25 April 2023 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 25 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 25 April 2023 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

25 April 2023 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1-किस दिन विश्व टीकाकरण सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर – 24 से 30 अप्रैल 2023
हाल ही में लोगों को टीके से रोकी जा सकने वाली बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से 24 से 30 अप्रैल 2023 के बीच विश्व टीकाकरण सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है यह सप्ताह हर साल अप्रैल के अंतिम सप्ताह को मनाया जाता है
Q2-हाल ही में किसने तिरुवंतपुरम मे डिजिटल साइंस पार्क का शिलान्यास किया है?
उत्तर – नरेंद्र मोदी
हाल ही मे 25 अप्रैल 2023 को तिरुवंतपुरम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा टेक्नोसिटी परिसर में आने वाले भारत के पहले डिजिटल साइंस पार्क की आधारशिला रखा गया है जिसकी लागत कुल 200 करोड़ रुपए है
Q3-हाल ही में किस राज्य के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है?
उत्तर – मध्य प्रदेश
हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य के भोपाल में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है यह एक राष्ट्रीय उद्यान है जो लगभग 4.45 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है
Q4-हाल ही में किसने लगातार बर्सिलोना का खिताब अपने नाम किया है?
उत्तर – कार्लोस अल्कराज
हाल ही में बर्सिलोना के फाइनल मे हमवतन स्टेफानोस सितसीपास को हराकर स्पेनिश टेनिस स्टार कार्लोस अल्कराज ने लगातार अपना दूसरा बर्सिलोना का खिताब अपने नाम किया है
Q5-हाल ही में किसने तीरंदाजी विश्व कप में कांस्य पदक अपने नाम किया है?
उत्तर – धीरज बोग्मादेवरा
हाल ही में अप्रैल 2023 मे तीरंदाजी विश्व कप मे धीरज बोग्मादेवरा ने कांस्य पदक अपने नाम किया है और साथ ही साथ भारतीय पुरुष रिवर्क टीम में चीन से हारने के बाद रजत पदक अपने नाम किया है
Q6-हाल ही में किसने तुर्की में तीरंदाजी विश्वकप में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं?
उत्तर – ज्योति सुरेखा वेनम
हाल ही में 22 अप्रैल 2023 को तुर्की के अंताल्या मे तीरंदाज़ी विश्व कप 2023 स्टेज 1 में मिश्रित टीम स्पर्धा और महिला व्यक्तिगत कंपाउंडर में भारत ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं
Q7-हाल ही में किसने पांचवी भारत-गुयाना संयुक्त आयोग की सह-अध्यक्षता की है?
उत्तर – एस जयशंकर
हाल ही में 22 अप्रैल 2023 को गुयाना के विदेश मंत्री ड्यूग टॉड के साथ भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने भारत-गुयाना संयुक्त आयोग की सह-अध्यक्षता की है
Q8-हाल ही में किस दिन मणिपुर राज्य में खोंगजोम दिवस मनाया गया है?
उत्तर – 23 अप्रैल 2023
हाल ही में 23 अप्रैल 2023 को खेबाचिंग, खोंगजोम युद्ध स्मारक परिसर में मणिपुर राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 132वें खोंगजोम दिवस के आयोजन में भाग लिया है
Q9-हाल ही में कुछ दिनों पहले किस दिन राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 24 अप्रैल 2023
हाल ही में 24 अप्रैल 2023 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में मनाया गया है यह दिवस भारत में पंचायती राज संस्थाओं को बनाने वाले संवैधानिक संशोधन को चिन्हित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है
Q10-हाल ही में किसने भारत की पहली जल मेट्रो परियोजना को हरी झंडी दिखाई है?
उत्तर – नरेंद्र मोदी
हाल ही में 25 अप्रैल 2023 को केरल राज्य के बंदरगाह शहर कोच्चि के पास 10 छोटे द्वीप को जोड़ने वाले भारत की पहली जल मेट्रो परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई है