18 November 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 18 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 18 November 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

18 November 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1-हाल ही में किस दिन अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 16 नवंबर 2022
हाल ही में 16 नवंबर 2022 को अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के रूप में बनाया गया है इस दिवस को समाज में सहिष्णुता के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 16 नवंबर को मनाया जाता है
Q2-हाल ही में कब नवजात देखभाल सप्ताह मनाया जा रहा है?
उत्तर – 15 से 21 नवंबर 2022
हाल ही में 15 से 21 नवंबर 2022 तक नवजात देखभाल सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है यह दिवस बच्चे के अस्तित्व और विकास के लिए नवजात शिशु की देखभाल के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पूरे देश भर में हर साल मनाया जाता है
Q3-हाल ही में किसने एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है?
उत्तर – शिव नरवार
हाल ही में 15 नवंबर 2022 को दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के शिव नरवार ने दक्षिण कोरिया की पार्क दाई हुन को 17-13 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है
Q4-हाल ही में किस देश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना पहला बिली जीन किंग कप जीता है?
उत्तर – स्विट्जरलैंड
हाल ही में स्विट्जरलैंड की महिला टेनिस टीम ने 13 नवंबर 2022 को स्कॉटलैंड में ग्लासगो में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना पहला बिली जीन किंग कप अपने नाम किया है इससे पहले ऑस्ट्रेलिया 7 बार चैंपियन रह चुका है
Q5-किस दिन FIFA विश्व कप 2022 शुरू होगा?
उत्तर – 20 नवंबर 2022
20 नवंबर 2022 से FIFA विश्व कप 2022 शुरू होने वाला है यह सर्दियों के महीनों में पहली बार आयोजित किया जा रहा है जिसमें कुल 32 टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी और इसको 8 स्थानों में 8 समूहों में विभाजित किया गया है
Q6-हाल ही में (आरबीआई) के केंद्रीय बोर्ड में किसे निदेशक के रूप में किसे चुना गया है?
उत्तर – विवेक जोशी
हाल ही में वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी को केंद्र सरकार द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय बोर्ड में निदेशक के रूप में चुना गया है
Q7-हाल ही में किस दिन हैदराबाद में जियोस्मार्ट इंडिया 2022 शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर – 15 नवंबर 2022
हाल ही में 15 नवंबर 2022 को हैदराबाद में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा तीन दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम जियोस्मार्ट इंडिया 2022 शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया गया है
Q8-हाल ही में किस राज्य सरकार ने (पेसा) कानून लागू किया है?
उत्तर – मध्य प्रदेश
हाल ही में 15 नवंबर 2022 को मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने ग्राम सभाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ आदिवासी आबादी को शोषण से बचाने के लिए राज्य में अनुसूचित क्षेत्रों में पंचायत विस्तार (पेसा) कानून लागू किया है
Q9-हाल ही में किसने बेंगलुरु टेक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया है?
उत्तर – नरेंद्र मोदी
हाल ही में 16 नवंबर 2022 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेंगलुरु टेक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया गया है इस समारोह को चिन्हित करने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने एक पट्टीका जारी किया है
Q10-हाल ही में किस दिन राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 16 नवंबर 2022
हाल ही में 16 नवंबर 2022 को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया गया है इस दिवस को एक स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस के महत्व का जश्न मनाने के उद्देश्य से हर साल मनाया जाता है