13-14 December 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 13-14 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 13-14 December 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

13-14 December 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1-हाल ही में कौन हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए हैं?
उत्तर – सुखविंदर सुक्खू
हाल ही में 11 दिसंबर 2022 को हिमाचल प्रदेश राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के पूर्व राज्य प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू को चुना गया है और उनका जन्म वर्ष 1964 में 27 मार्च को हरिहरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में हुआ था
Q2-हाल ही में किसे ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर – वीना नायर
हाल ही में दिसंबर 2022 में माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान शिक्षण में उत्कृष्टता के लिए ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल की शिक्षिका वीना नायर को प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है
Q3-हाल ही में किसे TTFI की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?
उत्तर – मेघना अहलावत
हाल ही में दिसंबर 2022 में टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया TTFI की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में मेघना अहलावत को चुना गया है वे हरियाणा राज्य के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की धर्मपत्नी है
Q4-हाल ही में किसने 34वें किंग्स कप रेगाटा 2022 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है?
उत्तर – आनंदी नंदन चंदावरकर
हाल ही में 11 दिसंबर 2020 को थाईलैंड के फुकेत में आयोजित 34वें किंग्स कप रेगाटा 2022 में भारतीय नाविक आनंदी नंदन चंदावरकर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है
Q5-हाल ही में किस दिन UNICEF दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 11 दिसंबर 2022
हाल ही में 11 दिसंबर 2022 को UNICEF दिवस के रूप में मनाया गया है इस दिवस को वर्ष 1946 में 11 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के कारण तबाह हुए बच्चों के कल्याण में सुधार के लिए शुरू किया गया था
Q6-हाल ही में किसे भारतीय ओलंपिक संघ IOA की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?
उत्तर – पी.टी. उषा
हाल ही में 10 दिसंबर 2022 को भारतीय ओलंपिक संघ IOA की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में पी.टी उषा को चुना गया है पी.टी उषा ने कई एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया है
Q7-हाल ही में किस दिन कोच्चि मे 5वें कोच्चि मुजिरिस बिएनेल की शुरुआत हुई है?
उत्तर – 12 दिसंबर 2022
हाल ही में 12 दिसंबर 2022 को केरल राज्य में भारत की सबसे बड़ी समकालीन कला प्रदर्शनी कोच्चि मुजिरिस बिएनेल का पांचवा संस्करण कोच्चि में शुरू किया गया
Q8-हाल ही में किसने महाराष्ट्र राज्य में 75,000 करोड रुपए की परियोजनाओं का शुभारंभ किया है?
उत्तर – नरेंद्र मोदी
हाल ही में नागपुर और शिरडी को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है यह परियोजना 520 किलोमीटर की दूरी तय करता है
Q9-हाल ही में किसने गोवा में मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है?
उत्तर – नरेंद्र मोदी
हाल ही में दिसंबर 2022 में गोवा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है इस एयरपोर्ट का नाम पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के नाम पर रखा गया है
Q10-हाल ही में ग्रांड वाहल का निधन हो गया, वे एक प्रसिद्ध क्या थे?
उत्तर – फुटबॉल पत्रकार
हाल ही में दिसंबर 2022 में संयुक्त राज्य अमेरिका के एक प्रसिद्ध फुटबॉल पत्रकार ग्रांड वाहल का निधन हो गया वे फॉक्स स्पोर्ट्स सहित मीडिया आउटलेट्स के साथ काम किया करते थे