29 December 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 29 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 29 December 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।
29 December 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1-हाल ही में किसने राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है?
उत्तर – निकाह जरीन और लवलीना बोरगोहेन
हाल ही में 26 दिसंबर 2022 को भोपाल में छठी एलीट राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 में विश्व चैंपियन निकाह जरीन और टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने अपने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है
Q2-हाल ही में किस IIT संस्थान के शोधकर्ताओं ने ह्रदय रोगियों की मदद के लिए कृत्रिम हृदय विकसित किया है?
उत्तर – IIT कानपुर
हाल ही में हृदय संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए मददगार साबित करने के लिए आईआईटी कानपुर के शोधकर्ताओं ने एक कृत्रिम हृदय विकसित किया है जिसको ट्रायल में सफलता मिल गई है और अगले 2 सालों में इंसानों में इसका ट्रांसप्लांटेशन किया जा सकेगा
Q3-हाल ही में जॉर्ज कोहेन का निधन हो गया, वे एक प्रसिद्ध क्या थे?
उत्तर – फुटबॉलर
हाल ही में 23 दिसंबर 2022 को इंग्लैंड के वर्ष 1966 के विश्व कप विजेता राइट बैक जॉर्ज कोहेन का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया
Q4-हाल ही में किसे एकलव्य पुरस्कार प्राप्त हुआ है?
उत्तर – स्वस्ति सिंह
हाल ही में 24 दिसंबर 2022 को साइकिलिस्ट स्वस्ति सिंह को वर्ष 2022 के लिए एकलव्य पुरस्कार प्राप्त हुआ है इस पुरस्कार को युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष दिया जाता है
Q5-किस राज्य का ‘धर्मदाम’ भारत का पहला पुस्तकालय निर्वाचन क्षेत्र घोषित किया गया है?
उत्तर – केरल
हाल ही में दिसंबर 2022 में भारत का पहला पूर्ण पुस्तकालय निर्वाचन क्षेत्र केरल के मुख्यमंत्री पीनारायी विजयन का निर्वाचन क्षेत्र ‘धर्मदाम’ को घोषित किया गया है
Q6-किस राज्य के ग्वालियर में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई का भव्य स्मारक बनेगा?
उत्तर – मध्य प्रदेश
हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य के ग्वालियर में सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की एक विशाल मूर्ति और उनके भव्य स्मारक के हिस्से के रूप में एक शोध केंद्र बनाने की घोषणा की गई है जिसके लिए लगभग 4,050 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है
Q7-हाल ही में कौन 5 स्टार रेटिंग खाना उपलब्ध कराने वाली उत्तर प्रदेश की दूसरी जेल बनी है?
उत्तर – बुलंदशहर जेल
हाल ही में 25 दिसंबर 2005 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जेल को 5 स्टार रेटिंग और ईट राइट कैंपस से भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण FSSAI द्वारा सम्मानित किया गया है
Q8-हाल ही में कहां पर लोसर महोत्सव मनाया गया है?
उत्तर – लद्दाख
हाल ही में 24 दिसंबर 2022 को लद्दाखी की नव वर्ष को चिन्हित करने के उद्देश्य से लद्दाख में लोसर उत्सव के रूप में मनाया गया है जिस महोत्सव पर लोगों को कबसे और खुरा जैसे पकवान परोसे जाते है
Q9-हाल ही में किसे रेलवे बोर्ड का नया अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?
उत्तर – अनिल कुमार लाहौटी
हाल ही में 26 दिसंबर 2022 को केंद्र सरकार द्वारा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में अनिल कुमार लाहौटी को चुना गया है वे मध्य रेलवे के महाप्रबंधक भी थे
Q10-हाल ही में किसने कर्नाटक में खेल विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया है?
उत्तर – अनुराग ठाकुर
हाल ही में 24 दिसंबर 22 को कर्नाटक राज्य के उद्दुपी में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री, सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा खेल विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया गया है