Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

08 December 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

08 December 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 08 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 08 December 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

08 December 2022 Current Affairs In Hindi
08 December 2022 Current Affairs In Hindi

08 December 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1-हाल ही में किसने मृदा स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया है?

उत्तर – नरेंद्र सिंह तोमर
हाल ही में 5 दिसंबर 2022 को सतत खेती के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया गया है

Q2-हाल ही में किस दिन डॉ बी आर अंबेडकर की 66वीं पुण्यतिथि के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 6 दिसंबर 2022
हाल ही में 6 दिसंबर 2022 को डॉ बी आर अंबेडकर की 66वीं पुण्यतिथि के रूप में मनाया गया है और इसी दिन भारत महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाता है उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 में हुआ था

Q3-हाल ही में किस दिन 5वें यूरोपीय संघ-भारत प्रतियोगिता सप्ताह का उद्घाटन किया गया है?

उत्तर – 5 दिसंबर 2022
हाल ही में 5 दिसंबर 2022 को यूरोपीय संघ-भारत प्रतियोगिता के पांचवें संस्करण का उद्घाटन नई दिल्ली में किया गया है जिसका मुख्यालय भी नई दिल्ली में है

Q4-कहां पर टेक्नोटेक्स 2023 आयोजित किया जाएगा?

उत्तर – मुंबई
22 से 24 फरवरी 2023 तक मुंबई में टेक्निकल टेक्सटाइल्स पर भारत का प्रमुख शो – टेक्नोटेक्स 2023 आयोजित किया जाएगा जो भारत में टेक्निकल टेक्सटाइल इंडस्ट्री का सबसे बड़ा आयोजन होगा

Q5-हाल ही में किसे स्मार्ट वॉच कंपनी ‘नॉइज’ के ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया है?

उत्तर – विराट कोहली
हाल ही में 4 दिसंबर 2022 को विराट कोहली को भारत के कंज्यूमर टेक ब्रांड, स्मार्ट वॉच कंपनी ‘नॉइज’ ने अपना नया ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना है जिसके सह-संस्थापक गौरव खत्री जी है

Q6-हाल ही में किस दिन ‘सिटी ऑफ जॉय’ के लेखक का निधन हो गया?

उत्तर – 4 दिसंबर 2022
हाल ही में 4 दिसंबर 2022 को बेस्ट सेलिंग पुस्तक सिटी ऑफ जॉय और फ्रीडम एट मिडनाइट के लेखक डॉमिनिक लापियरे का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया

Q7-हाल ही में किस बैंक ने बैंकर ऑफ द ईयर अवार्ड 2022 अपने नाम किया है?

उत्तर – केनरा बैंक
हाल ही में लंदन में आयोजित ग्लोबल बैंकिंग समिट में इंडिया सेंगमेंट के लिए दिसंबर 2022 में केनरा बैंक, बैंकर्स ऑफ द ईयर अवार्ड 2022 के लिए चुना गया है जिसके प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एल वी प्रभाकर जी है

Q8-हाल ही में किसे राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के प्रमुख के रूप में चुना गया है?

उत्तर – आर एल करंदीकर
हाल ही में दिसंबर 2022 में प्रोफ़ेसर एमेरिटस राजीव लक्ष्मण करंदीकर को भारत सरकार द्वारा 3 साल की अवधि के लिए भारत के राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग NSC के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में चुना गया है

Q9-हाल ही में कुंबले सुंदर राव का निधन हो गया, वे एक प्रसिद्ध क्या थे?

उत्तर – यक्षगान कलाकार
हाल ही में दिसंबर 2022 में जाने-माने यक्षगान कलाकार और पूर्व विधायक कुंबले सुंदर राव का निधन हो गया और साथ ही साथ उन्होंने कर्नाटक राज्य यक्षगान अकादमी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था

Q10-किस दिन नरेंद्र मोदी भारत को 3 राष्ट्रीय आयुष संस्थान समर्पित करेंगे?

उत्तर – 10 दिसंबर 2022
10 दिसंबर 2022 को गोवा में नौवें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को 3 राष्ट्रीय आयुष संस्थान समर्पित करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *