Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

20 November 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

20 November 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 20 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 20 November 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

20 November 2022 Current Affairs In Hindi
20 November 2022 Current Affairs In Hindi

20 November 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1-हाल ही में किसे राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?

उत्तर – सूरज भान
हाल ही में सूरजभान को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट NPS ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण PFRDA द्वारा चुना गया है

Q2-हाल ही में किस दिन भारत और ऑस्ट्रेलिया ने पांचवी द्विपक्षीय साइबर नीति वार्ता आयोजित की?

उत्तर – 17 नवंबर 2022
हाल ही में 17 नवंबर 2022 को नई दिल्ली में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पांचवी द्विपक्षीय साइबर नीति वार्ता आयोजित की और साथ ही साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया साइबर और तकनीति नीतियों का आदान-प्रदान और एक साइबर बूटकैंप में आयोजित करेंगे

Q3-हाल ही में किस दिन इंडियन केमिकल काउंसिल सस्टेनेबिलिटी कांक्लेव का चौथा संस्करण शुरू हुआ है?

उत्तर – 17 नवंबर 2022
हाल ही में 17 नवंबर 2022 को रसायन और पेट्रोकेमिकल्स के सचिव अरुण बरोका द्वारा भारतीय रासायनिक परिषद, ICC सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया गया है

Q4-हाल ही में ONGC के अगले प्रमुख के रूप में किसे चुना गया है?

उत्तर – अरुण कुमार सिंह
हाल ही में तेल और गैस उत्पादक ONGC के नए अध्यक्ष के रूप में BPCL के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह को चुना गया है यह पहली बार होगा जब कोई व्यक्ति 60 वर्ष से अधिक आयु का इस पद पर बैठेगा

Q5-हाल ही में कोमोरोस में भारत के राजदूत के रूप में किसे चुना गया है?

उत्तर – बंडारू विल्सनबाबू
हाल ही में कोमोरोस संघ में भारत के नए राजदूत के रूप में IFS अधिकारी बंडारू विल्सनबाबू को चुना गया है वे वर्तमान में मेडागास्कर मे भारतीय राजदूत के रूप में काम कर रहे हैं

Q6-हाल ही में पश्चिम बंगाल राज्य के राज्यपाल के रूप में किसे चुना गया है?

उत्तर – डॉ सीवी आनंद बोस
हाल ही में पश्चिम बंगाल राज्य के नए राज्यपाल के रूप में पूर्व सिविल सेवक डॉ सीवी आनंद बोस को चुना गया है इससे पहले वे भारत सरकार के सचिव, मुख्य सचिव और विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में काम कर चुके हैं

Q7-हाल ही में किस राज्य सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन दोगुनी कर दी है?

उत्तर – महाराष्ट्र
हाल ही में महाराष्ट्र राज्य सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन दोगुनी करने का फैसला लिया है पहले पेंशन 10,000 रुपए था अब उसे बढ़ाकर 20,000 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है इसका लाभ भारत के स्वतंत्रता संग्राम, मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम और गोवा मुक्ति आंदोलन से जुड़े स्वतंत्रता सेनानियों को मिलेगा

Q8-हाल ही में किस दिन ISRO ने पहली निजी राकेट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया?

उत्तर – 18 नवंबर 2022
हाल ही में 18 नवंबर 2022 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष स्टेशन से ISRO ने भारत के पहले निजी राकेट विक्रम सबऑर्बिटल का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है

Q9-हाल ही में किस दिन भारतीय सेना द्वारा इंजीनियरी कोर दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 18 नवंबर 2022
हाल ही में 18 नवंबर 2022 को भारतीय सेना द्वारा 242वां इंजीनियरी कोर दिवस के रूप में मनाया गया है यह दिवस सशस्त्र बलों और रक्षा संगठनों के लिए युद्ध से संबंधित इंजीनियरिंग सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मनाया जाता है

Q10-हाल ही में किस दिन विश्व बाल यौन शोषण रोकथाम दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 18 नवंबर 2022
हाल ही में 18 नवंबर 2022 को विश्व बाल यौन शोषण रोकथाम दिवस के रूप में मनाया गया है इस दिवस को बाल यौन शोषण के आघात को वैश्विक स्तर पर लाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मनाया जाता है और इस दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा ने किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *