09 April 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 09 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 09 April 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

09 April 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1- हाल ही में किसने भारत शिक्षा शिखर सम्मेलन 2022 को संबोधित किया?
उत्तर – धर्मेंद्र प्रधान
हाल ही में 6 अप्रैल 2022 को केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारत शिक्षा शिखर सम्मेलन 2022 को संबोधित किया इसे गूगल और इंडियन एक्सप्रेस ने आयोजित किया था यह एक संवाद मंच है
Q2- हाल ही में किसने “ITI” स्थापित करने के लिए झारखंड राज्य सरकार के साथ समझौता किया है?
उत्तर – टाटा स्टील फाउंडेशन
हाल ही में झारखंड राज्य के सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई स्थापित करने के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन (TSF) ने झारखंड राज्य सरकार के साथ एक समझौता किया है
Q3- हाल ही में किस राज्य सरकार ने “ए.ए.आई” के साथ पट्टा समझौता पर हस्ताक्षर किया है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
हाल ही में अयोध्या में पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए 317.855 एकड़ भूमि को ए.ए.आई को पट्टे पर देने के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ए.ए.आई के साथ एक पट्टा समझौता पर हस्ताक्षर किया है
Q4- हाल ही में किसने “चमेली देवी जैन पुरस्कार” अपने नाम किया है?
उत्तर – पत्रकार आरेफा जौहरी
हाल ही में आउटस्टैंडिंग वुमन मीडिया पर्सन 2021 के लिए वार्षिक रूप से प्रदान किए जाने वाला “चमेली देवी जैन पुरस्कार” मुंबई की पत्रकार आरेफा जोहरी को दिया गया है यह पुरस्कार वर्ष 1982 में स्थापित किया गया था
Q5- हाल ही में भारतीय क्रेडिट लाइन के जरिए भारत ने किस देश को ईंधन की आपूर्ति की है?
उत्तर – श्रीलंका
श्रीलंका में बिजली संकट को कम करने में मदद करने के उद्देश्य से भारत ने श्रीलंका को अब तक दशकों में 270,000 मीट्रिक टन से अधिक पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति की है और 6 अप्रैल 2022 को भारत ने श्रीलंका को 36,000 मीट्रिक टन पेट्रोल और 40,000 मीट्रिक टन डीजल की खेप पहुंचाई है
Q6- हाल ही में भारत और किस देश के बीच क्वांटम टेक्नोलॉजी पर द्विपक्षीय कार्यशाला का समापन किया गया?
उत्तर – इजराइल
हाल ही में 6 अप्रैल 2022 को क्वांटम टेक्नोलॉजी (I2QT-2022) पर भारत और इजरायल के बीच दो दिवसीय द्विपक्षीय कार्यशाला का समापन किया गया इसे आई.आई.टी दिल्ली और डी.आर.डी.ओ और डी.आर.डी.ओ इंडस्ट्री एकेडमिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (DIA-CoE) ने आयोजित किया था
Q7- हाल ही में किस दिन रवांडा में 1994 के जनसंहार पर विचार का अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 7 अप्रैल 2022
हाल ही में 7 अप्रैल 2022 को यूनेस्को द्वारा 1994 में रवांडा में तुत्सी के खिलाफ जनसंहार पर विचार का अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया है इस दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2003 में किया था
Q8- हाल ही में कब “विश्व स्वास्थ्य दिवस” मनाया गया है?
उत्तर – 7 अप्रैल 2022
हाल ही में 7 अप्रैल 2022 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया गया है दिवस को दुनिया भर में सामान्य स्वास्थ्य और कल्याण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए WHO द्वारा हर साल मनाया जाता है, WHO द्वारा वर्ष 1948 में पहली विश्व स्वास्थ्य सभा बुलाई गई थी जिसमें इस दिन की स्थापना का आह्वान किया गया था और और पहली बार इस दिवस को वर्ष 1950 में मनाया गया था
Q9- हाल ही में किस राज्य में पशुपालन विभाग ने एक पायलट परियोजना शुरू किया है?
उत्तर – उत्तराखंड
हाल ही में उत्तराखंड राज्य में राष्ट्रीय वन हेल्थ रोडमैप विकसित करने के उद्देश्य से पशुपालन और डेयरी विभाग ने वन हेल्थ सपोर्ट यूनिट द्वारा वन हेल्थ फ्रेमवर्क लागू करने के लिए एक पायलट परियोजना शुरू किया है
Q10- हाल ही में किसके द्वारा DGC प्रदर्शन निगरानी प्रणाली का शुभारंभ किया गया?
उत्तर – गजेंद्र सिंह
हाल ही में 6 अप्रैल 2022 को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा जिला गंगा समितियों (DGC) के प्रदर्शन निगरानी प्रणाली के लिए डिजिटल डैशबोर्ड का शुभारंभ किया गया