18 February 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से सम्बंधित 18 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 18 February 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

18 February 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1-हाल ही में बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र ने किस वेल्थ-टेक कंपनी के साथ समझौता किया है?
उत्तर – फिसडम
29 मिलियन से भी अधिक ग्राहंको को धन प्रबंधन उत्पादों और सेवाओं की पेशकश करने के लिए बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र ने वेल्थ-टेक कंपनी फिसडम के साथ एक समझौता किया है
Q2-हाल ही में गेमिंग ऐप A23 के ब्रांड एंबेसडर के रूप में किस अभिनेता को चुना गया है?
उत्तर – शाहरुख़ खान
हाल ही में अभिनेता शाहरुख़ खान को ऑनलाइन स्किल गेमिंग कंपनी हेड डिजिटल वर्क्स के स्वामित्व वाले ऐप A23 ने अपना ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना है
Q3-किस दिन साउथ एशियन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी?
उत्तर – 26 मार्च 2022
26 मार्च 2022 को इंदिरा गांधी स्टेडियम, कोहिमा, नागालैंड में साउथ एशियन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप और 56वीं नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा
Q4-हाल ही में किसके द्वारा TERI के विश्व सतत् विकास शिखर सम्मेलन का संबोधन किया गया है?
उत्तर – नरेंद्र मोदी
हाल ही में 16 फरवरी 2022 को विडियो संदेस के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उर्जा एवं संसाधन संस्थान ‘TERI’ विश्व सतत् विकास शिखर सम्मेलन को संबोधित किया है
Q5-हाल ही में ‘बप्पी लाहिड़ी’ का निधन हो गया, वें एक प्रसिद्ध क्या थें?
उत्तर – डिस्को किंग
हाल ही में 15 फरवरी 2022 को गायक-संगीत निर्देशक बप्पी लाहिड़ी का 69 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया
Q6-हाल ही में TTFI चलाने के लिए किसको अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?
उत्तर – गीता मित्तल
हाल ही में टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ़ इंडिया ‘TTFI’ के कार्यो को चलाने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय ने गीता मित्तल को अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है
Q7-हाल ही में भारत और किस देश ने नवीकरणीय उर्जा प्रौद्योगिकी में सहयोग के लिए समझौता किया है?
उत्तर – ऑस्ट्रेलिया
हाल ही में बेहद किफायती दर वाले सौर उपकरणों और स्वच्छ हाइड्रोजन के निर्माण और उपयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ नवीकरणीय उर्जा प्रौद्योगिकी में सहयोग के लिए समझौता किया है
Q8-किस दिन ‘गुरु रविदास जयंती’ के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 16 फरवरी 2022
हाल ही में 16 फरवरी 2022 को गुरु रविदास जी की 645वीं जयंती के रूप में मनाया गया है गुरु रविदास ने आदि ग्रंथ में 40 कविताएँ भी लिखीं है और वे मीरा बाई के आध्यात्मिक मार्गदर्शक भी थे
Q9-हाल ही में ‘संध्या मुखर्जी’ का निधन हो गया, वें एक प्रसिद्ध क्या थीं?
उत्तर – बंगाली गायिका
हाल ही में फरवरी 2022 में प्रसिद्ध बंगाली अर्ध-शास्त्रीय गायिका संध्या मुखर्जी का निधन हो गया
Q10-किस दिन DNT के आर्थिक सशक्तिकरण की योजना का शुभारंभ किया गया?
उत्तर – 16 फरवरी 2022
हाल ही में 16 फरवरी 2022 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ‘डॉ. वीरेंद्र कुमार’ ने DNT के आर्थिक सशक्तिकरण की योजना का शुभारंभ किया है