23 May 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 23 मई 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 23 May 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

23 May 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1-हाल ही में PayTM के MD और CEO के रूप में किसको पुनः चुना गया है?
उत्तर – विजय शेखर शर्मा
हाल ही में 19 दिसंबर 2022 से पांच वर्ष की अवधि के लिए PayTM के संस्थापक विजय शेखर शर्मा को PayTM के मुख्य कार्यकारी अधिकारी CEO और प्रबंध निदेशक MD के रूप में पुनः चुना गया है
Q2-हाल ही में किस दिन ‘अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस’ के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 21 मई 2022
हाल ही में 21 मई 2022 को ‘अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस’ के रूप में मनाया गया है यह दिवस चाय श्रमिकों की सुरक्षा कामकाजी परिस्तिथियों, निष्पक्ष व्यापार और चाय के उत्पादन में सुधार के लिए जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से हर साल 21 मई को मनाया जाता है
Q3-हाल ही में किस टीम ने तीरंदाजी विश्व कप 2022 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है?
उत्तर – भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम
हाल ही में 20 मई 2022 को दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने तीरंदाजी विश्व कप 2022 के दुसरे चरण में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है
Q4-हाल ही में स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन ने कितने परियोजनओं को मंजूरी दी है?
उत्तर – 11
हाल ही में 19 मई 2022 को महानिदेशक जी. अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई कार्यकारी समिति की 42वीं बैठक में स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन ने लगभग 660 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से 11 परियोजनओं को मंजूरी दी है
Q5-हाल ही में किसने 8वीं BRICS पर्यवरण मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया है?
उत्तर – भूपेंद्र यादव
हाल ही में चीन की अध्यक्षता में आयोजित की गई 8वीं BRICS पर्यवरण मंत्रियों की बैठक को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, भूपेंद्र यादव द्वारा संबोधित किया गया है
Q6-हाल ही में किस दिन ‘आतंकवाद विरोधी दिवस’ के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 21 मई 2022
हाल ही में 21 मई 2022 को ‘आतंकवाद विरोधी दिवस’ के रूप में मनाया गया है हर साल पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पूण्यतिथि पर आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है
Q7-हाल ही में किस दिन ‘विश्व मेट्रोलॉजी दिवस’ के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 20 मई 2022
हाल ही में 20 मई 2022 को विश्व मेट्रोलॉजी दिवस के रूप में मनाया गया है यह दिवस वर्ष 1875 में 20 मई को मीटर कन्वेंशन पर हस्ताक्षर करने की वर्षगांठ को याद करने के लिए मनाया जाता है
Q8-हाल ही में दिल्ली के यूनिफाइड MCD के कमिश्नर के रूप में किसे चुना गया है?
उत्तर – ज्ञानेश भारती
हाल ही में 20 मई 2022 को एकीकृत दिल्ली नगर निगम के नए कमिश्नर के रूप में IAS अधिकारी ज्ञानेश भारती को चुना गया है
Q9-हाल ही में किस दिन बांग्लादेश का पहला अंतरराष्ट्रीय पेशेवर मुक्केबाजी टूर्नामेंट आयोजित किया गया?
उत्तर – 19 मई 2022
हाल ही में 19 मई 2022 को ढाका में बांग्लादेश का पहला पेशेवर अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट आयोजित किया गया जिसमें कुल 14 मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया जिसमें से 1 भारत के 2 नेपाल के और 11 बांग्लादेश के थे
Q10-हाल ही में किस दिन ‘राष्ट्रीय लुप्तप्राय प्रजाति दिवस’ के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 20 मई 2022
हाल ही में 20 मई 2022 को राष्ट्रीय लुप्तप्राय प्रजाति दिवस के रूप में मनाया गया है यह दिवस प्रतिवर्ष मई महीने के तीसरे शुक्रवार को मनाया जाता है यह दिवस वन्यजीवों के रक्षा के लिए जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है