07-08 March 2023 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 07-08 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 07-08 March 2023 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

07-08 March 2023 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1-हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना शुरू किया गया है?
उत्तर – मध्य प्रदेश
हाल ही में 5 मार्च 2023 को मध्यप्रदेश राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा लाडली बहना योजना शुरू किया गया है
Q2-किस दिन अमृतसर में पहली लेबर 20 मीटिंग आयोजित की जाएगी?
उत्तर – 19-20 मार्च 2023
19-20 मार्च 2023 के बीच पंजाब राज्य के अमृतसर में पहली लेबर 20 बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें जी-20 देशों के नेता और प्रतिनिधि शामिल होंगे
Q3-हाल ही में किस दिन आगरा में दो दिवसीय बाजरा महोत्सव आयोजित किया गया?
उत्तर – 3 से 4 मार्च 2023
हाल ही में 3 से 4 मार्च 2023 तक उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा में दो दिवसीय बाजरा महोत्सव का आयोजन खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा किया गया जिसका उद्घाटन विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल द्वारा किया गया
Q4-हाल ही में किस दिन नई दिल्ली में JWGACTC की छठी बैठक संपन्न हो गई है?
उत्तर – 3 मार्च 2023
हाल ही में 3 मार्च 2023 को नई दिल्ली में एयरक्राफ्ट कैरियर टेक्नोलॉजी को-ऑपरेशन JWGACTC की छठी बैठक संपन्न हुई है जिसकी शुरुआत 27 फरवरी 2023 को हुई थी
Q5-हाल ही मे मध्यप्रदेश राज्य के 53वें जिले के रूप में किस शहर को चुना गया है?
उत्तर – मऊगंज
हाल ही में 4 मार्च 2023 को मध्य प्रदेश राज्य के रीवा जिले के तहसील, मऊगंज को मध्यप्रदेश के राज्य सरकार शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य का 53वां जिला बनाने की घोषणा की गई है
Q6-हाल ही में किस राज्य ने मेघालय को हराकर संतोष ट्रॉफी अपने नाम की है?
उत्तर – कर्नाटक
हाल ही में 4 मार्च 2023 को 76वें राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में कर्नाटक ने मेघालय को 3-2 से हराकर 54 साल बाद संतोष ट्रॉफी अपने नाम की है इस खेल का आयोजन रियाद के किंग फहद इंटरनेशनल स्टेडियम में किया गया था
Q7-हाल ही में किसे 2022 का BCC इंडियन स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ द ईयर का खिताब प्राप्त हुआ है?
उत्तर – मीराबाई चानू
हाल ही में 5 मार्च 2023 को भारोत्तोलक मीराबाई चानू को 2022 BCC इंडियन स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ द ईयर का पुरस्कार प्राप्त हुआ है वे 2 सालों में लगातार दो बार पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला एथलीट बनी है
Q8-हाल ही में किसने गुजरात में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर परियोजना शुरू की है?
उत्तर – स्टारलाइट पावर
हाल ही में गुजरात राज्य में 5,000 मेगावाट अक्षय ऊर्जा को राष्ट्रीय ग्रिड तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्टार लाइट पावर द्वारा गुजरात राज्य में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर परियोजना शुरू की गई है
Q9-हाल ही में किस दिन नौसेना कमांडरों के सम्मेलन 2023 का पहला संस्करण शुरू हुआ है?
उत्तर – 6 मार्च 2023
हाल ही में 6 मार्च 2023 को भारत के पहले स्वदेशी विमान वाहक, INS विक्रांत पर नौसेना कमांडरों के सम्मेलन 2023 का पहला संस्करण शुरू हुआ है जिसको रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया
Q10-हाल ही में किस दिन भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?
उत्तर – 5 मार्च 2023
हाल ही में अरब सागर में भारतीय नौसेना ने 5 मार्च 2023 को ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल के जहाज से लांच संस्करण का सफल परीक्षण किया है