26 April 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 26 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 26 April 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

26 April 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1- हाल ही में किस दिन “अंग्रेजी भाषा दिवस” के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 23 अप्रैल 2022
हाल ही में 23 अप्रैल 2022 को अंग्रेजी भाषा दिवस के रूप में मनाया गया है यह दिवस प्रसिद्ध लेखक विलियम शेक्सपियर की जयंती और पुण्यतिथि पर मनाया जाता है
Q2- हाल ही में आदित्य बिड़ला कैपिटल ने किसको सीईओ के रूप में चुना है?
उत्तर – विशाखा मुले
हाल ही में आदित्य बिड़ला कैपिटल के अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ के रूप में आदित्य बिड़ला कैपिटल के बोर्ड ने विशाखा मुले को चुना है वर्तमान में विशाखा मुले मालिकाना व्यापार, कॉरपोरेट बैंकिंग, बाजार और लेन-देन बैंकिंग के प्रभारी कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत है
Q3- हाल ही में किस दिन “राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस” के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 24 अप्रैल 2022
हाल ही में 24 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में मनाया गया है पहला राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनमोहन सिंह ने 24 अप्रैल 2010 को घोषित किया था और हर साल 24 अप्रैल को पंचायती राज मंत्रालय द्वारा यह दिवस मनाया जाता है
Q4- हाल ही में आरबीआई ने किस पर 17 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है?
उत्तर – मणप्पुरम फाइनेंस
हाल ही में KYC नियमों और प्रीपेड भुगतान समाधान मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक “RBI” ने गैर बैंकिंग वित्त कंपनी मणप्पुरम फाइनेंस पर 17 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है
Q5- हाल ही में P&G ने किसको नया सीईओ नियुक्त किया है?
उत्तर – एल.वी. वैद्यनाथ
हाल ही में इंडोनेशिया में कंपनी के कारोबार का नेतृत्व करने वाले एल.वी. वैद्यनाथ को प्राक्टर एंड गैंबल इंडिया P&G ने अपना नया सीईओ के रूप में नियुक्त किया है इससे पहले बैद्यनाथ u.s. आसियान बिजनेस काउंसलिंग के इंडोनेशिया चैप्टर के अध्यक्ष थे
Q6- हाल ही में वर्ष 2022 में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सबसे अमीर अरबपति कौन है?
उत्तर – साइरस पूनावाला
हाल ही में सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक साइरस पूनावाला वर्ष 2022 में हुरून ग्लोबल हेल्थ केयर रिच लिस्ट 2022 के अनुसार स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सबसे अमीर अरबपति व्यक्ति बने हैं जिनकी कुल संपत्ति 26 अरब डॉलर है
Q7- किस देश के गेंदबाज हामिश बेनेट ने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है?
उत्तर – न्यूजीलैंड
हाल ही में न्यूजीलैंड देश के क्रिकेटर और तेज गेंदबाज हामिश बेनेट ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है
Q8- किस राज्य में 165 फीट लंबा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा?
उत्तर – मणिपुर
हाल ही में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने अप्रैल 2022 में आई एन एस शहीद स्मारक परिसर, मोइरंग में मनाए गए ध्वजारोहण दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर मणिपुर राज्य के मोइरंग में भारतीय राष्ट्रीय सेना मुख्यालय परिसर में एक 165 फीट लंबा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने की घोषणा की है
Q9- हाल ही में किस दिन खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 शुरू हुआ है?
उत्तर – 24 अप्रैल 2022
हाल ही में 24 अप्रैल 2022 को श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु में भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू द्वारा दूसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 की शुरुआत की घोषणा की गई है
Q10- सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए कितने मीट्रिक टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य की घोषणा की है?
उत्तर – 328 मेट्रिक टन
हाल ही में अप्रैल 2022 में कृषि पर राष्ट्रीय सम्मेलन: खरीफ अभियान 2022 में सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए 328 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य की घोषणा की है