21-22 June 2023 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 21-22 जून 2023 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 21-22 June 2023 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

21-22 June 2023 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1-हाल ही में कुछ दिनों पहले किसके द्वारा राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2022 और 2023 प्रदान किए गये हैं?
उत्तर – राष्ट्रपति
हाल ही में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नर्सों और नर्सिंग पेशेवरों द्वारा समाज को प्रदान की गई सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2022 और 2023 प्रदान किया गया है इसकी स्थापना केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 1973 में की गई थी
Q2-हाल ही में किसके द्वारा भारतीय सेना ने तवांग मैराथन का उद्घाटन किया है?
उत्तर – पेमा खांडू
हाल ही में भारतीय सेना के प्रतिनिधियों के साथ अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने तवांग मैराथन का उद्घाटन किया है तमांग मैराथन भारतीय सेना और अरुणाचल प्रदेश सरकार के बीच खेल और स्वास्थ्य जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाया गया है
Q3-हाल ही में किसे GIFT सिटी के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?
उत्तर – हसमुख अधिया
हाल ही में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक GIFT सिटी के नए अध्यक्ष के रूप में पूर्व केंद्रीय वित्त सचिव और सेवानिवृत्त गुजरात कैडर के नौकरशाह हसमुख अधिया को चुना गया है इनसे पहले इस पद पर सुधीर मांकड़ जी थे
Q4-हाल ही में कुछ दिनों पहले किसे जर्मन शांति पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है?
उत्तर – सलमान रुश्दी
हाल ही में जर्मन बुक ट्रेड के 2023 शांति पुरस्कार से सलमान रुश्दी को सम्मानित किया गया है इस पुरस्कार में 25000 यूरो की राशि भी शामिल होती है
Q5-हाल ही में किस राज्य सरकार ने गरीबों के लिए मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए LADCS लागू किया है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
हाल ही में गरीबों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने और छोटे-मोटे विवादों को समझौता करके निपटाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 साल की अवधि के लिए कानूनी सहायता रक्षा परामर्श LADCS लागू की है
Q6-हाल ही में किसने बालाघाट से गौरव यात्रा का शुभारंभ किया है?
उत्तर – अमित शाह
हाल ही मध्य प्रदेश राज्य के बालाघाट से गृह मंत्री अमित शाह ने गौरव यात्रा का शुभारंभ किया है जिसका उद्देश्य गोंडा साम्राज्य की रानी दुर्गावती के बलिदान की कहानी को फैलाना है
Q7-हाल ही में किसे DERC के प्रमुख के रूप में चुना गया है?
उत्तर – उमेश कुमार
हाल ही में दिल्ली विद्युत निगम आयोग DERC के नए अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश उमेश कुमार के नियुक्ति के लिए मंजूरी मिल गई है
Q8-हाल ही में किसे PFS के अंतरिम एमडी और सीईओ के रूप में चुना गया है?
उत्तर – महेंद्र लोढ़ा
हाल ही में 21 जून 2023 को PTC इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड PFS के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में महेंद्र लोढ़ा को चुना गया है इनसे पहले इस पद पर पवन सिंह जी थे
Q9-हाल ही में किसने आजादी के लिए 45वां यूरोपीय निबंध पुरस्कार अपने नाम किया है?
उत्तर – अरुंधति रॉय
हाल ही में आजीवन उपलब्धि के लिए 45वां यूरोपीय निबंध पुरस्कार अरुंधति रॉय ने अपने नाम कर लिया है यह पुरस्कार वर्ष 1975 से पूरी तरह से निबंध की शैली के क्षेत्र मे दिया जा रहा है
Q10-हाल ही में किसने UIDAI के नए CEO के रूप में पद ग्रहण किया है?
उत्तर – अमित अग्रवाल
हाल ही में 20 जून 2023 को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण UIDAI के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ के रूप में वर्ष 1993 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी अमित अग्रवाल को चुना गया है