28 March 2023 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 28 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 28 March 2023 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

28 March 2023 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1-हाल ही में इनोसेंट का निधन हो गया, वे एक प्रसिद्ध क्या थे?
उत्तर – मलयालम अभिनेता
हाल ही में 26 मार्च 2023 को कोच्चि में लोकप्रिय मलयालम अभिनेता और पूर्व लोकसभा सांसद इनोसेंट का निधन हो गया उन्होंने अपनी शुरुआत वर्ष 1972 में नृथसला के साथ सिल्वर स्क्रीन पर की थी
Q2-हाल ही में किसने वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार 2023 अपने नाम किया है?
उत्तर – आलिया मीर
हाल ही में जम्मू कश्मीर राज्य की पहली महिला आलिया मीर को प्रमुख समाजशास्त्री और वन्य जीव जानवरों के लिए काम करने के लिए वन्य जीव संरक्षण पुरस्कार 2023 प्राप्त हुआ है
Q3-हाल ही में किसने पहली दिल्ली-धर्मशाला उड़ान को हरी झंडी दिखाई है?
उत्तर – ज्योतिरादित्य सिंधिया
हाल ही में केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनरल वी के सिंह और अनुराग ठाकुर के साथ पहली इंडिगो एयरलाइन दिल्ली-धर्मशाला उड़ान को हरी झंडी दिखाई है
Q4-हाल ही में किस महिला टीम ने महिला प्रीमियर लीग चैंपियनशिप 2023 जीती है?
उत्तर – मुंबई इंडियंस
हाल ही में 26 मार्च 2023 को दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर मुंबई इंडियंस की महिला क्रिकेट टीम ने पहली महिला प्रीमियर लीग चैंपियनशिप का खिताब जीता है
Q5-हाल ही में IWF वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में किसने कांस्य पदक अपने नाम किया है?
उत्तर – धनुष लोगनाथन और ज्योष्णा सबर
हाल ही में 26 मार्च 2023 को अल्बानिया के डुरेस में आयोजित IWF वर्ल्ड युवा चैंपियनशिप में भारतीय भारत्तोलक धनुष लोगनाथन और ज्योष्णा सबर ने अपने अपने श्रेणियों में कांस्य पदक अपने नाम किया है
Q6-हाल ही में किसने स्विस ओपन युगल खिताब अपने नाम किया है?
उत्तर – रणकीरेड्डी और चिराग शेट्टी
हाल ही में 26 मार्च 2023 को स्विस ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में सात्विकसाइराज रणकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पुरुष ओपन युगल का खिताब अपने नाम किया है
Q7-आलिम किसने गुरुग्राम में अरावली ग्रीन वॉल परियोजना का शुभारंभ किया है?
उत्तर – भूपेंद्र यादव
हाल ही में 26 मार्च 2023 को हरियाणा राज्य के गुरुग्राम में पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा अरावली पर्वत श्रृंखला के आसपास 5 किलोमीटर तक बफर क्षेत्र को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से अरावली ग्रीन वॉल परियोजना का शुभारंभ किया गया है
Q8-हाल ही में किसने ISSF विश्व कप 2023 में 25 मीटर पिस्टल में कांस्य पदक अपने नाम किया है?
उत्तर – मनु भास्कर
हाल ही में 26 मार्च 2023 को मध्यप्रदेश राज्य के भोपाल में ISSF पिस्टल/राइफल विश्वकप में ओलंपियन निशानेबाज मनु भास्कर ने 25 मीटर पिस्टल में कांस्य पदक अपने नाम किया है
Q9-हाल ही में किस दिन विश्व रंगमंच दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 27 मार्च 2023
हाल ही में 27 मार्च 2023 को विश्व रंगमंच दिवस के रूप में मनाया गया है इस दिवस की शुरुआत वर्ष 1961 में अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान द्वारा हुई थी जिसका उद्देश्य दुनियाभर में कला रूप थिएटर के महत्व को बढ़ावा देना है
Q10-हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के नए CFO के रूप में किसे चुना गया है?
उत्तर – श्रीकांत वेंकटचारी
हाल ही में श्रीकांत वेंकटचारी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मुख्य वित्तीय अधिकारी CFO के रूप में चुना है इनसे पहले इस पद पर आलोक अग्रवाल जी थे जिनको अब कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त कर दिया गया