25 May 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 25 मई 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 25 May 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

25 May 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1- हाल ही में किस दिन राजा राममोहन राय की 250वी जयंती के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 22 मई 2022
हाल ही में 22 मई 2022 को राजा राममोहन राय के 250वी जयंती के रूप में मनाया गया है राजा राममोहन राय एक भारतीय समाज सुधारक थे जो वर्ष 1928 में ब्रह्म सभा के संस्थापकों में से एक थे
Q2- हाल ही में किस दिन भारत-बांग्लादेश नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास का चौथा संस्कृत शुरू हुआ?
उत्तर – 22 मई 2022
हाल ही में 22 मई 2022 को भारतीय नौसेना और बांग्लादेश की नौसेना द्वारा समन्वित गश्ती (CORPET) का चौथा संस्करण शुरू हुआ है इसका अभ्यास बंगाल के उत्तरी खाड़ी में शुरू हुआ और 22 से 23 मई 2022 तक चला था
Q3- हाल ही में किस दिन अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 22 मई 2022
हाल ही में 22 मई 2022 को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के रूप में मनाया गया है इस दिवस को जैव विविधता के मुद्दों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है
Q4- हाल ही में इंफोसिस के सीईओ और एमडी के रूप में पुनः किसको चुना गया है?
उत्तर – सलिल पारेख
हाल ही में 22 मई 2022 को सलिल एस पारेख को आईटी प्रमुख इंफोसिस ने कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी CEO और प्रबंध निदेशक MD के रूप में फिर से चुना है वर्ष 2018 से सलिल पारेख इंफोसिस के सीईओ और एमडी के रूप में कार्यरत है
Q5- हाल ही में किसे ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है?
उत्तर – एंथनी अल्बनीज
हाल ही में 23 मई 2022 को ऑस्ट्रेलिया के 31वें प्रधानमंत्री के रूप में एंथनी अल्बनीज को चुना गया है ऑस्ट्रेलिया, क्षेत्रफल के नजर से दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश है जिसकी राजधानी कैनबरा है
Q6- हाल ही में किसने क्वाड समिट में भाग लेने के लिए जापान का दो दिवसीय दौरा किया?
उत्तर – नरेंद्र मोदी
हाल ही में 23 मई 2022 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड लीडर्स समिट में भाग लेने के लिए जापान के दो दिवसीय यात्रा पर टोक्यो पहुंचे और 24 मई 2022 को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक बैठक किया
Q7- हाल ही में किस दिन विश्व कछुआ दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 23 मई 2022
हाल ही में 23 मई 2022 को विश्व कछुआ दिवस के रूप में मनाया गया है यह दिवस कछुआ को उनके प्राकृतिक आवास में जीवित रहने और पनपने में मदद करने के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है
Q8- हाल ही में किसने 16 से 20 मई 2022 तक ब्राज़ील का दौरा किया?
उत्तर – पुरुषोत्तम रुपाला
हाल ही में 16 से 20 मई 2022 तक केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने ब्राजील का दौरा किया
Q9- हाल ही में किसने 2021-22 प्रीमियर लीग चैंपियनशिप का ताज अपने नाम किया है?
उत्तर – मैनचेस्टर सिटी
हाल ही में एस्टन विला को 3-2 से हराकर मैनचेस्टर सिटी ने 22 मई 2022 को प्रीमियर लीग चैंपियनशिप का ताज अपने नाम किया है यह 5 सीजन में से उनकी चौथी जीत है
Q10- हाल ही में मुंबई की कितनी वर्षीय स्केटर गर्ल ने एवरेस्ट बेस कैंप की चढ़ाई की है?
उत्तर – 10 वर्षीय
हाल ही में मुंबई की रहने वाली 10 वर्षीय स्केटर रिदम मनानिया एवरेस्ट बेस कैंप पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की पहली भारतीय पर्वतारोही बन गई है उन्होंने 5,364 मीटर की दूरी को 11 दिन में चढ़ाई की