Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

09 December 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

09 December 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 09 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 09 December 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

09 December 2022 Current Affairs In Hindi
09 December 2022 Current Affairs In Hindi

09 December 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1-हाल ही में कहां पर अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया?

उत्तर – रोम
हाल ही में 6 दिसंबर 2022 को इटली के रोम शहर में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष 2023 के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया

Q2-हाल ही में किस दिन अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 7 दिसंबर 2022
हाल ही में 7 दिसंबर 2022 को अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन दिवस के रूप में मनाया गया है यह दिवस अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमानन की भूमिका और इसके महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर मनाया जाता है

Q3-हाल ही में किस दिन सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 7 दिसंबर 2022
हाल ही में 7 दिसंबर 2022 को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया गया है यह दिवस भारत में सशस्त्र सेना के कर्मचारियों के कल्याण के लिए आर्थिक सहायता जुटाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मनाया जाता है

Q4-हाल ही में वाई. के. अलघ का निधन हो गया, वे एक प्रसिद्ध क्या थे?

उत्तर – अर्थशास्त्र
हाल ही में 6 दिसंबर 2022 को पूर्व मंत्री और जाने-माने अर्थशास्त्री प्रोफ़ेसर योगिंदर के. अलघ का निधन हो गया वे अमदाबाद स्थित सरदार पटेल इंस्टीट्यूट आफ इकोनामिक एंड सोशल रिसर्च SPIESR के एक एमेरिटस भी रह चुके हैं

Q5-किस दिन 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा?

उत्तर – 15 से 17 फरवरी 2023
15 से 17 फरवरी 2023 तक फिजी सरकार के सहयोग से फिजी में विदेश मंत्रालय द्वारा 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा वर्ष 2020 की रिपोर्ट के अनुसार फिजी की कुल आबादी 8,96,000 से अधिक थी जिसमे भारतीय मूल के 30% से अधिक लोग थे

Q6-हाल ही में किसे भारतीय महिला क्रिकेट के बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया गया है?

उत्तर – एच कानिटकर
हाल ही में 6 दिसंबर 2022 को भारत की महिला टीम का नया बल्लेबाजी कोच के रूप में बीसीसीआई ने पूर्व क्रिकेटर ऋषिकेश कानिटकर को चुना है वे 9 जनवरी 2022 से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज से टीम में हिस्सा बनेंगे

Q7-हाल ही में किसने भारत के पहले ड्रोन परीक्षण सम्मेलन का उद्घाटन किया है?

उत्तर – अनुराग ठाकुर
हाल ही में 6 दिसंबर 2022 को चेन्नई में भारत के पहले ड्रोन परीक्षण सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा किया गया है जो 777 जिलों में अपनी प्रभावशीलता को प्रदर्शित करेगा

Q8-हाल ही में कौन मलेशिया के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हुए हैं?

उत्तर – बी. एस. राजू
हाल ही में 7 दिसंबर 2022 को उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बी. एस. राजू मलेशिया के तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए हैं वे बैठकों के माध्यम से भारत और मलेशिया के बीच रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से दौरे पर गए हैं

Q9-हाल ही में किसने भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया है?

उत्तर – मीराबाई चानू
हाल ही में 7 दिसंबर 2022 को कोलंबिया में आयोजित 2022 विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में मीराबाई चानू ने रजत पदक अपने नाम किया है उन्होंने यह खिताब चीन की होउ झिहुई को हराकर प्राप्त किया है

Q10-हाल ही में किसे ONGC के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?

उत्तर – अरुण कुमार सिंह
हाल ही में तेल और प्राकृतिक गैस निगम ONGC के नए अध्यक्ष के रूप में BPCL के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह को 3 वर्ष की अवधि के लिए चुना गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *