12 November 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 12 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 12 November 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।
12 November 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1-हाल ही में किस दिन शांति और विकास के लिए विज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 10 नवंबर 2022
हाल ही में 10 नवंबर 2022 को शांति और विकास के लिए विज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया है इस दिवस को हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व और प्रासंगिकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मनाया जाता है
Q2-हाल ही में किस दिन विश्व उपयोगिता दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 10 नवंबर 2022
हाल ही में 10 नवंबर 2022 को विश्व उपयोगिता दिवस के रूप में मनाया गया है इस दिवस को प्रति वर्ष नवंबर महीने के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है और वर्ष 2022 में यह 10 नवंबर को मनाया गया है
Q3-वर्ष 2023 में महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
उत्तर – भारत
वर्ष 2023 में महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी भारत देश करेगा जिसका आयोजन इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन IBA और बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया BFI द्वारा किया जाएगा
Q4-हाल ही में किसे भारत के विधि आयोग के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?
उत्तर – न्यायाधीश ऋतुराज अवस्थी
हाल ही में कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ऋतुराज अवस्थी को केंद्र सरकार द्वारा भारत के विधि आयोग के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है उन्होंने अक्टूबर 2021 से 9 जुलाई 2022 के दौरान कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया है
Q5-हाल ही में कौन बेली के. एशफोर्ड पदक प्राप्त करने वाले पहले भारतीय वैज्ञानिक बने हैं?
उत्तर – सुभाष बाबू
हाल ही में प्रतिष्ठित बेली के. एशफोर्ड मेडल फॉर 2022 और फेलो ऑफ द अमेरिकन सोसाइटी ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन एंड हाइजीन अवार्ड 2022 पुरस्कार से भारतीय वैज्ञानिक डॉक्टर सुभाष बाबू को सम्मानित किया गया है
Q6-हाल ही में किस दिन गोवा के मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री देवदर्शन यात्रा योजना’ का अनावरण किया है?
उत्तर – 8 नवंबर 2022
हाल ही में 8 नवंबर 2022 को गोवा राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा एक राज्य प्रायोजित तीर्थ यात्रा योजना ‘मुख्यमंत्री देवदर्शन यात्रा योजना’ का अनावरण किया गया है जिसके तहत 50 वर्ष से अधिक आयु के लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं
Q7-हाल ही में किसने भारत-अमेरिका सीईओ फोरम की सह-अध्यक्षता की है?
उत्तर – पीयूष गोयल
हाल ही में 10 नवंबर 2022 को एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो के साथ भारत-अमेरिका सीईओ फोरम की सह-अध्यक्षता की है
Q8-हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान किसने अर्धशतक लगाया है?
उत्तर – विराट कोहली
हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने T20 वर्ल्ड कप 2022 में अर्धशतकीय पारी खेली उन्होंने T20 अंतरराष्ट्रीय में 4000 रन बनाकर इतिहास रच दिया है
Q9-हाल ही में कौन तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा?
उत्तर – इंग्लैंड
हाल ही में इंग्लैंड तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है इससे पहले इंग्लैंड ने T20 विश्व कप 2010 में जीत हासिल की थी और यह आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप का आठवां संस्करण है
Q10-हाल ही में किसने सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड रूपरेखा को मंजूरी दी है?
उत्तर – निर्मला सीतारमण
हाल ही में भारत के सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड की रूपरेखा को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अंतिम रूप दिया गया है