Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

27 July 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

27 July 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 27 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 27 July 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

27 July 2022 Current Affairs In Hindi
27 July 2022 Current Affairs In Hindi

27 July 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1- हाल ही में कुवैत के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुना गया है?

उत्तर – अहमद नवाफ
अल-अहमद हाल ही में कुवैत के नए प्रधानमंत्री के रूप में अहमद नवाफ अल-अहमद अल-सबा को चुना गया है इनकी नियुक्ति कुवैत के पूर्व सरकार शेख सबा अल-खालिद के इस्तीफा देने के 3 महीने बाद हुई है

Q2- हाल ही में अनंत यशवंत खरे का निधन हो गया, वे एक प्रसिद्ध क्या थे?

उत्तर – मराठी लेखक
हाल ही में 22 जुलाई 2022 को प्रसिद्ध मराठी लेखक अनंत यशवंत खरे का पुणे में 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया उनको नंदा खरे के नाम से भी जाना जाता है

Q3- हाल ही में किस दिन आयकर दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 24 जुलाई 2022
हाल ही में 24 जुलाई 2022 को आयकर दिवस के रूप में मनाया गया है वर्ष 2010 में इस दिवस को पहली बार भारत में आयकर के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया गया था और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष नितिन गुप्ता जी है

Q4- हाल ही में किसने 2022 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया है?

उत्तर – नीरज चोपड़ा
हाल ही में 24 जुलाई 2022 को यूएस के यूजीन में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने रजत पदक अपने नाम किया है

Q5- हाल ही में किसे NLMC के अंतरिम प्रमुख के रूप में चुना गया है?

उत्तर – संजय कुमार
हाल ही में राष्ट्रीय भूमि प्रबंधन निगम NLMC के अंतरिम सीईओ के रूप में केंद्र सरकार ने संजय कुमार जैन को चुना है भारत सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी के रूप में NLMC को 3 जून को शामिल किया गया था

Q6- हाल ही में किसने DPD की तीन पुस्तकों का विमोचन किया है?

उत्तर – अनुराग ठाकुर
हाल ही में 24 जुलाई 2022 को प्रकाशन विभाग निदेशालय द्वारा प्रकाशित तीन पुस्तकों का विमोचन केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा किया गया है

Q7- हाल ही में किस दिन विश्व डूबने से बचाव दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 25 जुलाई 2022
हाल ही में 25 जुलाई 2022 को विश्व में डूबने से बचाव दिवस के रूप में मनाया गया है यह दिवस प्रतिवर्ष 25 जुलाई को मनाया जाता है

Q8- हाल ही में वोडाफोन-आइडिया ने किसी सीईओ के रूप में चुना है?

उत्तर – अक्षय मुंद्रा
हाल ही में वर्तमान मुख्य वित्तीय अधिकारी अक्षय मुद्रा को वोडाफोन-आइडिया ने अपना नया सीईओ बनाने के लिए घोषणा किया है अक्षय मुंद्रा 19 अगस्त 2022 से अपना पद संभालेंगे

Q9- हाल ही में K2 पर फतह करने वाली पहली बांग्लादेशी महिला कौन बनी है?

उत्तर – वसीफा नाजरीन
हाल ही में पाकिस्तान की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी K2 पर चढ़ाई करने वाली पहली बांग्लादेशी महिला पर्वतारोही वसीफा नाजरीन बन गई है जिन्होंने 8,611 मीटर चोटी पर चढ़ाई की

Q10- हाल ही में किसने 2022 स्विस ओपन का खिताब अपने नाम किया है?

उत्तर – कैस्पर रूड
हाल ही में 24 जुलाई 2022 को स्विट्जरलैंड के गास्ताद में आयोजित 2022 स्विस ओपन का किताब नार्वे के कैस्पर रूड ने इटली के मेटेओ बेरेटिनी को 4-6, 7-6(4), 6-2 से हराकर अपने नाम किया है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *