07 August 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 07 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 07 August 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।
07 August 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1- हाल ही में किसने स्वदेशी रूप से लेजर-निर्देशित ATGM का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?
उत्तर – DRDO
हाल ही में 4 अगस्त 2022 को DRDO और भारतीय सेना द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित लेजर गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल ATGM का मुख्य युद्धक टैंक MBT अर्जुन से सफल परीक्षण किया गया
Q2- हाल ही में किस दिन भारत-मॉरीशस उच्चाधिकार प्राप्त संयुक्त व्यापार समिति का पहला सत्र आयोजित किया गया?
उत्तर – 1 से 3 अगस्त 2022
हाल ही में 1 से 3 वर्ष 2022 के बीच नई दिल्ली में भारत और मॉरीशस के बीच भारत-मॉरीशस उच्चाधिकार प्राप्त संयुक्त व्यापार समिति का पहला सत्र आयोजित किया गया
Q3- हाल ही में किसने इजराइल इनोवेशन अथॉरिटी के साथ समझौता किया है?
उत्तर – अडानी इंटरप्राइजेज
हाल ही में तकनीकी नवाचारों में सहयोग के लिए अदानी ग्रुप की बिजनेस इनक्यूबेशन शाखा, अडानी एंटरप्राइजेज ने इजरायल इनोवेशन अथॉरिटी के साथ एक समझौता किया है
Q4- हाल ही में भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे चुना गया है?
उत्तर – जस्टिस उदय यू ललित
हाल ही में भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायाधीश उदय यू ललित को चुना गया है उदय यू ललित 27 अगस्त 2022 से पद ग्रहण करेंगे
Q5- हाल ही में स्वदेशी रक्षा उपकरण विकसित करने के लिए DRDO ने किस IIT संस्थान के साथ समझौता किया है?
उत्तर – IIT रुड़की
हाल ही में स्वदेशी रक्षा उपकरणों का उत्पादन करने के उद्देश्य से IIT रुड़की के साथ DRDO ने एक समझौता किया है
Q6- हाल ही में किसने पैरा-पावरलिफ्टिंग में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक अपने नाम किया है?
उत्तर – सुधीर
हाल ही में राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के हैवीवेट फाइनल में 212 किलोग्राम के सर्वश्रेष्ठ वजन के साथ पैरा-पावरलिफ्टर सुधीर ने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक अपने नाम किया है
Q7- हाल ही में पुरुषों की लंबी कूद के फाइनल में किसने रजत पदक अपने नाम किया है?
उत्तर – मुरली श्रीशंकर
हाल ही में 4 अगस्त 2022 को राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में भारत के मुरली श्रीशंकर ने रजत पदक अपने नाम किया है
Q8- हाल ही में किसे मरणोपरांत कर्नाटक रत्न से सम्मानित किया गया है?
उत्तर – पुनीत राजकुमार
हाल ही में कन्नड़ फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक रत्न पुरस्कार से 1 नवंबर 2022 को सम्मानित किया जाएगा इसकी घोषणा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने की है
Q9- हाल ही में किस देश ने चंद्रमा पर अपना पहला अंतरिक्ष यान लॉन्च किया है?
उत्तर – दक्षिण कोरिया
हाल ही में दक्षिण कोरिया में चंद्रमा के ऑर्बिट में एक अंतरिक्ष यान लॉन्च किया है यह दक्षिण कोरिया का पहला चंद्र मिशन है जिसे दक्षिण कोरिया ने 180 मिलियन डॉलर की लागत से पूरा किया है
Q10- हाल ही में NPCI ने किस IIT संस्थान के साथ अनुबंध किया है?
उत्तर – IIT कानपुर
हाल ही में नवीन विचारों पर ज्ञान साझा करने और स्वदेशी डिजिटल भुगतान समाधानों के विकास के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम NPCI ने IIT कानपुर के साथ एक समझौता किया है