08 July 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 08 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 08 July 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।
08 July 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1- हाल ही में AIU के नए अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?
उत्तर – सुरंजन दास
हाल ही में 5 जुलाई 2022 को भारतीय विश्वविद्यालयों के संघ AIU के अध्यक्ष के रूप में जादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति सुरंजन दास को चुना गया है उन्हें एसोसिएशन के 101वें अध्यक्ष के रूप में चुना गया है और वे जी. थिरुवसागम का स्थान ग्रहण करेंगे
Q2- हाल ही में किस दिन न्यूजीलैंड ने महिला और पुरुष क्रिकेटरों को समान वेतन देने की घोषणा की है?
उत्तर – 5 जुलाई 2022
हाल ही में 5 जुलाई 2022 को न्यूजीलैंड क्रिकेट NZC ने यह घोषणा किया है कि महिला क्रिकेटरों और पुरुष क्रिकेटरों को सामान मैच फीस का भुगतान किया जाएगा
Q3- हाल ही में किसने G-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली का दौरा किया?
उत्तर – एस जयशंकर
हाल ही में 7 और 8 जुलाई 2022 को इंडोनेशिया के बाली में G-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बाली दौरा किया, वर्ष 2023 में पहली बार भारत द्वारा जम्मू कश्मीर में G-20 प्रमुख के शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा
Q4- हाल ही में किस दिन विश्व जूनोसिस दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 6 जुलाई 2022
हाल ही में 6 जुलाई 2022 को विश्व जूनोसिस दिवस के रूप में मनाया गया है जूनोेज एक संक्रामक रोग है जो जानवरों से मनुष्य में फैलता है और वह 1885 में 6 जुलाई को फ्रांसीसी जीवविज्ञानी लुइ पाश्चर ने इसका पहला टीकाकरण सफलतापूर्वक विकसित किया था
Q5- हाल ही में किसने एलोर्डा बॉक्सिंग कप 2022 में स्वर्ण पदक जीता है?
उत्तर – अल्फिया पठान और गीतिका
हाल ही में 4 जुलाई 2022 को कजाकिस्तान के नूर-सुल्तान में एलोर्डा बॉक्सिंग कप के पहले संस्करण में गीतिका और यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन अल्फिया पठान ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है
Q6- हाल ही में पश्चिम रेलवे ने कहां पर अपना सबसे लंबा स्काईवॉक खोला है?
उत्तर – मुंबई
हाल ही में यात्रियों को प्लेटफार्म तक आसानी से चढ़कर जाने के लिए खार रोड रेलवे स्टेशन से बांद्रा टर्मिनल तक पश्चिम रेलवे के सबसे बड़े स्काईवॉक को लॉन्च कर दिया गया है यह स्काईवॉक 4 4 मीटर चौड़ा और 314 मीटर लंबा है और इसका निर्माण लगभग 14 करोड रुपए की लागत से किया गया है
Q7- हाल ही में किस राज्य सरकार ने सबसे बड़े शॉपिंग फेस्टिवल की घोषणा की है?
उत्तर – दिल्ली
हाल ही में दिल्ली राज्य सरकार अरविंद केजरीवाल ने 30 दिवसीय दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल की घोषणा की है यह फेस्टिवल वर्ष 2023 में 28 जनवरी से 26 फरवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा और यह भारत का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल माना जा रहा है
Q8- हाल ही में किसने डॉ राजेंद्र प्रसाद स्मृति पुरस्कार की स्थापना की है?
उत्तर – डॉ जितेंद्र सिंह
हाल ही में डॉ जितेंद्र सिंह ने लोक प्रशासन में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल अवार्ड की स्थापना की है जिसे अकादमिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में दिया जाएगा डॉ जितेंद्र सिंह केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री हैं
Q9- हाल ही में किसने मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से 3,200 करोड रुपए का आर्डर प्राप्त किया है?
उत्तर – एल्सटॉम
हाल ही में भोपाल और इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के लिए मेट्रो ट्रेनों की आपूर्ति के लिए फ्रांसीसी मोबिलिटी कंपनी एल्सटॉम ने ₹3,200 का आर्डर प्राप्त किया है
Q10- हाल ही में पी. गोपीनाथन नायर का निधन हो गया, वे एक प्रसिद्ध क्या थे?
उत्तर – स्वतंत्रता सेनानी
हाल ही में जुलाई 2022 में स्वतंत्रता सेनानी गोपीनाथन नायर का निधन हो गया वर्ष 2016 में उनको पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त हुआ था उन्होंने 11 वर्षों तक गांधी सेवाग्राम आश्रम के अध्यक्ष के रूप में काम भी किया था