Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

15 February 2023 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

15 February 2023 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 15 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 15 February 2023 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

15 February 2023 Current Affairs In Hindi
15 February 2023 Current Affairs In Hindi

15 February 2023 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1-हाल ही में कहां पर शहरी नदी संरक्षण पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया?

उत्तर – पुणे
हाल ही में 13 और 14 फरवरी 2023 को महाराष्ट्र शहरी नदी संरक्षण पर पुणे में अपनी तरह का पहला दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन धारा 2023 आयोजित किया गया जिसकी मेजबानी पुणे ने की

Q2-हाल ही में किसने AMRITPEX 2023 का उद्घाटन किया है?

उत्तर – अश्विनी वैष्णव
हाल ही में 11 फरवरी 2023 को AMRITPEX 2023 – राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा किया गया है और साथ-साथ डाक विभाग ने इस पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया

Q3-हाल ही में कहां पर 11वीं भारत मंगोलिया संयुक्त कार्य समूह की बैठक आयोजित की गई?

उत्तर – नई दिल्ली
हाल ही में 10 फरवरी 2023 को नई दिल्ली में भारत मंगोलिया संयुक्त कार्य समूह की 11वीं बैठक आयोजित की गई थी जिसमें भारत और मंगोलिया ने विभिन्न द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पहलों की प्रगति की समीक्षा की

Q4-हाल ही में किसने 13 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है?

उत्तर – द्रौपदी मुर्मू
हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 फरवरी 2023 को 13 नए राज्यपालों की नियुक्ति की है जिसमें महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधाकृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार किया गया

Q5-हाल ही में किस दिन दो दिवसीय जी-20 अधिकारिता उद्घाटन बैठक का आयोजन किया गया?

उत्तर – 11 और 12 फरवरी 2023
हाल ही में 11 और 12 फरवरी 2023 को उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के जी-20 अधिकारिता समूह की बैठक आयोजित की गई और साथ ही साथ ज्रासरूट महिलाओं द्वारा उत्पाद और सेवाएं पर एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई थी

Q6-हाल ही में किसने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले चरण का उद्घाटन किया है?

उत्तर – नरेंद्र मोदी
हाल ही में 12 फरवरी 2023 को राजस्थान राज्य के दौसा में 1400 किलोमीटर लंबी दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले चरण का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है यह एक्सप्रेसवे लंबाई के साथ भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा

Q7-हाल ही में किसने दूसरी भारतीय चावल कांग्रेस का उद्घाटन किया है?

उत्तर – द्रौपदी मुर्मू
हाल ही में 11 फरवरी 2023 को ओडिशा राज्य के कटक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान NRRI में दूसरी भारतीय चावल कांग्रेस का उद्घाटन किया है

Q8-हाल ही में किसने दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन किया है?

उत्तर – नरेंद्र मोदी
हाल ही में 12 फरवरी 2023 को महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल भर चलने वाले उत्सव का उद्घाटन किया है वर्ष 1875 में दयानंद सरस्वती द्वारा एक पुस्तक सत्यार्थ प्रकाश लिखी गई थी

Q9-हाल ही में किस दिन विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 13 फरवरी 2023
हाल ही में 13 फरवरी 2023 को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया गया है यह दिवस रेडियो के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मनाया जाता है यह दिवस 3 नवंबर 2011 को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को द्वारा अपनी 36वीं सम्मेलन में घोषित किया गया था

Q10-हाल ही में कहां पर जी-20 कृषि कार्य समूह की पहली बैठक शुरू की गई है?

उत्तर – इंदौर
हाल ही में 13 फरवरी 2023 को मध्यप्रदेश राज्य के इंदौर में जी-20 कृषि कार्य समूह की पहली बैठक आयोजित की गई है जिसका समापन 15 फरवरी 2023 को होगा जिसमें लगभग 100 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *