23 June 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 23 जून 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 23 June 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।
![23 June 2022 Current Affairs In Hindi](https://gkadmin.in/wp-content/uploads/2022/06/23-June-2022-Q-1024x535.jpg)
23 June 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1- हाल ही में किस दिन ग्रीष्मकालीन संक्रांति के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 21 जून 2022
हाल ही में 21 जून 2022 को ग्रीष्मकालीन संक्रांति के रूप में मनाया गया है यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है
Q2- हाल ही में किस दिन विश्व संगीत दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 21 जून 2022
हाल ही में 21 जून 2022 को विश्व संगीत दिवस के रूप में मनाया गया है वर्ष 1982 में इस दिवस को पहली बार फ़्रांस में मनाया गया था और वर्ष 1997 में इस दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्राप्त हुआ था
Q3- हाल ही में भारतीय सेना ने किस आईआईटी संस्थान के साथ समझौता किया है?
उत्तर – आईआईटी मद्रास
हाल ही में महू में एक भारतीय 5G टेस्ट बेड स्थापित करने के लिए 20 जून 2022 को चेन्नई में भारतीय सेना और आईआईटी मद्रास के बीच एक समझौता हुआ है
Q4- हाल ही में किसके द्वारा अंतरिक्ष में योग के लिए एंटी ग्रेविटी बॉडी सूट का विकास किया गया है?
उत्तर – AIIMS दिल्ली
हाल ही में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान AIIMS दिल्ली के वैज्ञानिकों ने एक एंटीग्रेविटी बॉडी सूट विकसित किया है जिससे अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में योग करने में सहायता मिलेगी
Q5- हाल ही में किस दिन 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 21 जून 2022
हाल ही में 21 जून 2022 को 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया गया है इस दिवस को योग के महत्व और लाभ के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है
Q6- हाल ही में किसने कनाडियन F1 ग्रैंड प्रिक्स अपने नाम किया है?
उत्तर – मैक्स वरस्टापेन
हाल ही में 19 जून 2022 को रेड बुल के मैक्स वरस्टापेन ने कैनेडियन ग्रैंड प्रिक्स अपने नाम किया है यह उनकी कैरियर की 26वीं जी. पी. जीत और 67वीं पोडियम फिनिश थी
Q7- हाल ही में कौन सा हवाई अड्डा 2022 में विश्व का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा घोषित किया गया है?
उत्तर – हमद अंतरराष्ट्रीय
हवाई अड्डा हाल ही में वर्ष 2022 के लिए कतर के हमद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को विश्व का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा नामित किया गया है यह घोषणा 16 जून 2022 को फ्रांस के पेरिस में हुई थी
Q8- हाल ही में किसने बेंगलुरु में 33000 करोड रुपए की कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया है?
उत्तर – नरेंद्र मोदी
हाल ही में 20 जून 2022 को बेंगलुरु में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 33000 करोड रुपए की कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया है
Q9- हाल ही में किसने गुजरात में भारत के पहले 100 MLD विलवणीकरण संयंत्र का उद्घाटन किया है?
उत्तर – भूपेंद्र पटेल
हाल ही में 16 जून 2022 को भरूच जिले के दहेज में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भारत के पहले 100 MLD क्षमता वाले विलवणीकरण संयंत्र का उद्घाटन किया है
Q10- हाल ही में मोटर बीमा की पेशकश के लिए किसने फोनपे के साथ समझौता किया है?
उत्तर – कोटक जनरल इंश्योरेंस
हाल ही में अपने 380 मिलियन ग्राहकों को मोटर बीमा की पेशकश करने के लिए कोटक जनरल इंश्योरेंस में फोनपे के साथ एक समझौता किया है