Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

19 June 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

19 June 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 19 जून 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 19 June 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

19 June 2022 Current Affairs In Hindi
19 June 2022 Current Affairs In Hindi

19 June 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1- हाल ही में किसे मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022-23 का ताज पहनाया गया है?

उत्तर – सरगम कौशल
हाल ही में 15 जून 2022 को मुंबई में आयोजित मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022-23 का ताज सरगम कौशल को पहनाया गया है और साथ ही साथ श्रीमती जूही व्यास को प्रथम उप विजेता का ताज पहनाया गया

Q2- हाल ही में किस राज्य सरकार ने एन्नम एझुथन योजना शुरू किया है?

उत्तर – तमिलनाडु
हाल ही में जून 2022 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा एन्नम एझुथन योजना शुरू किया गया है इस योजना का उद्देश्य वर्ष 2025 तक मूलभूत साक्षरता सुनिश्चित करना है

Q3- हाल ही में किसे PCI कि नई प्रमुख के रूप में चुना गया है?

उत्तर – जस्टिस रंजना प्रकाश
हाल ही में भारतीय प्रेस परिषद PCI के नए अध्यक्ष के रूप में सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई को चुना गया हैइससे पहले इस पद पर न्यायमूर्ति चंद्रमौली कुमार प्रसाद जी थे जिनका कार्यकाल नवंबर 2021 में पूरा हो गया था

Q4- हाल ही में सरकार ने अग्निपथ भर्ती योजना के लिए अधिकतम आयु सीमा कितने वर्ष तक बढ़ा दी है?

उत्तर – 23 वर्ष
हाल ही में अग्निपथ भर्ती योजना के लिए केंद्र सरकार ने आयु सीमा 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी है यह छूट वर्ष 2022 के लिए प्रस्तावित भर्ती चक्र के लिए केवल एक बार दी जाएगी

Q5- हाल ही में किस दिन भारत और जापान ने पहली वित्त वार्ता आयोजित की?

उत्तर – 16 जून 2022
हाल ही में 16 जून 2022 को नई दिल्ली में भारत और जापान के बीच पहली वित्त वार्ता आयोजित की गई इसका आयोजन दोनों देशों के विचारों का आदान प्रदान करने के लिए किया गया था और अगला वार्ता टोक्यो में होगा

Q6- हाल ही में किस दिन मरुस्थलीकरण और सूखे की कार्रवाई करने का एक वैश्विक दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 17 जून 2022
हाल ही में 17 जून 2022 को मरुस्थलीकरण और सूखे की कार्रवाई करने का एक वैश्विक दिवस के रूप में मनाया गया है इस दिवस को मरुस्थलीकरण और सूखे की उपस्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 17 जून को मनाया जाता है

Q7- हाल ही में किसके द्वारा इंडस्ट्रियल डेकार्बोनाइजेशन समिट 2022 का उद्घाटन किया गया है?

उत्तर – नितिन गडकरी
हाल ही में 16 जून 2022 को नई दिल्ली में इंडस्ट्रियल डेकार्बोनाइजेशन समिट 2022 का उद्घाटन सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया गया है

Q8- हाल ही में किस दिन हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय  साहित्यिक उत्सव ‘उनमेश’ शुरू हुआ है?

उत्तर – 16 जून 2022
हाल ही में 16 जून 2022 को शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक उत्सव ‘उनमेश’ शुरू हुआ है जिसका उद्घाटन केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा किया गया है

Q9- हाल ही में किस दिन परिवार प्रेषण का अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 16 जून 2022
हाल ही में 16 जून 2022 को परिवार प्रेषण का अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया है इस दिवस को पहली बार वर्ष 2015 में मनाया गया था

Q10- हाल ही में किस दिन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में पहली बार SAI स्क्वैश कोर्ट का उद्घाटन किया गया?

उत्तर – 15 जून 2022
हाल ही में 15 जून 2022 को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा स्क्वैश कोर्ट का उद्घाटन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *