख
Correct Ans: C. सोहगौरा ताम्रपत्र
Q67.ईसा की प्रारंभिक सदियों में भारत तथा रोम के बीच घनिष्ठ व्यापारिक संबंधों की सूचना किस पुरास्थल की खुदाई से प्राप्त होती है?
- तोण्डी
- अरिकमेडू
- मदुरै
- ताम्रलिप्ति
Correct Ans: B. अरिकमेडू
Q68.निम्नलिखित अंग्रेजों में से कौन था जिसने सर्वप्रथम ‘भगवद्गीता’ का अंग्रेजी में अनुवाद किया था?
- एलेक्जेंडर कनिंघम्
- जान मार्शल
- विलियम जोन्स
- चार्ल्स विल्किन्स
Correct Ans: D. चार्ल्स विल्किन्स
Q69.प्राचीन नगर तक्षशिला निम्नलिखित में से किसके बीच स्थित था?
- चेनाब व रावी
- रावी व व्यास
- सिंधु व झेलम
- झेलम व चेनाब
Correct Ans: C. सिंधु व झेलम
Q70.आधुनिक देवनागरी लिप का प्राचीनतम रूप है?
- प्राकृत
- पालि
- खरोष्ठी
- ब्राह्मी
Correct Ans: D. ब्राह्मी
Q71.मुगल साम्राज्य के दृढ़ीकरण के दृष्टिकोण से सबसे निर्णायक युद्ध था?
- चंदेरी का युद्ध
- घाघरा का युद्ध
- पानीपत का प्रथम युद्ध
- खानवा का युद्ध
Correct Ans: D. खानवा का युद्ध
Q72.शिवाजी महाराज ने मुगलों को किस संधि के द्वारा किलों को सत्तान्तरित किया?
- पुरंदर
- तोरण
- चित्तौड़
- पुणे
Correct Ans: A. पुरंदर
Q73.किसने मुगल साम्राज्य की राजधानी को आगरा से दिल्ली स्थानांतरित की?
- हुमायूँ
- शाहजहाँ
- जहाँगीर
- औरंगजेब
Correct Ans: B. शाहजहाँ
Q74.किस मुगल बादशाह ने जजिया नामक कर पुनः लगाया?
- औरंगजेब
- शाहजहाँ
- अकबर
- जहाँगीर
Correct Ans: A. औरंगजेब
Q75.अकबर के युवावस्था में उसका संरक्षक था?
- अबुल फजल
- बैरम खाँ
- हेमू
- फैजी
Correct Ans: B. बैरम खाँ
Q76.शाहजहाँ ने निम्नलिखित में से किस शहर में मोती मस्जिद बनवाई थी?
- आगरा
- अमरकोट
- दिल्ली
- जयपुर
Correct Ans: A. आगरा
Q77.निम्नलिखित में से किस स्थान पर नादिरशाह ने चढ़ाई नहीं की थी?
- दिल्ली
- कन्नौज
- लाहौर
- करनाल
Correct Ans: B. कन्नौज
Q78.निम्नलिखित भारतीय शासकों में से अकबर के समकालीन कौन थी /था?
- मार्तण्ड वर्मा
- राजा सवाई जयसिंह
- रानी दुर्गावती
- अहिल्याबाई
Correct Ans: C. रानी दुर्गावती
Q79.किसने ऐसे बाग-बगीचे, जिसमें बहता पानी हो, के निर्माण की परंपरा की शुरुआत की थी?
- शाहजहाँ
- अकबर
- बाबर
- शेरशाह
Correct Ans: C. बाबर
Q80.किस युद्ध को जीतने के बाद शेरशाह ने दिल्ली में अफगान सत्ता की स्थापना की?
- कालिंजर का युद्ध
- चौसा का युद्ध
- बिलग्नाम का युद्ध
- इनमें से कोई नहीं
Correct Ans: C. बिलग्नाम का युद्ध
Q81.चरक और नागार्जुन किसके दरबार की शोभा थे?
- अशोक
- समुद्रगुप्त
- कनिष्क
- चन्द्रगुप्त मौर्य
Correct Ans: C. कनिष्क
Q82.किस राजा के शासनकाल में ईसाई धर्म प्रचारक सेंट थामस भारत आया?
- गोन्दोफिर्नस
- कनिष्क
- मिनाण्डर
- रुद्रदमन
Correct Ans: A. गोन्दोफिर्नस
Q83.शक संवत् का प्रारंभ किस सम्राट् के शासनकाल में 78 ई० से हुआ था?
- हर्ष
- समुद्रगुप्त
- अशोक
- कनिष्क
Correct Ans: D. कनिष्क
Q84.सर्वप्रथम भारत में विशुद्ध संस्कृत भाषा में लम्बा अभिलेख किस राजा द्वारा जारी किया गया?
- पार्थव राजा गोन्दोफिर्नस द्वारा
- कुषाण राजा कनिष्क द्वारा
- यवन राजा मिनाण्डर द्वारा
- शक राजा रुद्रदमन द्वारा
Correct Ans: D. शक राजा रुद्रदमन द्वारा
Q85.तक्षशिला विश्वविद्यालय स्थित था?
- बांगलादेश में
- बर्मा में
- पाकिस्तान में
- भारत में
Correct Ans: C. पाकिस्तान में
Q86.प्राचीन भारत का महान् वैयाकरण पतंजलि किसका समकालीन था?
- गौतमीपुत्र शातकर्णी
- पुष्यमित्र शुंग
- कनिष्क
- चन्द्रगुप्त II
Correct Ans: B. पुष्यमित्र शुंग
Q87.प्राचीन काल में कलिंग का महान शासक कौन था?
- खारवेल
- मयूर शर्मन
- अजातशत्रु
- बिन्दुसार
Correct Ans: A. खारवेल
Q88.कनिष्क के शासन काल की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण घटना कौन-सी थी?
- चतुर्थ बौद्ध संगीति
- गांधार शैली का विकास
- बौद्ध धर्म का भारत से बाहर प्रसार
- जैन धर्म का पुनः उदय
Correct Ans: A. चतुर्थ बौद्ध संगीति
Q89.कुषाण काल में सबसे अधिक विकास किस क्षेत्र में हुआ था?
- साहित्य
- वास्तुकला
- धर्म
- कला
Correct Ans: B. वास्तुकला
Q90.कनिष्क बौद्ध धर्म की किस शाखा का अनुयायी था जिसका प्रसार उसने मध्य एशिया व सुदूर पूर्व में किया?
- महायान
- सहजयान
- हनियान
- वज्रयान
Correct Ans: A. महायान
Q91.सिकंदर ने भारत पर कब आक्रमण किया?
- 323 ई०पू०
- 323 ई०
- 326 ई०पू०
- 326 ई०
Correct Ans: C. 326 ई०पू०
Q92.निम्नलिखित में कौन-सा एक, ईसा पूर्व 6ठी सदी में, प्रारंभ में भारत का सर्वाधिक गयी थी शक्तिशाली नगर राज्य था?
- काशी
- मगध
- गांधार
- कम्बोज
Correct Ans: B. मगध
Q93.मगध की प्रथम राजधानी कौन-सी थी?
- गिरिव्रज / राजगृह
- चम्पा
- पाटलिपुत्र
- वैशाली
Correct Ans: A. गिरिव्रज / राजगृह
Q94.सिकन्दर के आक्रमण के समय उत्तर भारत पर निम्नलिखित राजवंशों में किस एक का शासन था?
- शुंग
- कण्व
- नंद
- मौर्य
Correct Ans: C. नंद
Q95.किस शासक द्वारा सर्वप्रथम पाटलिपुत्र का राजधानी के रूप में चयन किया गया?
- उदयिन द्वारा
- कनिष्क द्वारा
- अजातशत्रु द्वारा
- कालाशोक द्वारा
Correct Ans: A. उदयिन द्वारा
Q96.काशी और लिच्छवी का विलय मगध साम्राज्य में किसने किया?
- उदयिन
- शिशुनाग
- बिम्बिसार
- अजातशत्रु
Correct Ans: D. अजातशत्रु
Q97.सोलह महाजनपदों की सूची उपलब्ध है?
- छांदोग्य उपनिषद में
- संयुक्त निकाय में
- महाभारत में
- अंगुत्तर निकाय में
Correct Ans: D. अंगुत्तर निकाय में
Q98.शिशुनाग ने किस राज्य का विलय मगध साम्राज्य में नहीं किया?
- वत्स
- अवंति
- a और b दोनों
- काशी
Correct Ans: D. काशी
Q99.निम्नलिखित में से मगध का कौन-सा राजा सिकंदर महान का समकालीन था?
- सुकल्प
- चन्द्रगुप्त मौर्य
- महापद्मनंद
- घनानंद
Correct Ans: D. घनानंद
Q100.किस मगध सम्राट् ने अंग का विलय अपने राज्य में कर लिया?
- उदयिन
- शिशुनाग
- बिम्बिसार
- अजातशत्रु
Correct Ans: C. बिम्बिसार