14 November 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 14 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 14 November 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।
14 November 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1-हाल ही में किस दिन विश्व निमोनिया दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 12 नवंबर 2022
हाल ही में 12 नवंबर 2022 को विश्व निमोनिया दिवस के रूप में मनाया गया है इस दिवस को निमोनिया रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मनाया जाता है
Q2-हाल ही में किस दिन आचार्य कृपलानी की जयंती के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 11 नवंबर 2022
हाल ही में 11 नवंबर 2022 को आचार्य कृपलानी की जयंती के रूप में मनाया गया है उन्हें जीवत्रम भगवानदास कृपलानी के नाम से भी जाना जाता है वर्ष 1947 में जिस वक्त भारत को स्वतंत्रता मिली थी उस वक्त वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे
Q3-हाल ही में किसने भारत की पहले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है?
उत्तर – नरेंद्र मोदी
हाल ही में 11 नवंबर 2022 को बेंगलुरु में क्रांतिवीर सांगोली रायन्ना रेलवे स्टेशन से मैसूर और चेन्नई के बीच दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई है
Q4-हाल ही में किसे बिहारी पुरस्कार प्राप्त हुआ है?
उत्तर – मधु कांकरिया और माधव हाडा
हाल ही में 31वें और 32वें बिहारी पुरस्कार से प्रसिद्ध लेखक मधु कांकरिया और डॉ माधव हाडा को सम्मानित किया गया है मधु कांकरिया को उनके उपन्यास ‘हम यहां थे ‘ और माधव हाडा को उनकी पुस्तक ‘पचरंग चोला पहर सखी री’ के लिए सम्मानित किया गया
Q5-हाल ही में किसने 1.6 लाख करोड़ रुपए की नई परियोजनाओं की घोषणा की है?
उत्तर – नितिन गडकरी
हाल ही में पूर्वोत्तर में ब्रह्मपुत्र नदी पर सड़कें, रोपवे और प्रमुख पुल आदि जैसे निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 1.6 लाख करोड़ रुपए की नई परियोजनाओं की घोषणा की है
Q6-हाल ही में किसने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है?
उत्तर – लवलीना बोर्गोहेन
हाल ही में 11 नवंबर 2022 को एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप मे 75 किलोग्राम वर्ग में भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन ने उज्बेकिस्तान की रुजमेतोवा सोखीबा को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है
Q7-हाल ही में किसे स्विट्जरलैंड के ‘मैत्री राजदूत’ के रूप में चुना गया है?
उत्तर – नीरज चोपड़ा
हाल ही में भारतीय यात्रियों के लिए देश में स्थानों को प्रदर्शित करने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्विट्जरलैंड पर्यटन ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को ‘मैत्री राजदूत’ के रूप में चुना है
Q8-तमिलनाडु राज्य सरकार ने किस अभ्यारण को 17वें वन्यजीव अभ्यारण के रूप अनुसूचित किया है?
उत्तर – कावेरी दक्षिण वन्यजीव अभ्यारण
हाल ही में 68,640 हेक्टेयर में फैला हुआ कावेरी दक्षिण वन्यजीव अभ्यारण को तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा 17वें वन्यजीव अभ्यारण के रूप अनुसूचित किया है
Q9-किस राज्य में भारत का पहला मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित किया जाएगा?
उत्तर – तमिलनाडु
तमिलनाडु राज्य के तिरुवल्लुवर जिले में माप्पेडू में भारत का पहला मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) द्वारा विकसित किया जाएगा
Q10-हाल ही में किस दिन लोक सेवा प्रसारण दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 12 नवंबर 2022
हाल ही में 12 नवंबर 2022 को लोक सेवा प्रसारण दिवस के रूप में मनाया गया है इस दिवस को वर्ष 1947 में ऑल इंडिया रेडियो, दिल्ली के स्टूडियो में महात्मा गांधी की एकमात्र यात्रा की स्मृति को याद करने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है