Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

13 July 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

13 July 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 13 जुलाई, 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 13 July 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

13 July 2022 Current Affairs In Hindi
13 July 2022 Current Affairs In Hindi

13 July 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1- हाल ही में किसके द्वारा जयपुर में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता किया गया है?

उत्तर – अमित शाह
हाल ही में 9 जुलाई 2022 को राजस्थान राज्य के जयपुर में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया है यह बैठक 25 वर्षों बाद जयपुर में आयोजित की गई थी

Q2- हाल ही में किस दिन विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 11 जुलाई 2022
हाल ही में 11 जुलाई 2022 को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया गया है इस दिवस को आम लोगों के बीच बढ़ती जनसंख्या के परिणामों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है

Q3- हाल ही में किसने ऑस्ट्रेलियाई F1 ग्रांड प्रिक्स अपने नाम किया है?

उत्तर – चार्ल्स लेक्लर
हाल ही में 10 जुलाई 2022 को ऑस्ट्रेलियाई F1 ग्रांड प्रिक्स, फेरारी रेसर चार्ल्स लेक्लर ने अपने नाम किया है यह चार्ल्स लेक्लर की वर्ष 2022 में तीसरी जीत है

Q4- हाल ही में किसने 2022 विंबलडन पुरुष एकल खिताब अपने नाम किया है?

उत्तर – नोवाक जोकोविच
हाल ही में 10 जुलाई 2022 को लंदन में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच ने 6-4, 6-3, 6-4, 7-6 से हराकर विंबलडन 2022 पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया है

Q5- हाल ही में किसके द्वारा संसद भवन की छत पर राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण किया गया है?

उत्तर – नरेंद्र मोदी
हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 जुलाई 2022 को संसद भवन की छत पर बने राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण किया है जिसकी ऊंचाई 6.5 मीटर है और कुल वजन 9,500 किलोग्राम है

Q6- हाल ही में इनामुल हक का निधन हो गया, वे एक प्रसिद्ध क्या थे?

उत्तर – पुरातत्वविद
हाल ही में जुलाई 2022 में प्रसिद्ध पुरातत्वविद, इतिहासकार और बांग्लादेश के राष्ट्रीय संग्रहालय के पूर्व महानिदेशक डॉ इनामुल हक का निधन हो गया उन्हें वर्ष 2020 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था

Q7- हाल ही में कौन T20 मैच में 500 डॉट बॉल फेंकने वाले पहले बॉलर बने हैं?

उत्तर – भुनेश्वर कुमार
हाल ही में टी-20 के इतिहास में 500 डॉट बॉल फेंकने वाले पहले बॉलर भुनेश्वर कुमार बन गए हैं उन्होंने यह उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में हासिल की है

Q8- हाल ही में किसने IS4OM का उद्घाटन किया है?

उत्तर – जितेंद्र सिंह
हाल ही में 11 जुलाई 2022 को बेंगलुरु में केंद्रीय अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने IS4OM का उद्घाटन किया है जिसका अर्थ इसरो सिस्टम फॉर सेफ एंड सस्टेनेबल स्पेस ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट है

Q9- हाल ही में किसने विश्व खेलों में कांस्य पदक जीता है?

उत्तर – अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा
हाल ही में जुलाई 2022 में अमेरिका के बर्मिंघम में ज्योति सुरेखा वेन्नम और अभिषेक वर्मा ने 2022 विश्व खेलों में कांस्य पदक अपने नाम किया है

Q10- हाल ही में किसने सफलतापूर्वक समुद्री परीक्षण का चौथा संस्करण पूरा किया?

उत्तर – INS विक्रांत
हाल ही में 10 जुलाई 2022 को स्वदेशी विमान वाहक INS विक्रांत के लिए समुद्री परीक्षण का चौथा चरण सफलतापूर्वक पूरा किया गया भारतीय नौसेना का पहला मेड इंडिया विमान वाहक पोत ‘INS विक्रांत’ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *