Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

08 May 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

08 May 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 08 मई 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 08 May 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

08 May 2022 Current Affairs In Hindi
08 May 2022 Current Affairs In Hindi

08 May 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1-हाल ही में किस राज्य में जेलों में सजा काट रहें कैदियों के लिए ‘जीवला’ योजना शुरू किया गया है?

उत्तर – महाराष्ट्र
हाल ही में जेलों में सजा काट रहें कैदियों के लिए महाराष्ट्र कारागार विभाग ने एक ऋण योजना शुरू किया है महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक द्वारा जीवला नामक क्रेडिट योजना पेश किया जा रहा है

Q2-हाल ही में टाटा मोटर्स ने किसको पुनः अतिरिक्त निदेशक के रूप में चुना है?

उत्तर – ओम प्रकाश भट्ट
हाल ही में 09 मई 2022 से SBI के पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश भट्ट को टाटा मोटर्स ने फिर से अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया है उनका यह लगातार दूसरा कार्यकाल है जो 07 मार्च 2026 को समाप्त होगा

Q3-हाल ही में किसने ‘JITO Connect 2022’ का उद्घाटन किया है?

उत्तर – नरेंद्र मोदी
हाल ही में 06 मई 2022 को जैन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन के ‘JITO Connect 2022’ के उद्घाटन सत्र को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया है इसको पुणे में 06-08 मई 2022 के बीच आयोजित किया जा रहा है यह एक 3 दिवसीय कार्यक्रम है

Q4-हाल ही में किस दिन 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप की शुरुआत हुई है?

उत्तर – 06 मई 2022
हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य के भोपाल में 06 मई 2022 को 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2022 की शुरुआत हुई है यह टूर्नामेंट 12 दिनों तक चलेगा और इसने कुल 27 टीमें शीर्ष सम्मान के लिए स्पर्धा करेंगी

Q5-हाल ही में किस दिन भारत-UK ने महानिदेशक स्तर पर राष्ट्रमंडल वार्ता का आयोजन किया है?

उत्तर – 05 मई 2022
हाल ही में 05 मई 2022 को नई दिल्ली में महानिदेशक स्तर पर भरत-ब्रिटेन राष्ट्रमंडल वार्ता का आयोजन किया गया भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रकाश गुप्ता ने किया और ब्रिटेन प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जो लोमास ने किया

Q6-किस देश के विदेश मंत्री अपनी पहली यात्रा पर भारत के दिल्ली में पहुंचे?

उत्तर – इटली
हाल ही में 05 मई 2022 को भारत के साथ बहुआयामी साझेदारी को बढ़ाने के लिए इटली के विदेश मंत्री लुइगी डि माओ, भारत के दिल्ली में पहुंचे भारत में यह उनका पहला दौरा है 06 मई 2022 को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता किया

Q7-हाल ही में किस दिन पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की जयंती के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 05 मई 2022
हाल ही में 05 मई 2022 को पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की जयंती के रूप में मनाया गया है वर्ष 1982 से 1987 के बीच ज्ञानी जैल सिंह भारत के 7वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया

Q8-हाल ही में किसको IAF के महानिदेशक के रूप में चुना गया है?

उत्तर – एयर मार्शल संजीव कपूर
हाल ही में वायु सेना मुख्यालय नई दिल्ली में भारतीय वायु सेना के महानिदेशक IAF के रूप में वायु सेना पदक और अति विशिष्ट सेवा पदक के प्राप्तकर्ता एयर मार्शल संजीव कपूर को चुना गया है

Q9-हाल ही में किसके द्वारा एंटरप्राइज इंडिया नेशनल कॉयर कॉन्क्लेव 2022 का उद्घाटन किया गया है?

उत्तर – नारायण राणे
हाल ही में 05 मई 2022 को तमिलनाडु राज्य के कोयंबटूर में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत आयोजित केंद्रीय MSME मंत्री नारायण राणे ने एंटरप्राइज इंडिया नेशनल कॉयर कॉन्क्लेव 2022 का उद्घाटन किया है

Q10-हाल ही में किस दिन ऐप्पल, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट ने हाथ मिलाया है?

उत्तर – 05 मई 2022
हाल ही में 05 मई 2022 को साइटों और सेवाओं में लॉग इन करने के लिए क्रॉस-प्लेटफार्म संगतता अपनाने के लिए ऐप्पल, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट ने एक सहयोगात्मक प्रयास की घोषणा की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *