Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

30 December 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

30 December 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 30 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 30 December 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

30 December 2022 Current Affairs In Hindi
30 December 2022 Current Affairs In Hindi

30 December 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1-हाल ही में किस दिन महामारी की तैयारी का अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 27 दिसंबर 2022
हाल ही में 27 दिसंबर 2022 को महामारी की तैयारी का अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया है यह दिवस महामारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर वर्ष मनाया जाता है

Q2-हाल ही में कौन NHAI के अध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं?

उत्तर – संतोष कुमार यादव
हाल ही में 26 दिसंबर 2022 को वर्ष 1985 बैच के यूपी कैडर के IAS अधिकारी संतोष कुमार यादव को भारत सरकार द्वारा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण NHAI के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है

Q3-हाल ही में किसे अटल सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर – प्रभु चंद्र मिश्रा
हाल ही में 27 दिसंबर 2022 को विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रभु चंद्र मिश्रा को अटल सम्मान पुरस्कार प्राप्त हुआ है

Q4-हाल ही में किस देश के क्रिकेटर फरहान बेहरदीन ने सन्यास लेने की घोषणा की है?

उत्तर – दक्षिण अफ्रीका
हाल ही में 27 दिसंबर 2022 को दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर ऑलराउंडर खिलाड़ी फरहान बेहरदीन ने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है वे 4 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं

Q5-हाल ही में किसे गुजरात के मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार के रूप में चुना गया है?

उत्तर – हसमुख अधिया
हाल ही में 27 दिसंबर 2022 को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मुख्य सलाहकार और सलाहकार के रूप में हसमुख अधिया और एस एस राठौर को चुना गया है

Q6-हाल ही में किस दिन द्रौपदी मुर्मू ने तेलंगाना का दौरा किया?

उत्तर – 28 दिसंबर 2022
हाल ही में 28 दिसंबर 2022 को भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलंगाना राज्य के भद्राद्री कोठागुडम और मुलुगु जिलों का दौरा किया उन्होंने वहां पर भद्राचलम मे सम्माक्का सरलाम्मा जनजाति पुजारी सम्मेलन का उद्घाटन किया

Q7-हाल ही में किसे IOOA के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?

उत्तर – संजय सिंह
हाल ही में इंडियन आयल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने यह घोषणा किया है कि इंडियन ऑयल ऑफिसर्स एसोसिएशन का अखिल भारतीय अध्यक्ष के रूप में संजय सिंह को चुना लिया गया है

Q8-हाल ही में किसने इटली की फर्म के साथ समझौता किया है?

उत्तर – NTPC
हाल ही में 26 दिसंबर 2022 को इटली में स्थित मैयर टेक्नीमोंट ग्रुप की भारतीय सहायक कंपनी टेक्नीमोंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ हरित मेथेनॉल उत्पादन के लिए भारत की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादक कंपनी नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने एक समझौता किया है

Q9-हाल ही में कहां पर इंडियन बैंक ने MSME प्रेरणा कार्यक्रम शुरू किया है?

उत्तर – राजस्थान
हाल ही में राजस्थान राज्य में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के उद्यमियों के लिए इंडियन बैंक द्वारा अपना प्रमुख व्यवसाय सलाह कार्यक्रम MSME प्रेरणा शुरू किया गया है

Q10-हाल ही में किस राज्य के लिए भारत सरकार ने ADB के साथ 125 मिलियन डॉलर के ऋण पर समझौता किया है?

उत्तर – तमिलनाडु
हाल ही में 27 दिसंबर 2022 को तमिलनाडु राज्य में शहरी सेवाओं में सुधार करने के लिए भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक ADB के साथ 125 मिलियन डॉलर के ऋण पर समझौता किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *