20 April 2023 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 20 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 20 April 2023 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।
20 April 2023 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1-हाल ही में किस क्रिकेटर ने IPL मे अपने 4000 रन पूरे किए हैं?
उत्तर – इशांत किशन
हाल ही में T20 क्रिकेट में भारत के क्रिकेटर इशांत किशन ने अपने 4000 रन पूरे कर लिए हैं उन्होंने यह मुकाम इंडियन प्रीमियर लीग IPL मे पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में हासिल की है
Q2-हाल ही में कुछ दिनों पहले किसे संतोकबा मानवतावादी पुरस्कार प्राप्त हुआ है?
उत्तर – सोनम वांगचुक
हाल ही में सोनम वांगचुक को संतोकबा मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है उन्हें समाज में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है उन्हें आइस स्तूप परियोजना पर अपने काम के लिए जाना जाता है
Q3-हाल ही में आबादी के मामलों में कौन-सा देश दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन से आगे निकल गया है?
उत्तर – भारत
हाल ही में भारत ने 1.39 अरब लोगों की आबादी के साथ दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन को पीछे छोड़ दिया है यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष UNFPA के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार प्राप्त हुई है
Q4-हाल ही में अब्दुल अजीम का निधन हो गया, वे एक प्रसिद्ध क्या थे?
उत्तर – क्रिकेटर
हाल ही में हैदराबाद के पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी अब्दुल अजीम का निधन हो गया उन्होंने हैदराबाद के लिए वर्ष 1980 और 1990 के दशकों के दौरान रणजी ट्रॉफी के लिए प्रतिनिधित्व किया था
Q5-हाल ही में किस राज्य की कुंबुम अंगूर को भौगोलिक GI टैग प्राप्त हुआ है?
उत्तर – तमिलनाडु
हाल ही में तमिलनाडु राज्य में अपने विशिष्ट स्वाद, सुगंधा और बनावट के लिए जाने जाने वाले अंगूर कुंबुम अंगूर को भारत सरकार द्वारा GI टैग प्राप्त हुआ है
Q6-किस दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO द्वारा सिंगापुर का TeLEOS-2 उपग्रह लॉन्च किया जाएगा?
उत्तर – 22 अप्रैल 2023
22 अप्रैल 2023 को सिंगापुर के TeLEOS-2 उपग्रह को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO द्वारा लांच किया जाएगा ISRO इस उपग्रह की लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश राज्य के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से करेगा
Q7-हाल ही में किसने अरुणाचल प्रदेश की बौद्ध बैठक की मेजबानी की है?
उत्तर – जेमिथांग
हाल ही मे 17 अप्रैल 2023 को जेमिथांग ने एक बड़े बौद्ध सम्मेलन की मेजबानी की है जिसका आयोजन इंडियन हिमालयन काउंसलिंग आफ नालंदा बुद्धिस्ट ट्रेडीशन द्वारा किया गया था जेमिथांग भूटान और तिब्बत की सीमा से लगा एक गांव है
Q8-हाल ही में किस दिन विश्व लिवर दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 19 अप्रैल 2023
हाल ही में 19 अप्रैल 2023 को विश्व लिवर दिवस के रूप में मनाया गया है लिवर के स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस के रूप में मनाया जाता है
Q9-हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा थडो सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर – मणिपुर
हाल ही में 18 अप्रैल 2023 को मणिपुर के राज्य सरकार एन बीरेन शर्मा द्वारा कांपपोकपी में 5वें हुन थडो सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन किया गया है यह उत्सव हुन थडो जनजाति की संस्कृति और परंपराओं का जश्न मनाने के उद्देश्य से मनाया जाता है
Q10-हाल ही में सरकार ने स्वच्छ गंगा मिशन के लिए कितने करोड़ रूपए आवंटित किए हैं?
उत्तर – 638 करोड़ रूपए
हाल ही में भारत सरकार ने नदी के किनारे के विकास और नदी की सतह की सफाई में सुधार करने के उद्देश्य से स्वच्छ गंगा मिशन के लिए 638 करोड़ रूपए के 8 परियोजनाओ को मंजूरी दे दी है