25 September 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 25 सितंबर 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 25 September 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

25 September 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1-हाल ही में किस दिन विश्व गैंडा दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 22 सितंबर 2022
हाल ही में 22 सितंबर 2022 को विश्व गैंडा दिवस के रूप में मनाया गया है इस दिवस को गैंडो के अवैध शिकार पर अंकुश लगाने और लुप्त हो रहे प्रजातियों को बचाने के उद्देश्य से हर साल मनाया जाता है
Q2-हाल ही में वालेरी पॉलाकोव का निधन हो गया, वे एक प्रसिद्ध क्या थे?
उत्तर – अंतरिक्ष यात्री
हाल ही में 19 सितंबर 2022 को अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक अकेले रहने का रिकॉर्ड बनाने वाले अंतरिक्ष यात्री वालेरी पॉलाकोव का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया
Q3-हाल ही में किसे राष्ट्रीय ऊर्जा अग्रणी पुरस्कार प्राप्त हुआ है?
उत्तर – RINL
हाल ही में 2021 राष्ट्रीय ऊर्जा अग्रणी पुरस्कार से राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड RINL को सम्मानित किया गया है RINL को लगातार चौथी बार इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है
Q4-हाल ही में किसने भारत में अपनी पहली सौर परियोजनाएं स्थापित करने की घोषणा की है?
उत्तर – अमेजॉन
हाल ही में 21 सितंबर 2022 को भारत में अमेजॉन ने अपनी पहली सौर परियोजनाएं स्थापित करने के लिए घोषणा किया है जिसमें 3 सौर परियोजना राजस्थान राज्य में स्थापित की जाएगी
Q5-हाल ही में अडानी पोर्ट्स को पश्चिम बंगाल में कितने करोड रुपए का प्रोजेक्ट प्राप्त हुआ है?
उत्तर – 25000 करोड़
हाल ही में पश्चिम बंगाल राज्य में पुरबा मेदिनीपुर जिले के ताजपुर में डीप सी पोर्ट बनाने के लिए पश्चिम बंगाल राज्य सरकार ने अडानी पोर्ट्स को 25000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी दी है
Q6-हाल ही में किस दिन गुजरात में पर्यावरण मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया?
उत्तर – 23 सितंबर 2022
हाल ही में 23 सितंबर 2022 को गुजरात राज्य में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया गया है यह सम्मेलन दो दिवसीय था
Q7-हाल ही में किसके द्वारा पहली फ्लोटिंग फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर – आर. के. रंजन
हाल ही में सितंबर 2022 में पहली तीन दिवसीय फ्लोटिंग फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन मणिपुर के इंफाल में आर. के. रंजन द्वारा किया गया है
Q8-हाल ही में ICC T20I रैंकिंग में कौन तीसरे स्थान पर रहे?
उत्तर – सूर्यकुमार यादव
हाल ही में 21 सितंबर 2022 को पुरुषों की टी-20 इंटरनेशनल में बल्लेबाजों की रैंकिंग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर परिषद द्वारा जारी किया गया है जिसमें सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़ते हुए लिस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है
Q9-हाल ही में कहां पर IBSA त्रिपक्षीय मंत्रीस्तरीय आयोग की 10वीं बैठक का आयोजन किया गया?
उत्तर – न्यूयॉर्क
हाल ही में 21 सितंबर 2022 को न्यूयॉर्क में IBSA त्रिपक्षीय मंत्रीस्तरीय आयोग की 10वीं बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने की
Q10-हाल ही में प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के लिए NCC ने किसके साथ समझौता किया है?
उत्तर – UNEP
हाल ही में 22 सितंबर 2022 को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कैडेट कोर NCC और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम UNEP ने एक समझौता किया है