Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

20 August 2023 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

20 August 2023 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 20 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 20 August 2023 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

20 August 2023 Current Affairs In Hindi

20 August 2023 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1-हाल ही में कुछ दिनों पहले किसने कुवी और देसिया पुस्तक शुरू की है?

उत्तर – एम सीतारमण और डी प्रधान
हाल ही में निर्मला सीतारमण ने ओडीशा राज्य के आदिवासी समुदाय की भाषाई विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ मिलकर भुवनेश्वर में कुवी और देसिया पुस्तक शुरू किया है

Q2-हाल ही में डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक का निधन हो गया उनका नाम क्या था?

उत्तर – डॉ वी एस अरुणाचलम
हाल ही में डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक वी एस अरुणाचलम का निधन हो गया उन्होंने वर्ष 1982 से 1992 के बीच रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में कार्य किया था

Q3-हाल ही में किसने अंडर 20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है?

उत्तर – प्रिया मलिक
हाल ही में जॉर्डन में आयोजित 2023 अंडर 20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप मे भारतीय महीला पहलवान प्रिया मलिक ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है वह ऐसा करने वाली भारत की दूसरी महिला पहलवान बन गई है

Q4-किस दिन असम राज्य सरकार द्वारा असम स्टार्टअप फेस्ट 2023 का आयोजन किया जाएगा?

उत्तर – 23 अगस्त 2023
23 अगस्त 2023 को असम राज्य सरकार द्वारा विभिन्न स्टार्टअप्स के नवीन उत्पादों को सेवाओं को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से स्टार्टअप फेस्ट 2023 आयोजन किया जाएगा

Q5-हाल ही में किसके द्वारा इंडिया मेडटेक एक्सपो 2023 का उद्घाटन किया गया है?

उत्तर – मनसुख मंडपिया
हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडपिया द्वारा भारत के पहले चिकित्सा प्रोद्योगिकी एक्सपो इंडिया मेडटेक एक्सपो 2023 का उद्घाटन गुजरात में किया गया है

Q6-हाल ही में किस दिन जम्मू कश्मीर में 10 दिवसीय बुड्ढा अमरनाथ यात्रा शुरू हुआ है?

उत्तर – 17 अगस्त 2023
हाल ही में 17 अगस्त 2023 को जम्मू कश्मीर में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना हुआ बुद्ध अमरनाथ मंदिर जम्मू कश्मीर क्षेत्र में सबसे पुराने मंदिरों में से एक माना जाता है

Q7-हाल ही में किस दिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 18 अगस्त 2023
हाल ही में 18 अगस्त 2023 को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया है सद्भावना दिवस प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को मनाया जाता है लेकिन इस वर्ष 20 अगस्त को रविवार पड़ने की वजह से 18 अगस्त को मनाया गया है

Q8-हाल ही में कहां पर सात दिवसीय बहुभाषी लघु कथा महोत्सव शुरू हुआ है?

उत्तर – जम्मू कश्मीर
हाल ही में जम्मू कश्मीर राज्य के JKAACL परिसर में सात दिवसीय बहू लघु कथा महोत्सव शुरू हुआ है यह पहली बार है जब JKAACL द्वारा लघु कथाओं का उत्सव आयोजित किया जा रहा है

Q9-हाल ही में कहां पर तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल शुरू हुआ है?

उत्तर – नई दिल्ली
हाल ही में नई दिल्ली में आजादी का अमृत महोत्सव और एक भारत श्रेष्ठ भरत फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया है इस फेस्टिवल का आयोजन पर्यटन मंत्रालय विभिन्न राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर कर रहा है

Q10-हाल ही में कहां पर स्वतंत्रता दिवस की सबसे बड़ी बाइक यात्रा महिला द्वारा की गई?

उत्तर – दिल्ली एनसीआर
हाल ही मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिलाओं के बीच बेहिचक जुनून देखा गया जिसने सैकड़ों महिलाएं अपनी बाइक पर सवार होकर दिल्ली एनसीआर की सड़कों पर चलीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *