Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

10 February 2023 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

10 February 2023 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 10 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 10 February 2023 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

10 February 2023 Current Affairs In Hindi
10 February 2023 Current Affairs In Hindi

10 February 2023 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1-हाल ही में किस राज्य सरकार ने ग्रीन हाइड्रोजन हब स्थापित करने के लिए 2 बिलियन रुपए की योजना की घोषणा की है?

उत्तर – केरल
हाल ही में फरवरी 2023 में केरल राज्य के त्रिवेंद्रम और कोच्चि में ग्रीन हाइड्रोजन हब स्थापित करने के लिए केरल राज्य सरकार ने 200 करोड़ रुपए की योजनाओं की घोषणा की है जिसका उद्देश्य वर्ष 2024 तक राज्य को 100% नवीकरणीय ऊर्जा पर निर्भर राज्य बनाना और वर्ष 2025 तक शुद्ध कार्बन तटस्थ राज्य बनाना है

Q2-हाल ही में किस शहर में मुख्यमंत्री बसवराज मुंबई में 108 नम्मा क्लीनिक लॉन्च किया है?

उत्तर – बेंगलुरु
हाल ही में 7 फरवरी 2023 को वृहत बेंगलुरु महानगर पालिका की नगरपालिका सीमा के भीतर कर्नाटक राज्य सरकार बसवराज बोम्मई ने 108 नम्मा क्लीनिक लॉन्च किया है जिसका उद्देश्य लोगों में उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाओं को एकीकृत करना है

Q3-हाल ही में किसके द्वारा ‘आर्द्रभूमि बचाओ अभियान’ की शुरुआत की गई है?

उत्तर – भूपेंद्र यादव
हाल ही में फरवरी 2023 में आर्द्रभूमि के महत्व के बारे में लोगों को संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आर्द्रभूमि बचाओ अभियान शुरू किया है

Q4-किस दिन भारत रंग महोत्सव के 22वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा?

उत्तर – 16 से 26 फरवरी 2023
16 से 26 फरवरी 2023 तक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय NSD द्वारा भारत रंग महोत्सव के 22वें संस्कार का आयोजन किया जाएगा और 16 विभिन्न भारतीय भाषाओं में इस नाटक का मंचन आयोजित किया जाएगा

Q5-हाल ही में किसे हुरून इंडिया अवॉर्ड 2023 प्राप्त हुआ है?

उत्तर – वी पी नंदकुमार
हाल ही में हुरून इंडिया अवॉर्ड 2023 मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक MD और CEO वी पी नंदकुमार को प्राप्त हुआ है उनको यह अवार्ड व्यापार की दुनिया में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्राप्त हुआ है

Q6-हाल ही में किसे ‘नाउ यू ब्रीथ’ के लिए गोल्डन बुक अवॉर्ड्स 2023 प्राप्त हुआ है?

उत्तर – राखी कपूर
हाल ही में 6 फरवरी 2030 को लेखिका राखी कपूर को उनकी लोकप्रिय पुस्तक ‘नाउ यू ब्रीथ’ के लिए गोल्डन बुक अवॉर्ड्स 2023 प्राप्त हुआ है

Q7-किसके द्वारा मुंबई में अरबी अकादमी का उद्घाटन किया जाएगा?

उत्तर – नरेंद्र मोदी
10 फरवरी 2023 को मुंबई में अरबी अकादमी का आयोजन किया जाएगा जिसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे इस कार्यक्रम में दुनियाभर से लोग शामिल होंगे

Q8-हाल ही में किसने ‘द बेस्ट ऑफ सत्यजीत रे’ नामक पुस्तक जारी की है?

उत्तर – पेंगुइन इंडिया
हाल ही में फरवरी 2023 में 2 वॉल्यूम की पुस्तक ‘द बेस्ट ऑफ सत्यजीत रे’ का प्रकाशन पेंगुइन रेंडम हाउस इंडिया द्वारा किया गया है यह पुस्तक फिल्म निर्माता सत्यजीत रे के काल्पनिक और गैर काल्पनिक लेखन की झलक को लोगों में प्रस्तुत करता है

Q9-हाल ही में किसने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से सेवानिवृत्त होने की घोषणा की है?

उत्तर – राफेल वर्णे
हाल ही में फरवरी 2023 में फ्रेंच डिफेंडर राफेल वर्णे ने अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है उन्होंने वर्ष 2018 में फीफा विश्व कप अपने नाम किया था और वर्ष 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था

Q10-हाल ही में किस ग्रह ने सबसे अधिक ज्ञात चंद्रमाओं वाले ग्रह के रूप में शनि को पीछे छोड़ा है?

उत्तर – बृहस्पति
हाल ही मे सौरमंडल में सबसे अधिक ज्ञात चंद्रमाओं वाले ग्रह के रूप में बृहस्पति ग्रह ने शनि ग्रह को पीछे छोड़ दिया है खगोलविदो ने बृहस्पति के 12 नए चंद्रमाओं की गणना की है जिससे बृहस्पति के पास चंद्रमाओं की संख्या कुल बढ़कर 92 हो गए हैं और शनि के पास 83 चंद्रमाए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *