Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

11 February 2023 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

11 February 2023 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 11 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 11 February 2023 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

11 February 2023 Current Affairs In Hindi
11 February 2023 Current Affairs In Hindi

11 February 2023 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1-हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में हिमाचल निकेतन का शिलान्यास किया है?

उत्तर – हिमाचल प्रदेश
हाल ही में 8 फरवरी 2023 को नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हिमाचल निकेतन का शिलान्यास किया गया है जिसका उद्देश्य दिल्ली में आने वाले हिमाचल प्रदेश के छात्रों को आवास की सुविधा प्रदान करना है

Q2-हाल ही में किसने 68वें भारत अंतरराष्ट्रीय परिधान मेले का उद्घाटन किया है?

उत्तर – दर्शन जरदोश
हाल ही में फरवरी 2023 में उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोर्ट मार्ट में कपड़ा राज्य मंत्री दर्शन जरदोश ने 68वें भारत अंतरराष्ट्रीय परिधान मेले का उद्घाटन किया है

Q3-हाल ही में किसने ‘ATD बेस्ट अवॉर्ड्स 2023’ को अपने नाम किया है?

उत्तर – NTPC
हाल ही में फरवरी 2023 में एसोसिएशन फॉर टैलेंट डेवलपमेंट ATD, USA द्वारा ‘ATD बेस्ट अवॉर्ड्स 2023’ से NTPC लिमिटेड कंपनी को सम्मानित किया गया है

Q4-किसके द्वारा बनाया गया NISAR उपग्रह सितंबर 2023 में लांच होगा?

उत्तर – इसरो और नासा
सितंबर 2023 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो और नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन, नासा द्वारा मिलकर बनाया गया एक पृथ्वी-अवलोकन उपग्रह NISAR को लॉन्च किया जाएगा

Q5-कौन सा देश दक्षिण कोरिया के 108 बौद्ध तीर्थयात्रियों की मेजबानी करेगा?

उत्तर – भारत
9 फरवरी से 23 मार्च 2023 तक 43 दिनों तक भारत और नेपाल में पवित्र बौद्ध स्थलों की पैदल यात्रा कोरिया गणराज्य की सोसाइटी द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है

Q6-हाल ही में किसे केनरा बैंक के नए एमडी और सीईओ के रूप में चुना गया है?

उत्तर – सत्यनारायण राजू
हाल ही में 7 फरवरी 2023 को केंद्र सरकार द्वारा सत्यनारायण राजू को केनरा बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त करने के लिए मंजूरी मिल गई है वे एल वी प्रभाकर का पद ग्रहण करेंगे जिन्होंने 31 दिसंबर 2022 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था

Q7-हाल ही में किसने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है?

उत्तर – कामरान अकमल
हाल ही में पाकिस्तान टीम के क्रिकेटर विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लोन लेने की घोषणा कर दी है उन्होंने अभी तक पाकिस्तान के लिए 157 वनडे, 53 टेस्ट और 58 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं

Q8-हाल ही में किस दिन तमिलनाडु राज्य सरकार द्वारा ‘पुधुमई पेन’ योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की गई है?

उत्तर – 8 फरवरी 2023
हाल ही में 8 फरवरी 2030 को तमिलनाडु राज्य सरकार एम के स्टालिन द्वारा चेन्नई में ‘पुधुमई पेन’ छात्रवृत्ति योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ किया गया है इस योजना के तहत सरकारी स्कूल मे शिक्षा पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राओं को 1000 रूपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति के रूप में दी जाती है

Q9-हाल ही में किसने ‘अंत्योदय सर्वेक्षण 2022’ का उद्घाटन किया है?

उत्तर – गिरिराज सिंह
हाल ही में 9 फरवरी 2023 को नई दिल्ली में ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा ‘अंत्योदय सर्वेक्षण 2022-23’ का उद्घाटन किया गया है जिसका उद्देश्य लोगों के जीवन और आजीविका को योग्य परिणामों में बदलना है

Q10-हाल ही में किस लेखक की प्रसिद्ध उपन्यास ‘विक्ट्री सिटी’ का विमोचन किया गया है?

उत्तर – सलमान रुश्दी
हाल ही में फरवरी 2023 में प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी की उपन्यास ‘विक्ट्री सिटी’ का विमोचन किया गया है इस उपन्यास में एक ‘पम्पा कम्पाना’ लड़की की कहानी है जिसके पास एक देवी द्वारा प्राप्त जादुई शक्तियां होती है

2 Replies to “11 February 2023 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *