07 July 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 07 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 07 July 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।
07 July 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1- हाल ही में आरबीआई ने किस बैंक पर 1.05 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है?
उत्तर – कोटक महिंद्रा बैंक
हाल ही में 4 जुलाई 2022 को नियामक अनुपालन में कमियों के कारण भारतीय रिजर्व बैंक RBI ने कोटक महिंद्रा बैंक पर 1.05 करो रुपए का मौद्रिक जुर्माना लगाया है
Q2- हाल ही में किसे ब्रिटेन की संसद ने आयुर्वेद रत्न से सम्मानित किया है?
उत्तर – तनुजा नेसारी
हाल ही में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की निदेशक तनुजा नेसारी को आयुर्वेद के प्रचार प्रसार में उनकी असाधारण सेवा के लिए ब्रिटेन की संसद ने उन्हें आयुर्वेद रत्न से सम्मानित किया है
Q3- हाल ही में किसने पांचवें ग्लोबल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया है?
उत्तर – मुख्तार अब्बास नकवी
हाल ही में 1 जुलाई 2022 को मुंबई में पांचवें ग्लोबल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव का उद्घाटन केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा किया गया है जिसका आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने पर्यटन मंत्रालय के साथ मिलकर किया था
Q4- हाल ही में कहां पर भारतीय सेना ने सुरक्षा मंथन 2022 का आयोजन किया?
उत्तर – राजस्थान
हाल ही में 1 जुलाई 2022 को राजस्थान राज्य के जोधपुर में भारतीय सेना के डेजर्ट कोर द्वारा सुरक्षा मंथन 2022 का आयोजन किया गया
Q5- हाल ही में आरबीआई ने इंडसइंड बैंक पर कितने रुपए का जुर्माना लगाया है?
उत्तर – 1 करोड रुपए
हाल ही में 4 जुलाई 2022 को ग्राहकों को जानिए (KYC) मानदंडों का पालन न करने के कारण भारतीय रिजर्व बैंक RBI ने इंडसइंड बैंक पर 1 करोड रुपए का जुर्माना लगाया है
Q6- हाल ही में किसने TiHAN का उद्घाटन किया है?
उत्तर – जितेंद्र सिंह
हाल ही में 4 जुलाई 2022 को आईआईटी हैदराबाद परिसर में भारत की पहली स्वायत्त नेविगेशन सुविधा TiHAN का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह द्वारा किया गया है TiHAN को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने विकसित किया है
Q7- हाल ही में किसने ‘स्टेट्स स्टार्ट-अप 2021’ जारी किया है?
उत्तर – पीयूष गोयल
हाल ही में 4 जुलाई 2022 को नई दिल्ली में स्टार्टअप इकोसिस्टम के समर्थन पर राज्यों के अभ्यास की रैंकिंग के तीसरे संस्करण के परिणाम को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा जारी किया गया है
Q8- हाल ही में किस राज्य की एक महिला के नाम पर जंगल के एक हिस्से का नाम रखा गया है?
उत्तर – ओडिशा
हाल ही में ओडिशा राज्य के एक दिहाड़ी महिला सरोजिनी मोहंता के नाम पर ओडिशा राज्य के बोनाई वन प्रभाग में वन अधिकारियों ने जंगल के एक छोटे से हिस्से का नाम रखा है सरोजिनी मोहंता ने सिर्फ 2 वर्षों में खाली जमीन पर जंगल में उगाया है
Q9- हाल ही में EN सुधीर का निधन हो गया, वें एक प्रसिद्ध क्या थे?
उत्तर – गोलकीपर
हाल ही में जुलाई 2022 में वर्ष 1990 के दशक के भारत के लिए गोलकीपर के रूप में खेलने वाले पूर्व भारतीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी EN सुधीर का निधन हो गया वे वर्ष 1974 में एशियाई खेलों की टीम और वर्ष 1973 में मर्डेका कप में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं
Q10- हाल ही में जून 2022 में भारत का व्यापार निर्यात कितने प्रतिशत बढ़कर 37.9 अरब डालर हो गया है?
उत्तर – 16.8%
हाल ही में वर्ष 2021 की इसी अवधि की तुलना में भारत के व्यापार निर्यात में जून 2022 में 16.8% की वृद्धि हुई है जिससे भारत का माल निर्यात 37.9 बिलियन अमेरिकी डालर तक पहुंच गया है