Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

13 November 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

13 November 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 13 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 13 November 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

13 November 2022 Current Affairs In Hindi
13 November 2022 Current Affairs In Hindi

13 November 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1-हाल ही में किस दिन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 11 नवंबर 2022
हाल ही में 11 नवंबर 2022 को ‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ के रूप में मनाया गया है इस दिवस को भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती को चिन्हित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है

Q2-कौन बाली में G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया का दौरा करेंगे?

उत्तर – नरेंद्र मोदी
14 नवंबर से 16 नवंबर 2022 तक बाली मे G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया का दौरा करेंगे

Q3-हाल ही में किसे ‘इंडिया एग्रीबिजनेस अवार्ड 2022’ प्राप्त हुआ है?

उत्तर – NFDB
हाल ही में 10 नवंबर 2022 को राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड NFDB को मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री संजीव बालयान द्वारा ‘इंडिया एग्रीबिजनेस अवार्ड 2022’ प्राप्त हुआ है

Q4-कौन सा राज्य 2023 खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी करेगा?

उत्तर – उत्तर प्रदेश
वर्ष 2023 में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा किया जाएगा यह आयोजन का तीसरा संस्करण होगा जिसमें लगभग 6000 एथलीट भाग लेंगे

Q5-किस शहर ने अंतरराष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सम्मेलन की मेजबानी की?

उत्तर – कोच्चि
10 नवंबर से 12 नवंबर 2022 तक केरल राज्य के कोच्चि मे अंतरराष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सम्मेलन का 18वां संस्करण आयोजित किया गया था जिसकी मेजबानी कोच्चि में टेलीमेडिसिन सोसाइटी ऑफ इंडिया ने की

Q6-कहां पर INCA की 42वीं अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस का उद्घाटन किया गया?

उत्तर – देहरादून
हाल ही में 9 नवंबर से 11 नवंबर 2022 तक देहरादून में इंडियन नेशनल कार्टोग्राफीक एसोसिएशन INCA की 42वीं अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन नेशनल हाइड्रोग्राफिक ऑफिस NHO द्वारा किया गया

Q7-हाल ही में कौन कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के दौरे पर हैं?

उत्तर – नरेंद्र मोदी
हाल ही में 11 नवंबर 2022 से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के दौरे पर हैं उन्होंने नादप्रभु केंपेगौड़ा की 108 फीट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया और केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन भी किया

Q8-हाल ही में किसके द्वारा वालोंग मेले का आयोजन किया?

उत्तर – भारतीय सेना
हाल ही में 9 नवंबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश के वालोंग सर्कल में भारतीय सेना द्वारा वहां के स्थानीय आबादी को शामिल करते हुए एक मिलेगा आयोजन किया गया

Q9-हाल ही में किसने 2022 ASBC चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया है?

उत्तर – गोविंद और सुमित
हाल ही में 10 नवंबर 2022 को जॉर्डन के अम्मान में आयोजित 2022 ASBC एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सुमित और गोविंद ने कांस्य पदक अपने नाम किया है

Q10-हाल ही में नवी टेक्नोलॉजीज ने किसे अपना ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना है?

उत्तर – एम एस धोनी
हाल ही में क्रिकेटर एम एस धोनी को नवी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने अपना नया ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना है यह फर्म, गृह ऋण और सामान्य बीमा जैसे वित्तीय उत्पादों को बेचेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *