Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

24 March 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

24 March 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 24 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 24 March 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

24 March 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1-हाल ही में किस राज्य सरकार ने सुरेश रैना को “स्पोर्ट्स आइकन” पुरस्कार सम्मान से सम्मानित किया है?

उत्तर – मालदीव
हाल ही में सुरेश रैना को मालदीव्स स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2022 में स्पोर्ट्स आइकन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है सुरेश रैना को 16 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ नामांकित किया गया है

Q2-हाल ही में किसने बहरीन ग्रांड प्रिक्स अपने नाम किया है?

उत्तर – चार्ल्स लेक्लर
हाल ही में फेरारी के चार्ल्स लेक्लर ने 20 मार्च 2022 को मैक्स वेरस्टैपेन को हराकर फॉर्मूला वन सीजन ओपनिंग बहरीन ग्रैंड प्रिक्स अपने नाम किया है

Q3- पाक जलडमरूमध्य को तैरकर पार करने वाली सबसे कम उम्र की महिला तैराक कौन बनी है?

उत्तर – जिया राय
हाल ही में तलाईमन्नार (श्रीलंका) से धनुषकोडी (भारत) तक पाक जलडमरूमध्य को तैरकर पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला तैराक जिया राय बन गई है जिन्होंने 20 मार्च 2022 को 30 घंटे 10 मिनट में 29 किलोमीटर की दूरी तय की

Q4- किस दिन वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स शुरू हुआ है?

उत्तर – 21 मार्च 2022
हाल ही में 21 मार्च 2022 को दुबई में 13 वां इंटरनेशनल चैंपियनशिप्स वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स शुरू हुआ है इसमें 43 देशों के लगभग 500 पैरा एथलीट भाग ले रहे हैं

Q5- पद्मभूषण प्राप्त करने वाले पहले पैरा एथलीट कौन बने हैं?

उत्तर – देवेंद्र झाझरिया
हाल ही में देवेंद्र झाझरिया को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है देवेंद्र झाझरिया पद्म भूषण पाने वाले पहले पैरा एथलीट बन गए हैं और पैरा-शूटर अनवि लेखरा को भी खेल श्रेणी में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है

Q6- हाल ही में किसने उत्तराखंड राज्य के सीएम पद की शपथ ली है?

उत्तर – पुष्कर सिंह धामी
हाल ही में 21 मार्च 2022 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी को चुना गया था और 23 मार्च 2022 को पुष्कर सिंह धामी राज्य के 11 में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे इससे पहले उन्होंने वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था

Q7- हाल ही में किस दिन “विश्व जल दिवस” के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 22 मार्च 2022 
हाल ही में 22 मार्च 2022 को विश्व जल दिवस के रूप में मनाया गया है इस दिवस को ताजे पानी के महत्व और महत्वपूर्ण संसाधन के सतत प्रबंधन के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है

Q8- किस दिन 9वां संयुक्त सैन्य अभ्यास “LAMITIYE-2022” आयोजित किया गया?

उत्तर – 22 मार्च 2022
हाल ही में 22 से 31 मार्च 2022 के बीच भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलों (एस डी एफ) के बीच 9वां संयुक्त सैन्य अभ्यास “LAMITIYE-2022” आयोजित किया जा रहा है

Q9- किस दिन पीएम मोदी ने आस्ट्रेलिया के पीएम के साथ दूसरा भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल समिट आयोजित किया?

उत्तर – 21 मार्च 2022
हाल ही में 21 मार्च 2022 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री माननीय स्कॉट मॉरीसन ने दूसरा भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल समिट आयोजित किया और पहला भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल समिट 4 जून 2020 को आयोजित किया गया था

Q10- हाल ही में गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए किसे चुना गया है?

उत्तर – प्रमोद सावंत
हाल ही में गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए प्रमोद सावंत को चुना गया है वे अगले 5 साल तक विधायक दल के नेता भी रहेंगे और वर्ष 2019 से मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *