18 March 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 18 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 18 March 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

18 March 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1-कहां पर भारत का पहला ‘वर्ल्ड पीस सेंटर’ स्थापित किया जायेगा?
उत्तर – गुरुग्राम
हाल ही में हरियाणा के गुरुग्राम में भारत का पहला विश्व शांति केंद्र , शांति के राजदूत, जैनाचार्य डॉ. लोकेशजी द्वारा स्थापित अहिंसा विश्व भारती संगठन द्वारा स्थापित किया जायेगा, यह सेंटर दुनिया में शांति और सद्भाव की स्थापना के लिए काम करेगा
Q2-कहां पर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी ऑफ़ साइंस ‘IISc’ लांच किया गया है?
उत्तर – बेंगलुरु
हाल ही में 230 करोड़ रूपये सीड मनी के साथ मार्च 2022 में बेंगलुरु में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस ‘IISc’ में एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी पार्क ‘ARTPARK’ लांच किया गया है
Q3-हाल ही में खेल मंत्रालय ने कितने परियोजनाओं के लिए 506 करोड़ रूपये को मंजूरी दी है?
उत्तर – 77
हाल ही में खेलो इंडिया योजना के तहत हिमालयी क्षेत्र में युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा 77 खेल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए 506 करोड़ रूपये से अधिक की मंजूरी दी गयी है
Q4-हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है?
उत्तर – भगवंत मान
हाल ही में 16 मार्च 2022 को पंजाब के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में भगवंत मान ने शपथ ली है भगवंत मान गैर-कांग्रेसी और गैर-अकाली पार्टी से शपथ लेने वाले पंजाब राज्य के पहले मुख्यमंत्री हैं
Q5-हाल ही में किस दिन ‘राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस’ के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 16 मार्च 2022
हाल ही में 16 मार्च 2022 को ‘राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस’ के रूप में मनाया गया है यह दिवस टीकाकरण के महत्व और सार्वजानिक स्वास्थ्य में इसकी भूमिका को बताने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है
Q6-किस दिन क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स 2022 अमेरिका में आयोजित किया गया?
उत्तर – 13 मार्च 2022
हाल ही में 13 मार्च 2022 को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स 2022 आयोजित किया गया
Q7-हाल ही में BRO ने सीमावर्ती क्षेत्रों में 27 पुलों के निर्माण के लिए किसके साथ समझौता किया है?
उत्तर – GRSE
हाल ही में 15 मार्च 2022 को सीमावर्ती क्षेत्रों में 27 पुलों के निर्माण के लिए सीमा सड़क संगठन ‘BRO’ और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ‘GRSE’ लिमिटेड ने एक समझौता किया है
Q8-हाल ही में CII पश्चिमी क्षेत्र का चेयरमैन के रूप में किसको चुना गया है?
उत्तर – सुनील चोरडिया
हाल ही में 2022-23 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ ‘CII’ पश्चिमी क्षेत्र का चेयरमैन के रूप में सुनील चोरडिया को चुना गया है
Q9-हाल ही में किस देश के पूर्व राष्ट्रपति रुपिया बांदा का निधन हो गया?
उत्तर – जाम्बिया
हाल ही में मार्च 2022 में जाम्बिया के पूर्व राष्ट्रपति रुपिया ब्वेजानी बांदा का निधन हो गया, रुपिया बांदा जाम्बिया के चौथे राष्ट्रपति थे वह वर्ष 2008 से 2011 तक सत्ता में थे
Q10-कौन-सा देश 2017-21 में हथियारों के सबसे बड़े आयातक के रूप में उभरा है?
उत्तर – भारत
हाल ही में स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑन ट्रेंड्स इन इंटरनेशनल आर्म्स ट्रांसफर 2021 के नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2022 में भारत वर्ष 2017-21 में हथियारों के सबसे बड़े आयातक के रूप में उभरा है