07 February 2023 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 07 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 07 February 2023 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

07 February 2023 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1-हाल ही में किसने व्हाट्सएप फूड डिलीवरी को लॉन्च किया है?
उत्तर – भारतीय रेलवे
हाल ही में भारतीय रेलवे ने यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के लिए व्हाट्सएप फूड डिलीवरी सुविधा शुरू की है जिसके लिए +91-8750001323 नंबर जारी किया गया है
Q2-हाल ही में किस राज्य में पहला सरस आजीविका मेला आयोजित किया गया?
उत्तर – जम्मू कश्मीर
हाल ही में 4 फरवरी 2023 से जम्मू कश्मीर राज्य में ग्रामीण लोगों की स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को स्व-निर्मित उत्पादों को बेचने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से 11 दिवसीय प्रथम सरस आजीविका मेला आयोजित किया गया है
Q3-हाल ही में किस देश को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के पूर्ण सदस्य के रूप में चुना गया है?
उत्तर – ब्राजील
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा ब्राजील को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के पूर्ण सदस्य के रूप में दर्जा प्राप्त हुआ है अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की स्थापना वर्ष 2015 में 30 नवंबर को हुई थी
Q4-हाल ही में वाणी जयराम का निधन हो गया, वे एक प्रसिद्ध क्या थी?
उत्तर – गायक
हाल ही में फरवरी 2023 में प्रख्यात गायिका वाणी जयराम का 77 वर्ष की आयु में चेन्नई में निधन हो गया उन्होंने 19 भाषाओं में 10,000 से अधिक गाने गाए हैं और उनका जन्म वर्ष 1945 में 30 नवंबर को हुआ था
Q5-हाल ही में किसने इंडिया एनर्जी वीक 2023 का शुभारंभ किया है?
उत्तर – नरेंद्र मोदी
हाल ही में इंडिया एनर्जी वीक 2023 का शुभारंभ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है जिसे कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु में आयोजित किया गया है इसका आयोजन 6 से 8 फरवरी 2023 तक किया जाएगा और इसमें 30 हजार से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे
Q6-हाल ही में किसे ग्रैमी अवॉर्ड्स 2023 प्राप्त हुआ है?
उत्तर – रिकी केज
हाल ही में तीसरी बार भारत के म्यूजिक कंपोजर रिकी केज को ग्रैमी अवार्ड 2023 प्राप्त हुआ है वह तीन ग्रैमी अवार्ड प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं उनको अपना पहला म्यूजिक अवार्ड वर्ष 2015 में प्राप्त हुआ था
Q7-हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य के किस शहर में वी.एफ.एस ग्लोबल विजा एप्लीकेशन केंद्र शुरू किया गया है?
उत्तर – लखनऊ
हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ शहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 10 देशों के लिए वीजा सुविधा प्रदान करने वाले वी.एफ.एस ग्लोबल विजा एप्लीकेशन केंद्र की शुरुआत की गई है इस केंद्र को 9 फरवरी 2023 से संचालित कर दिया जायेगा
Q8-हाल ही में किसने एशिया के सबसे बड़े हेलीकॉप्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन किया है?
उत्तर – नरेंद्र मोदी
हाल ही में कर्नाटक राज्य के तुमकुरु में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एशिया के सबसे बड़े हेलीकॉप्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन किया गया है
Q9-हाल ही में कहां पर 7.8 तीव्रता के भूकंप से तबाही मच गई है?
उत्तर – तुर्की और सीरिया
हाल ही में तुर्की और सीरिया में 7.8 तीव्रता वाला भूकंप से तबाही मच गई है जिससे लगभग 600 लोगों की जान चली गई है और सैकड़ों लोग घायल हुए
Q10-हाल ही में न्यूजीलैंड के 41वें प्रधानमंत्री के रूप में किसने पद ग्रहण किया है?
उत्तर – क्रिस हिपकिंस
हाल ही में न्यूजीलैंड के 41वें प्रधानमंत्री के रूप में क्रिस हिपकिंस ने पद ग्रहण किया है इनसे पहले इस पद पर जेसिंडा अर्डर्न जी थे जिन्होंने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था