Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

19-20 December 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

19-20 December 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 19-20 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 19-20 December 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

19-20 December 2022 Current Affairs In Hindi
19-20 December 2022 Current Affairs In Hindi

19-20 December 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1-हाल ही में किस दिन अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 18 दिसंबर 2022
हाल ही में 18 दिसंबर 2022 को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के रूप में मनाया गया है यह दिवस भारत में अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है

Q2-हाल ही में किसने दिल्ली में हॉकी विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण किया है?

उत्तर – अनुराग ठाकुर
हाल ही में 16 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा हॉकी विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण किया गया है

Q3-हाल ही में किस दिन दिल्ली अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव का आयोजन किया गया?

उत्तर – 16 दिसंबर 2022
हाल ही में 16 दिसंबर 2022 को संस्कृति मंत्रालय ने प्रसिद्ध फाउंडेशन के सहयोग से ‘व्हेयर भारत मीट्स इंडिया’ टैगलाइन के साथ कर्तव्य पथ पर दिल्ली अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव का उद्घाटन किया है जिसका आयोजन 16 से 30 दिसंबर 2022 तक रहेगा

Q4-हाल ही में किस दिन GST परिषद की 48वीं बैठक आयोजित की गई?

उत्तर – 17 दिसंबर 2022
हाल ही में 17 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली में GST परिषद की 48वीं बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा किया गया

Q5-हाल ही में किस दिन वाराणसी में 1 महीने तक चलने वाला काशी संगमम का समापन हुआ है?

उत्तर – 16 दिसंबर 2022
हाल ही मे वाराणसी में 1 महीने तक चलने वाले काशी तमिल संगमम का 16 दिसंबर 2022 को समापन हुआ है यह उत्सव 17 नवंबर 2022 को शुरू हुआ था

Q6-हाल ही में किसने तिरुवंतपुरम में 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी है?

उत्तर – नितिन गडकरी
हाल ही में दिसंबर 2022 में तिरुवंतपुरम में कुल 45.536 करोड रुपए की लागत वाली 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला केंद्रीय एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा रखी गई है

Q7-हाल ही में किसने त्रिपुरा में 6,800 करोड रुपए की परिजनों का शुभारंभ किया है?

उत्तर – नरेंद्र मोदी
हाल ही में 18 दिसंबर 2022 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा और मेघालय का दौरा किया और वहां उन्होंने 6,800 करोड़ रूपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

Q8-हाल ही में किसे वर्ल्ड चैंपियंस 2022 के रूप में चुना गया है?

उत्तर – राफेल नडाल और इगा स्वियातेक
हाल ही में 16 दिसंबर 2022 को राफेल नडाल और इगा स्वियातेक को उनकी संबंधित श्रेणियों में आई.टी.एफ विश्व चैंपियन 2022 का ताज प्राप्त हुआ है राफेल नडाल पांचवी बार आई.टी.एफ चैंपियन बने हैं

Q9-हाल ही में किस परिसर को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है?

उत्तर – AIIMS दिल्ली
हाल ही में दिसंबर 2022 में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान AIIMS नई दिल्ली को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है वर्ष 1956 में AIIMS नई दिल्ली की स्थापना हुई थी जो स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन है

Q10-हाल ही में किस राज्य के ‘गमोचा’ को भौगोलिक संकेतक GI टैग प्राप्त हुआ है?

उत्तर – असम
हाल ही में 14 दिसंबर 2022 को असम राज्य की संस्कृति और पहचान के ‘गमोचा’ को भौगोलिक संकेत GI टैग प्राप्त हुआ है ‘गमोचा’ का अर्थ तौलिया है जो असमिया घरों में इसका उपयोग रोज करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *