Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

26 November 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

26 November 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 26 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 26 November 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

26 November 2022 Current Affairs In Hindi
26 November 2022 Current Affairs In Hindi

26 November 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1-हाल ही में किस दिन गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 24 नवंबर 2022
हाल ही में 24 नवंबर 2022 को गुरु तेग बहादुर का शहीद दिवस के रूप में मनाया गया है वे सिख धर्म के 10 गुरुओं मे से नौवें गुरु थे और उनका जन्म 1621 ई में अमृतसर में हुआ था

Q2-हाल ही में बाबू मणि का निधन हो गया, वे एक प्रसिद्ध क्या थे?

उत्तर – भारतीय फुटबॉल कप्तान
हाल ही में 20 नवंबर 2022 को पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान बाबू मणि का निधन हो गया वे 1980 के दशकों में भारतीय फुटबॉल टीम के सदस्य थे

Q3-हाल ही में किस दिन भारत ने अग्नि-lll मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?

उत्तर – 23 नवंबर 2022
हाल ही में 23 नवंबर 2022 को उड़ीसा राज्य के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से भारत ने एक इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-lll का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है

Q4-हाल ही में कहां पर पूर्वोत्तर के पुलिस महानिदेशकों का 27वां सम्मेलन आयोजित किया गया?

उत्तर – अगरतला
हाल ही में अगरतला में पूर्वोत्तर के DGP और CPO के प्रमुखों का 27वां सम्मेलन 22 से 23 नवंबर 2022 के बीच आयोजित किया गया था जिसका उद्घाटन त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक सहा द्वारा किया गया था

Q5-हाल ही में किसने वार्षिक युवा महोत्सव ‘सोनजल-2022’ का उद्घाटन किया है?

उत्तर – मनोज सिन्हा
हाल ही में नवंबर 2022 में कश्मीर विश्वविद्यालय में वार्षिक युवा महोत्सव ‘सोनजल-2022’ आयोजित किया गया था जिसका उद्घाटन जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया था

Q6-अक्टूबर 2022 में भारत में कितने मिलियन टन कोयले का उत्पादन हुआ?

उत्तर – 448 मिलियन टन
भारत में अक्टूबर 2022 में 448 मिलियन टन कोयले का उत्पादन हुआ है जो वर्ष 2021 की इसी अवधि के उत्पादन से 18% अधिक है

Q7-हाल ही में पाकिस्तानी सेना के नए प्रमुख के रूप में किसे चुना गया है?

उत्तर – एल.जी. आसिम मुनीर
हाल ही में नवंबर 2022 में पाकिस्तान में असीम मुनीर को नए प्रमुख के रूप में चुना गया है वे सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा का पद ग्रहण करेंगे जो अपना 6 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत्त होने वाले हैं

Q8-हाल ही में किस दिन भारत ने GCC के साथ मुख्य व्यापार समझौता वार्ता शुरू की है?

उत्तर – 24 नवंबर 2022
हाल ही में 24 नवंबर 2022 को खाड़ी सहयोग परिषद GCC और भारत ने मुक्त व्यापार समझौता वार्ता शुरू की है GCC सऊदी अरब, कतर, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान और बहरीन का एक संघ है

Q9-किस दिन ’समन्वय 2022’ अभ्यास शुरू होगा?

उत्तर – 28 नवंबर 2022
28 नवंबर 2022 को आगरा के वायु सेना स्टेशन में भारतीय वायु सेना द्वारा वार्षिक संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास ’समन्वय 2022’ का आयोजन किया जाएगा जिस का समापन 30 नवंबर 2022 को होगा

Q10-किस राज्य सरकार ने 4 जिलों में हाथी टास्क फोर्स का गठन किया है?

उत्तर – कर्नाटक
हाल ही में जंबो के खतरे पर नजर रखने के उद्देश्य से कर्नाटक राज्य सरकार ने कर्नाटक के 4 जिलों मैसूर, हासन, चिकमगलुरू और कोडागु जिलों में हाथी टास्क फोर्स का गठन किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *