Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

17 July 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

17 July 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 17 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 17 July 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

17 July 2022 Current Affairs In Hindi
17 July 2022 Current Affairs In Hindi

17 July 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1- हाल ही में किस राज्य में भारत का पहला मंकीपॉक्स केस पाया गया है?

उत्तर – केरल
भारत में मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि 14 जुलाई 2022 को पाया गया है जब UAE से केरल लौटे एक व्यक्ति मे बीमारी के लक्षण विकसित हुए थे मंकीपॉक्स एक जूनोटेक बीमारी है जिसमें चेचक के समान लक्षण पाए जाते हैं वर्ष 1958 में पहली बार इस बीमारी को बंदरों में पाया गया था

Q2- हाल ही में किस बॉलर ने ICC ODI गेंदबाज रैंकिंग 2022 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है?

उत्तर – जसप्रीत बुमराह
हाल ही में ICC ODI गेंदबाज रैंकिंग 2022 में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहला स्थान प्राप्त किया है उन्होंने यह उपलब्धि 12 जुलाई 2022 को पहले वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की है

Q3- हाल ही में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने किसके साथ समझौता किया है?

उत्तर – RIL
हाल ही में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भारत में एथलेटिक्स के समग्र विकास को सक्षम करने के उद्देश्य से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड RIL के साथ समझौता करने की घोषणा की है

Q4- हाल ही में किस दिन विश्व युवा कौशल दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 15 जुलाई 2022
हाल ही में 15 जुलाई 2022 को विश्व युवा कौशल दिवस के रूप में मनाया गया है इस दिवस को विश्व भर के युवाओं को आवश्यक कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मनाया जाता है ताकि वे रोजगार प्राप्त कर सके

Q5- हाल ही में ISSF शूटिंग विश्व कप 2022 पदक तालिका में भारत किस स्थान पर रहा?

उत्तर – पहले स्थान पर
हाल ही में दक्षिण कोरिया के चांगवोन में 14 जुलाई 2022 को चल रहे ISSF शूटिंग विश्व कप में भारत पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा, भारत ने कुल 8 पदकों के साथ टूर्नामेंट का समापन किया जिनमें 3 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक और 1 कांस्य पदक शामिल है

Q6- हाल ही में भूटान में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे चुना किया गया है?

उत्तर – सुधाकर दलेला
हाल ही में भूटान ने भारत के अगले राजदूत के रूप में वर्ष 1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी सुधारक दलेला को चुना गया है उन्होंने रुचिरा कंबोज का स्थान ग्रहण किया है

Q7- हाल ही में इजरायल ने किसे 1.2 बिलीयन डॉलर में अपने हाईफा पोर्ट को बेचा है?

उत्तर – अडानी पोर्ट्स
हाल ही में इसराइल ने अपने भूमध्यसागरीय तट पर एक प्रमुख व्यापार केंद्र हाईफा पोर्ट को बोली जीतने वाले अडानी पोर्ट्स ऑफ इंडिया को 1.2 बिलीयन डॉलर में बेच दिया है करण अडानी अडानी पोर्ट्स के सीईओ हैं और इसका मुख्यालय अहमदाबाद में है

Q8- हाल ही में किस देश के तेज गेंदबाज शाहिदुल इस्लाम को 10 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है?

उत्तर – बांग्लादेश
हाल ही में ICC डोपिंग रोधी संहिता के अनुच्छेद 2.1 के उल्लंघन के लिए दोषी ठहराते हुए बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शाहिदुल इस्लाम को 10 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है

Q9- हाल ही में FIFS के महानिदेशक के रूप में किसे चुना गया है?

उत्तर – जॉय भट्टाचार्य
हाल ही फेडरेशन ऑफ इंडियन फेंटेसी स्पोर्ट्स FIFS ने अपने नए महानिदेशक के रूप में प्राइम वॉलीबॉल लीग के सीईओ जॉय भट्टाचार्य को नियुक्त करने के लिए घोषणा की है

Q10- हाल ही में इंडिया रैंकिंग्स 2022 में कौन सा आईआईटी संस्थान शीर्ष स्थान पर रहा?

उत्तर – आईआईटी मद्रास
हाल ही में 15 जुलाई 2022 को नई दिल्ली में जारी इंडिया रैंकिंग्स 2022 में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आईआईटी मद्रास को सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान घोषित किया है और साथ ही साथ भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु को सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय घोषित किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *