17 April 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 17 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 17 April 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

17 April 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1-हाल ही में किस दिन ‘विश्व काला दिवस’ के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 15 अप्रैल 2022
हाल ही में 15 अप्रैल 2022 को विश्व दिवस के रूप में मनाया गया है वर्ष 2012 में यूनेस्को के आम सम्मेलन ने सर्वकालिक महानतम कलाकार, लियोनार्डो दा विंची के जन्मदिन को मनाने और चिन्हित करने के लिए 15 अप्रैल को विश्व काला दिवस के रूप में घोषित किया था
Q2-हाल ही में किस देश ने भारत को गेहूं आपूर्तिकर्ता के रूप में मंजूरी दी है?
उत्तर – मिस्र
हाल ही में 15 अप्रैल 2022 को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी दी है कि मिस्र ने भारत को गेंहू आपूर्तिकर्ता के रूप में मंजूरी दे दी है और इसी के साथ-साथ भारत का गेहूं निर्यात अप्रैल-जनवरी 2021-22 में बढ़कर 1.74 बिलियन अमेरिकी डालर हो गया है
Q3-हाल ही में किस दिन ‘हिमाचल प्रदेश दिवस’ के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 15 अप्रैल 2022
हाल ही में 15 अप्रैल 2022 को हिमाचल प्रदेश दिवस के रूप में मनाया गया है हिमाचल प्रदेश एक केंद्रीय प्रशासित प्रांत के रूप में 15 अप्रैल 1948 को अस्तित्व में आया था और भारतीय संविधान के तहत 9,83,367 लोगों की आबादी के साथ वर्ष 1951 में हिमाचल प्रदेश को ‘C’ राज्य के रूप में वर्गीकृत किया गया था
Q4-हाल ही में किस दिन ‘द बॉय हु रोट ए कॉन्स्टिट्यूशन’ पुस्तक का विमोचन किया गया?
उत्तर – 14 अप्रैल 2022
हाल ही में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2022 को एक नई पुस्तक ‘द बॉय हु रोट ए कॉन्स्टिट्यूशन’ का विमोचन किया गया है इस पुस्तक में कानून मंत्री डॉ भीमराव अंबेडकर के चुनौतीपूर्ण बचपन और बड़े होने के वर्षों के बारे में वर्णन किया गया है
Q5-हाल ही में किस दिन ‘गुड फ्राइडे’ मनाया गया है?
उत्तर – 15 अप्रैल 2022
हाल ही में 15 अप्रैल 2022 को गुड फ्राइडे के रूप में मनाया गया है यह दिवस ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाने और उनकी मृत्यु का प्रतीक है
Q6-किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘डॉ भीमराव अंबेडकर पुरस्कार’ प्रदान किए हैं?
उत्तर – कर्नाटक
हाल ही में 14 अप्रैल 2022 को कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पुरस्कार प्रदान किए हैं और साथ ही साथ उन्होंने यह भी घोषणा किया है कि ‘SC’ और ‘ST’ वर्ग के समुदायों को 75 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी
Q7-हाल ही में ‘इंडिया पल्स एंड ग्रेंस एसोसिएशन’ ने किसको अध्यक्ष के रूप में चुना है?
उत्तर – बिमल कोठारी
हाल ही में बिमल कोठारी को तत्काल प्रभाव से इंडिया पल्स एंड ग्रेंस एसोसिएशन ‘IPGA’ ने नया अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए घोषणा किया है इनसे पहले इस पद पर ‘जीतू भेड़ा’ जी थें जिन्हें 25 अप्रैल 2018 को अध्यक्ष के रूप में चुना गया था
Q8-हाल ही में किसको ‘टाटा डिजिटल’ के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?
उत्तर – एन. चंद्रशेखरन
हाल ही में टाटा डिजिटल के अध्यक्ष के रूप में टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला है उन्हें अगले 5 वर्षों के लिए फरवरी 2021 में टाटा संस के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था
Q9-कौन सा देश वर्ष 2023 में ‘स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप’ की मेजबानी करेगा?
उत्तर – भारत
वर्ष 2023 में स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी भारत देश करेगा, 16 देशों की 22 टीमों का स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप भारत में स्वागत करेगा
Q10-किस दिन ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप के लोगों का अनावरण किया है?
उत्तर – 14 अप्रैल 2022
हाल ही में 14 अप्रैल 2022 को भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने FIH सीनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के लोगों का अनावरण किया है यह टूर्नामेंट 13 से 29 जनवरी 2023 तक भुवनेश्वर और राउरकेला में आयोजित किया जाएगा