Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

28 November 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

28 November 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 28 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 28 November 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

28 November 2022 Current Affairs In Hindi
28 November 2022 Current Affairs In Hindi

28 November 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1-हाल ही में किस दिन राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 26 नवंबर 2022
हाल ही में 26 नवंबर 2022 को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के रूप में मनाया गया है यह दिवस भारत के श्वेत क्रांति के जनक डॉ वर्गीज कुरियन की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष मनाया जाता है

Q2-हाल ही में किस दिन भारत का संविधान दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 26 नवंबर 2020
हाल ही में 26 नवंबर 2022 को भारत का संविधान दिवस के रूप में मनाया गया है यह दिवस भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष मनाया जाता है वर्ष 1949 में 26 नवंबर को भारत के संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अपनाया गया था और इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था

Q3-कितने करोड़ रुपए में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स बिसलेरी का अधिग्रहण करेगा?

उत्तर – 7000 करोड़
6000 से 7000 करो रुपए में भारत की सबसे बड़ी पैकेज्ड पेयजल कंपनी बिसलेरी का अधिग्रहण टाटा कंज्यूमर करेगी, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की स्थापना वर्ष 1962 में हुई थी

Q4-हाल ही में किस दिन जम्मू कश्मीर में ई-गवर्नेंस का 25वां राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ?

उत्तर – 26 नवंबर 2022
हाल ही में 26 नवंबर 2022 को जम्मू कश्मीर राज्य के कटरा में ई-गवर्नेंस पर 25वां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया है

Q5-हाल ही में किस दिन ISRO ने PSLV-C54 रॉकेट लॉन्च किया है?

उत्तर – 26 नवंबर 2022
हाल ही में 26 नवंबर 2022 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारत के ISRO ने PSLV-C54 रॉकेट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है जिसमे समुद्री सतह की निगरानी करने के लिए एक महासागर उपग्रह भी शामिल किया गया है

Q6-हाल ही में किसे निक्षय मित्र एंबेसडर के रूप में चुना गया है?

उत्तर – डॉ दीपा मलिक
हाल ही में 26 नवंबर 2022 को भारत की पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष डॉ दीपा मलिक को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निक्षय मित्र एंबेसडर के रूप में चुना गया है

Q7-भारत ने गणतंत्र दिवस 2023 के लिए किस देश के राष्ट्रपति को आमंत्रित किया है?

उत्तर – मिस्र
गणतंत्र दिवस परेड 2023 के लिए भारत सरकार ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित करने का निर्णय लिया है वर्ष 2020 में अंतिम विदेशी मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो थे

Q8-हाल ही में विक्रम गोखले का निधन हो गया, वे एक प्रसिद्ध क्या थे?

उत्तर – बॉलीवुड अभिनेता
हाल ही में 26 नवंबर 2022 को बॉलीवुड के माने जाने अभिनेता विक्रम गोखले का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया उन्हें मिशन मंगल, दिल दे चुके सनम और भूल भुलैया जैसी कई फिल्म के लिए जाना जाता है

Q9-किसके द्वारा चौथी भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता की सह-अध्यक्षता की जाएगी?

उत्तर – राजनाथ सिंह
26 से 28 नवंबर 2022 तक फ्रांसीसी सशस्त्र बल मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नु के साथ भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चौथी भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे

Q10-हाल ही में कौन 5 फीफा विश्व कप में गोल करने वाले पहले व्यक्ति बने हैं?

उत्तर – क्रिस्टीयानो रोनाल्डो
हाल ही में नवंबर 2022 में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो 5 फीफा विश्व कप में गोल करने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं उन्होंने यह खिताब कतर में घाना के खिलाफ पुर्तगाल के पहले मैच में 25 नवंबर 2022 को हासिल की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *