Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

24 November 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

24 November 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 24 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 24 November 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

24 November 2022 Current Affairs In Hindi
24 November 2022 Current Affairs In Hindi

24 November 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1-हाल ही में किस दिन विश्व टेलीविजन दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 21 नवंबर 2022
हाल ही में 21 नवंबर 2022 को विश्व टेलीविजन दिवस के रूप में मनाया गया है इस दिवस को दिसंबर 1996 में 21 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित किया गया था

Q2-हाल ही में किस दिन अफ्रीका औद्योगिकरण दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 20 नवंबर 2022
हाल ही में 20 नवंबर 2022 को अफ्रीका औद्योगिकरण दिवस के रूप में मनाया गया है इस दिवस को अफ्रीकी औद्योगिकरण की समस्याओं और चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल मनाया जाता है

Q3-हाल ही में किसे CIPM के सदस्य के रूप में चुना गया है?

उत्तर – वेणु गोपाल अंचता
हाल ही में 21 नवंबर 2022 को बाट और माप के लिए अंतरराष्ट्रीय समिति CIPM के सदस्य के रूप मे प्रोफ़ेसर वेणु गोपाल अंचता को चुना गया है

Q4-कौन ई-गवर्नेंस पर 25वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे?

उत्तर – जितेंद्र सिंह
26 नवंबर 2022 को जम्मू कश्मीर राज्य में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ई-गवर्नेंस पर 25वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे जिसका थीम ‘ब्रिंगिंग सिटीजंस, इंडस्ट्री एंड गवर्नमेंट क्लोजर’ होगा

Q5-हाल ही में किसने इंडिया फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर 2022 का खिताब अपने नाम किया है?

उत्तर – चिरंजीवी
हाल ही में 20 नवंबर 2022 को गोवा में 53 में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय अभिनेता चिरंजीवी ने इंडिया फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर 2022 का खिताब अपने नाम किया है

Q6-हाल ही में किसे गांधी मंडेला पुरस्कार प्राप्त हुआ है?

उत्तर – दलाई लामा
हाल ही में हिमाचल प्रदेश राज्य के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर द्वारा दलाई लामा को गांधी मंडेला पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है

Q7-हाल ही में मुंबई में KVIC के सीईओ के रूप में किसे चुना गया है?

उत्तर – विनीत कुमार
हाल ही में खादी और ग्रामोद्योग आयोग KVIC, मुंबई के सीईओ के रूप में विनीत कुमार को चुना गया है इससे पहले वे कोलकाता में श्याम प्रसाद मुखर्जी पोर्ट के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे

Q8-हाल ही में किसके द्वारा फिल्म मार्केट, ‘फिल्म बाजार’ का उद्घाटन किया गया है?

उत्तर – अनुराग सिंह ठाकुर
हाल ही में गोवा में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा 21 नवंबर 2022 को दक्षिण एशिया के सबसे बड़े फिल्म मार्केट ‘फिल्म बाजार’ का उद्घाटन किया गया है जिसका आयोजन वर्ष 2007 से किया जा रहा है

Q9-हाल ही में कौन कजाकिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में चुने गए हैं?

उत्तर – टोकायव
हाल ही में 81.31% वोट हासिल करके कजाकिस्तान के राष्ट्रपति के चुनाव में दूसरे कार्यकाल के लिए कासिम-जोमार्ट टोकायव को चुना गया है इससे पहले वे वर्ष 2019 में सत्ता में आए थे

Q10-हाल ही में किस दिन अग्नि शक्ति अभ्यास का आयोजन किया गया?

उत्तर – 21 नवंबर 2022
हाल ही में 21 नवंबर 2022 को राजस्थान राज्य के थार रेगिस्तान में भारतीय सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान द्वारा एकीकृत अग्नि शक्ति अभ्यास का आयोजन किया गया है जिसमें जमीनी और हवाई युद्धाभ्यास दोनों शामिल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *