24 June 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 24 जून 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 24 June 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

24 June 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1- हाल ही में आर रवींद्रन का निधन हो गया, वे एक प्रसिद्ध क्या थे?
उत्तर – जर्नलिस्ट
हाल ही में जून 2022 में प्रसिद्ध फोटो जर्नलिस्ट आर रवींद्रन का निधन हो गया सूरत में महामारी के दौरान उनकी तस्वीर टाइम, न्यूज़वीक और पेरिस मैच में छापी गई थी
Q2- किस दिन से दिल्ली में 19 सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा?
उत्तर – 1 जुलाई 2022
1 जुलाई 2022 से दिल्ली पर्यावरण विभाग द्वारा 19 चिन्हित सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा जिसमें निमंत्रण कार्ड, सिगरेट के पैकेट और 100 माइक्रोन से कम की प्लास्टिक शामिल है
Q3- हाल ही में किस टीम ने अंडर-17 एशियाई चैंपियनशिप जीती है?
उत्तर – भारतीय महिला कुश्ती टीम
हाल ही में किर्गिस्तान के बिश्केक में अंडर-17 एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय महिला कुश्ती टीम ने कुल 8 स्वर्ण पदकों के साथ जीत हासिल की है
Q4- हाल ही में कौन रवांडा के किगाली के चार दिवसीय दौरे पर रवाना हुए हैं?
उत्तर – एस जयशंकर
हाल ही में 22 जून 2022 को राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की 26वीं बैठक में में भाग लेने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर रवांडा के किगाली के चार दिवसीय दौरे पर रवाना हुए हैं
Q5- हाल ही में किसे संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है?
उत्तर – रुचिरा कंबोज
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में भारत की अगली राजदूत और स्थाई प्रतिनिधि के रूप में वर्ष 1987 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी वरिष्ठ राजनयिक रुचिरा कंबोज को चुना गया है
Q6- हाल ही में वन नेशन वन राशन कार्ड लागू करने वाला 36वां राज्य कौन बना है?
उत्तर – असम
हाल ही में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को लागू करने वाला 36वां राज्य ‘असम राज्य’ बन गया है इस योजना का उद्देश्य देशभर में प्रवासी कामगारों को उचित मूल्य की दुकानों से रियायती दरों पर खाद्यान्न प्राप्त करना है
Q7- हाल ही में किसने उधमपुर में भूकंप विज्ञान वेधशाला का उद्घाटन किया है?
उत्तर – जितेंद्र सिंह
हाल ही में 21 जून 2022 को जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले में केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने भूकंप विज्ञान वेधशाला का उद्घाटन किया है यह तीसरा केंद्र है जिसे जम्मू कश्मीर में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा स्थापित किया गया है
Q8- हाल ही में किस दिन वर्ल्ड हाइड्रोग्राफी डे के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 21 जून 2022
हाल ही में 21 जून 2022 को वर्ल्ड हाइड्रोग्राफी डे के रूप में बनाया गया है इस दिवस को पहली बार वर्ष 2005 में मनाया गया था और हाइड्रोग्राफी के महत्व को प्रचारित करने के लिए इसे वार्षिक उत्सव के रूप में अपनाया गया था
Q9- हाल ही में किसे FICA की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?
उत्तर – लिसा स्टालेकर
हाल ही में फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन FICA की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में महान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर लिसा स्टालेकर को चुना गया है
Q10- किस दिन पहली भारत-नेपाल भारत गौरव पर्यटक ट्रेन दिल्ली से रवाना हुई?
उत्तर – 21 जून 2022
हाल ही में 21 जून 2022 को नई दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन से भारत और नेपाल में रामायण सर्किट से जुड़े स्थानों को जोड़ने वाली पहली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को रवाना किया गया है