Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

18 June 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

18 June 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 18 जून 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 18 June 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

18 June 2022 Current Affairs In Hindi
18 June 2022 Current Affairs In Hindi

18 June 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1- हाल ही में किस दिन ‘विश्व समुद्री कछुआ दिवस’ के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 16 जून 2022
हाल ही में 16 जून 2022 को विश्व समुद्री कछुआ दिवस के रूप में मनाया गया है यह दिवस इस जलीय प्रजाति को विलुप्त होने से बचाने के लिए हर साल 16 जून को मनाया जाता है

Q2- हाल ही में किस दिन ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 12वीं बैठक आयोजित की गई?

उत्तर – 15 जून 2022
हाल ही में 15 जून 2022 को बीजिंग में CPC केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य यांग जिएची की अध्यक्षता में ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों NSA की 12वीं बैठक आयोजित की गई

Q3- हाल ही में भाषाविद प्रोफेसर गोपीचंद नारंग का निधन हो गया, वे एक प्रसिद्ध क्या थे?

उत्तर – आलोचक
हाल ही में जून 2022 में उर्दुर आलोचकों और भाषाविदों में से एक जाने जाने वाले प्रोफेसर गोपीचंद नारंग का निधन हो गया

Q4- हाल ही में भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री और कमोर्ता किस देश के तीन दिवसीय यात्रा पर है?

उत्तर – इंडोनेशिया
हाल ही में 15 जून 2022 को भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री और कमोर्ता, जकार्ता के तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए हैं

Q5- हाल ही में कहां पर स्टील स्लैग से बनी भारत की पहली सड़क का उद्घाटन किया गया है?

उत्तर – सूरत
हाल ही में गुजरात राज्य के सूरत में केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह द्वारा 15 जून 2022 को स्टील स्लैग द्वारा निर्मित 6-लेन राजमार्ग का उद्घाटन किया गया है

Q6- हाल ही में किस दिन भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-II का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?

उत्तर – 15 जून 2022
हाल ही में 15 जून 2022 को ओडिशा राज्य में एक एकीकृत परीक्षण रेंज से पृथ्वी-II कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया है

Q7- हाल ही में किसने 2022 एशिया ओशिनिया चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया है?

उत्तर – मनप्रीत कौर और परमजीत कुमार
हाल ही में विश्व पैरा-पावरलिफ्टिंग 2022 एशिया ओशिनिया ओपन चैंपियनशिप में 15 जून 2022 को भारतीय पैरा-पावरलिफ्टर्स मनप्रीत कौर और परमजीत कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया है

Q8- हाल ही में किसे कर्नाटक राज्य का नया लोकायुक्त के रूप में चुना गया है?

उत्तर – न्यायमूर्ति बी. एस. पाटिल
हाल ही में कर्नाटक राज्य के नए लोकायुक्त के रूप में न्यायमूर्ति बी. एस. पाटिल को चुना गया है इससे पहले बी. एस. पाटिल कर्नाटक उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे

Q9- हाल ही में किसने बहरीन में 8 दिवसीय आम उत्सव का आयोजन किया है?

उत्तर – एपीडा
हाल ही में 13 जून 2022 को बहरीन में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने आम महोत्सव शुरू किया है इस महोत्सव में भारत के आमों की 34 किस्मों को प्रदर्शित किया गया है

Q10- हाल ही में किस राज्य ने ITI के अपग्रेड के लिए टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता किया है?

उत्तर – तमिलनाडु
हाल ही में ITI को प्रौद्योगिकी केंद्र में अपग्रेड करने के लिए तमिलनाडु राज्य सरकार ने टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ एक समझौता किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *