Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

31 May 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

31 May 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 31 मई 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 31 May 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

31 May 2022 Current Affairs In Hindi
31 May 2022 Current Affairs In Hindi

31 May 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1- हाल ही में किसने उत्तर भारत के पहले बायोटेक पार्क का उद्घाटन किया है?

उत्तर – डॉ जितेंद्र सिंह
हाल ही में 28 मई 2022 को जम्मू कश्मीर के कठुआ के घाट्टी में केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने उत्तर भारत के पहले औद्योगिक बायोटेक पार्क का उद्घाटन किया है

Q2- हाल ही में किस दिन मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 17वां संस्करण शुरू हुआ है?

उत्तर – 23 मई 2022
हाल ही में 23 मई से 4 जून 2022 तक मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 17वां संस्करण मुंबई के नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है

Q3- हाल ही में किस दिन INS गोमती को सेवा मुक्त किया गया है?

उत्तर – 28 मई 2022
हाल ही में 28 मई 2022 को मुंबई की नेवल डॉकयार्ड में INS गोमती को सेवा मुक्त किया गया है गोमती नदी से INS गोमती  का नाम लिया गया था इसे वर्ष 1988 में 16 अप्रैल को चालू किया गया था

Q4- हाल ही में किस दिन नरेंद्र मोदी ने केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम के तहत लाभ जारी किया है?

उत्तर – 30 मई 2022
हाल ही में 30 मई 2022 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम के तहत लाभ जारी किया है इस कार्यक्रम में बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन की पासबुक और स्वास्थ्य कार्ड सौंपा गया

Q5- हाल ही में किसकी डॉक्यूमेंट्री ‘ऑल दैट बृथ्स’ ने ‘ल ऑइल डी’ ओर पुरस्कार जीता है?

उत्तर – शौनक सेन
हाल ही में वर्ष 2022 के लिए फिल्म निर्माता शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री ‘ऑल दैट बृथ्स’ ने ‘ल ऑइल डी’ ओर पुरस्कार अपने नाम किया है इस पुरस्कार में 5000 यूरो का नगद पुरस्कार भी शामिल है

Q6- हाल ही में किस दिन ‘संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतरराष्ट्रीय दिवस’ के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 29 मई 2022
हाल ही में 29 मई 2022 को संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया है यह दिवस वर्ष 1948 में संयुक्त राष्ट्र के झंडे के नीचे अपनी जान गंवाने वाले लगभग 4,200 शांति सैनिकों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है

Q7- हाल ही में भारत के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदारी के रूप में अमेरिका ने किस देश को पछाड़ा है?

उत्तर – चीन
हाल ही में वर्ष 2021-22 के लिए अमेरिका ने चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत का शीर्ष व्यापारिक भागीदार बन गया है वर्ष 2021-22 में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 119.42 बिलियन अमेरिकी डॉलर का है

Q8- हाल ही में किस फिल्म ने ‘कांस फिल्म फेस्टिवल’ का पाल्मे में डी’ ओर पुरस्कार जीता है?

उत्तर – ट्राएंगल ऑफ सैडनेस
हाल ही में 28 मई 2022 को कान फिल्म समारोह में स्वीडिश निर्देशक रूबेन ओस्टलंड की फिल्म ट्राएंगल ऑफ सैडनेस ने सर्वश्रेष्ठ चित्र के लिए पाल्मे में डी’ ओर पुरस्कार जीता है

Q9- हाल ही में सुल्ताना बेगम का निधन हो गया, वे एक प्रसिद्ध क्या थी?

उत्तर – पंजाबी लेखिका
हाल ही में मई 2022 में प्रसिद्ध पंजाबी लेखिका सुल्ताना बेगम का निधन हो गया उनको ‘प्रोफ़ेसर जोगा सिंह’ पुरस्कार और ‘वारिस दी धी’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और उनकी पुस्तक ‘शुगुफे’ बहुत लोकप्रिय हुई थी

Q10- हाल ही में किसके द्वारा भारतीय व्यापार पोर्टल का शुभारंभ किया गया?

उत्तर – अनुप्रिया पटेल
हाल ही में 27 मई 2022 को नई दिल्ली में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा भारतीय व्यापार पोर्टल का शुभारंभ किया गया यह पोर्टल विदेशी खरीदारों और भारतीय निर्यातकों के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र के रूप में कार्य करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *