Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

21 December 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

21 December 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 21 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 21 December 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

21 December 2022 Current Affairs In Hindi
21 December 2022 Current Affairs In Hindi

21 December 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1-हाल ही में किस दिन अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 18 दिसंबर 2022
हाल ही में 18 दिसंबर 2022 को अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस के रूप में मनाया गया है यह दिवस प्रवासी और शरणार्थियों की सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है

Q2-हाल हाल ही में कहां पर भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख समिति का 63वां सत्र शुरू हुआ है?

उत्तर – लखनऊ
हाल ही में 18 दिसंबर 2022 को लखनऊ में भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख समिति के 63वें सत्र का उद्घाटन उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री, परिवहन मंत्रालय, दयाशंकर सिंह द्वारा किया

Q3-हाल ही में किस दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH नेशंस कप आपने नाम किया है?

उत्तर – 17 दिसंबर 2022
हाल ही में 17 दिसंबर 2022 को स्पेन के वेलेंसिया में भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH नेशंस कप अपने नाम किया है FIH का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के लुसाने में है और इसके अध्यक्ष के रूप में मोहम्मद तैयब इकराम कार्यरत हैं

Q4-हाल ही में कौन आयरलैंड में नए प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए हैं?

उत्तर – लियो वराडकर
हाल ही में 17 दिसंबर 2022 को दूसरी बार भारतीय मूल के लियो वराडकर आयरलैंड गणराज्य के प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए हैं और साथ ही साथ माइकल मार्टिन उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के रूप में चुने गए हैं

Q5-हाल ही में किस दिन भारत ने तीसरी बार नेत्रहीन T20 क्रिकेट विश्व कप अपने नाम किया है?

उत्तर – 17 दिसंबर 2022
हाल ही में कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु में 17 दिसंबर 2022 को भारत ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बांग्लादेश को 120 रनों से हराकर नेत्रहीनों के लिए लगातार तीसरा T20 विश्व कप अपने नाम किया है

Q6-हाल ही में किसने कोलकाता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की है?

उत्तर – अमित शाह
हाल ही में 17 दिसंबर 2022 को कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की है जिसमें पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और ओडिशा शामिल है

Q7-हाल ही में किस देश ने फ्रांस को हराकर FIFA विश्व कप 2022 अपने नाम किया है?

उत्तर – अर्जेंटीना
हाल ही में 36 साल बाद 19 दिसंबर 2022 को अर्जेंटीना ने अपना तीसरा फुटबॉल विश्व कप, पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराकर अपने नाम किया है और गोल्डन बॉल का पुरस्कार लियोनेल मेसी को दिया गया है

Q8-हाल ही में किस राज्य सरकार ने ओरुनोदोई 2.0 योजना शुरू की है?

उत्तर – असम
हाल ही में 16 दिसंबर 2022 को असम राज्य सरकार द्वारा गरीबी को समाप्त करने और राज्य के भीतर आर्थिक रूप से वंचित परिवारों को एकीकृत करने के उद्देश्य से ओरुनोदोई 2.0 योजना शुरू की है

Q9-हाल ही में किसने सुशासन सप्ताह 2022 का उद्घाटन किया है?

उत्तर – जितेंद्र सिंह
हाल ही में 19 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली में केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह द्वारा सुशासन सप्ताह 2022 का उद्घाटन किया गया है

Q10-हाल ही में किस दिन गोवा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 19 दिसंबर 2022
हाल ही में 19 दिसंबर 2022 को गोवा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया गया है यह दिवस 450 वर्षों के पुर्तगाली शासन से गोवा के मुक्ति के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष मनाया जाता है यह वर्ष 2022 में दिवस का 61वां वर्षगांठ मनाया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *